Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2024, set 4/2/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 9

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/2/1, section A, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

दुनिया कैसे वजूद में आई ? पहले क्या था ? किस बिंदु से इसकी यात्रा शुरू हुई ? इन प्रश्नों के उत्तर विज्ञान अपनी तरह से देता है, धार्मिक ग्रंथ अपनी-अपनी तरह से। संसार की रचना भले ही कैसे हुई हो लेकिन धरती किसी एक की नहीं है। पंछी, मानव, पशु, नदी, पर्वत, समंदर आदि की इसमें बराबर की हिस्सेदारी है। यह बात है कि इस हिस्सेदारी में मानव जाति ने अपनी बुद्धिध से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर दी हैं। पहले पूरा संसार एक परिवार के समान था अब टुकड़ों में बँटकर एक-दूसरे से दूर हो चुका है। पहले बड़े-बड़े दालानों-आँगनों में सब मिल-जुलकर रहते थे, अब छोटे-छोटे डिब्बे जैसे घरों में जीवन सिमटने लगा है। बढ़ती हुई आबादियों ने समंदर को पीछे सरकाना शुरू कर दिया है, पेड़ों को रास्तों से हटाना शुरू कर दिया है, फैलते हुए प्रदूषण ने पंछियों को बस्तियों से भगाना शुरू कर दिया है। बारूदों की विनाशलीलाओं ने वातावरण को सताना शुरू कर दिया। अब गरमी में ज़्यादा गरमी, बेवक्त की बरसातें, ज़लज़ले, सैलाब, तूफान और नित नए रोग, मानव और प्रकृति के इसी असंतुलन के परिणाम हैं।

  1. (i)

    गद्यांश में आई पंक्ति – 'पहले पूरा संसार एक परिवार के समान था अब टुकड़ों में बँटकर एक-दूसरे से दूर हो चुका है ।' का भाव है –

    1. (A)संसार देश और प्रांत में बँट चुका है।
    2. (B)संयुक्त परिवार एकल परिवारों में बँट गए हैं।
    3. (C)वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना समाप्त हो गई है।
    4. (D)एक देश से दूसरे देश को जाना कठिन हो गया है।
    1 mark
  2. (ii)

    गद्यांश में प्रयुक्त 'छोटे-छोटे डिब्बे जैसे घर' – संकेत करते हैं –

    1. (A)फ़्लैट संस्कृति की ओर
    2. (B)छोटे-छोटे घरों की ओर
    3. (C)एक कमरे के घरों की ओर
    4. (D)बहुमंजिला इमारतों की ओर
    1 mark
  3. (iii)

    बढ़ती हुई आबादी को बसाने के लिए क्या नहीं किया गया ?

    1. (A)समंदर की ज़मीन को हथियाना शुरू कर दिया गया।
    2. (B)वन प्रदेश का सफाया करना शुरू कर दिया गया।
    3. (C)पशु-पक्षियों को घर से बेघर कर दिया गया।
    4. (D)खनिज पदार्थों का मनमाना दोहन किया गया।
    1 mark
  4. (iv)

    गद्यांश के अनुसार बढ़ती प्राकृतिक आपदाएँ परिणाम हैं –

    1. (A)दिनोंदिन बढ़ने वाले प्रदूषण का
    2. (B)मनुष्य के बढ़ते लालच का
    3. (C)मानव और प्रकृति के बीच असंतुलन का
    4. (D)पर्वतीय प्रदेशों में होने वाले कटाव का
    1 mark
  5. (v)

    निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
    कथन : फैलते हुए प्रदूषण ने पंछियों को बस्तियों से भगाना शुरू कर दिया है।
    कारण : मानव ने अपनी बुद्धि से बड़ी-बड़ी दीवारें खड़ी कर दी हैं।

    1. (A)कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
    2. (B)कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
    3. (C)कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या करता है।
    4. (D)कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/2/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

प्रत्येक प्रश्न का संबंधित वाक्य गद्यांश में खोजें।

Hint 2

(iii) में पूछा गया है कि क्या नहीं किया गया - गद्यांश में अनुल्लिखित बात चुनें।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) संसार का परिवार की तरह न रहना 'वसुधैव कुटुंबकम्' की भावना के समाप्त होने का संकेत है। उत्तर: (C)।

    1 mark
  2. (ii) डिब्बे जैसे घर फ़्लैट संस्कृति की ओर संकेत करते हैं। उत्तर: (A)।

    1 mark
  3. (iii) गद्यांश में समुद्र, पेड़ और पंछियों का उल्लेख है; खनिज दोहन का नहीं। उत्तर: (D)।

    1 mark
  4. (iv) अंतिम पंक्ति: आपदाएँ मानव और प्रकृति के असंतुलन का परिणाम हैं। उत्तर: (C)।

    1 mark
  5. (v) कथन सही है, पर कारण (दीवारें खड़ी करना) उसकी सही व्याख्या नहीं है। उत्तर: (C)।

    1 mark

Answer: (i) C; (ii) A; (iii) D; (iv) C; (v) C

Where the marks are

  • प्रत्येक सही विकल्प (1 अंक) x 5

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.