Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2024, set 4/2/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 2

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/2/1, section A, question 2, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q2 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

प्रायः ऐसा होता है, कोई भी वक्तव्य सुनने के बाद जब सुनने वालों से पूछें कि क्या बोला गया है, तो सौ लोगों के सौ जवाब मिलते हैं; जितने सुनने वाले, उतने ही अर्थ। इसलिए आपस में बड़े विवाद भी होते हैं। बुद्ध से एक बार उनके शिष्य ने पूछा, 'क्या हम वही सुन पाते हैं, जो आप बोलते हैं ? जब मैं दूसरों से बात करता हूँ, तो पता चलता है कि उन्होंने कुछ और सुना, जबकि मैंने कुछ और।' बुद्ध ने कहा, "यह स्वाभाविक है। बोली तो एक ही बात जाती है, लेकिन सुनी उतनी जाती है जितने सुनने वाले हैं, क्योंकि तुम मन से सुनते हो, आत्मा से नहीं। कल रात मैंने अंतिम प्रवचन के बाद कहा कि-उठो; रात्रि का अंतिम कार्य करो। कल समागम में एक चोर और एक गृहस्थ भी आए थे। जब मैंने कहा कि अब रात्रि के अंतिम काम में संलग्न हो जाओ, तब तुम्हें ख्याल आया ध्यान का, चोर ने सोचा कि काफी रात हो गई, चाँद ऊपर चढ़ गया है, अब चौर्यकर्म का वक्त हुआ। गृहस्थ ने सोचा, बहुत देर हो गई, पता नहीं, घर जाने के लिए कोई वाहन अब मिलेगा भी या नहीं ? मैंने एक ही बात कही थी। गृहस्थ ने अपना अर्थ लिया और चोर ने अपना। फिर भिक्षुओं ने भी इसके अलग-अलग अर्थ ही लिए होंगे।"

सुनना बहुत कठिन बात है, क्योंकि सुनने की कला वास्तव में कभी सिखाई नहीं जाती। बोलने की कला के तो बड़े प्रशिक्षण दिए जाते हैं। मगर यदि सुनने वाले सही न हों तो अर्थ का अनर्थ हो जाता है। सुनने के लिए आपका मन शांत और स्वीकार भाव में होना चाहिए।

  1. (i)

    कहे गए वक्तव्य का, अलग-अलग लोगों द्वारा अलग-अलग जवाब क्यों मिलता है ?

    1. (A)प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपनी मन:स्थिति के अनुरूप अर्थ लगाने के कारण
    2. (B)प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपनी योग्यता के अनुरूप अर्थ लगाने के कारण
    3. (C)कही गई बात को ध्यान से न सुन पाने के कारण
    4. (D)कही गई बात का महत्त्व न जानने के कारण
    1 mark
  2. (ii)

    गद्यांश के आधार पर लोगों के बीच विवाद का कारण है –

    1. (A)कही गई बात का अर्थ न समझ पाना।
    2. (B)स्वयं को दूसरे से श्रेष्ठ सिद्ध समझना।
    3. (C)अपनी ही बात को सही ठहराना।
    4. (D)अपने सामने दूसरों को महत्त्व न देना।
    1 mark
  3. (iii)

    शिष्य द्वारा बुद्ध से क्या पूछा गया ?

    1. (A)संसार में लोगों के दुखों का कारण
    2. (B)लोगों के बीच आपसी विवाद का कारण
    3. (C)दो व्यक्तियों के बीच भिन्नता का कारण
    4. (D)कही गई एक ही बात के भिन्न अर्थ ग्रहण करने का कारण
    1 mark
  4. (iv)

    गृहस्थ की चिंता का क्या कारण था ?

    1. (A)रात का काफी समय बीत जाना।
    2. (B)वाहन के न मिलने की आशंका।
    3. (C)बुद्ध की बातों का अर्थ न समझ पाना।
    4. (D)देर रात्रि में अकेले घर जाना।
    1 mark
  5. (v)

    सुनने के लिए आवश्यकता है –

    1. (A)वक्ता की बात में स्पष्टता की
    2. (B)आसपास के वातावरण में शांति की
    3. (C)सहज सरल शब्दों में बात कही जाने की
    4. (D)मन के शांत और स्वीकार भाव में होने की
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/2/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

बुद्ध के उत्तर वाले अंश को ध्यान से पढ़ें।

Hint 2

चोर और गृहस्थ के उदाहरण देखें।

Hint 3

अंतिम अनुच्छेद का निष्कर्ष देखें।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) बुद्ध के अनुसार लोग मन से सुनते हैं, यानी अपनी मनःस्थिति के अनुसार अर्थ लगाते हैं। उत्तर: (A)।

    1 mark
  2. (ii) विवाद इसलिए होते हैं कि कही गई बात का सही अर्थ समझा नहीं जाता। उत्तर: (A)।

    1 mark
  3. (iii) शिष्य ने पूछा कि एक ही बात के लोग अलग अर्थ क्यों लेते हैं। उत्तर: (D)।

    1 mark
  4. (iv) गृहस्थ को चिंता थी कि घर जाने के लिए वाहन मिलेगा या नहीं। उत्तर: (B)।

    1 mark
  5. (v) अंतिम पंक्ति: सुनने के लिए मन शांत और स्वीकार भाव में होना चाहिए। उत्तर: (D)।

    1 mark

Answer: (i) A; (ii) A; (iii) D; (iv) B; (v) D

Where the marks are

  • प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) x 5

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.