CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 1
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/2/1, section A, question 1, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
आज पूरी दुनिया में व्यापक जल संकट है। एक तरफ हिमनद (ग्लेशियर) का पिघलना और दूसरी तरफ बाढ़-सुखाड़ का बढ़ना आम होता जा रहा है। आमतौर पर नदियों में पानी घट रहा है। हिमनद जब पिघलता है, तो ऊपर नदियों के उद्गम के पास ही लोग उसका उपयोग कर लेते हैं। हिमनदों के पिघलने के कारण हमारे समुद्रों पर भी उसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। नदियों में जो सतत प्रवाह है, उसमें भी धीरे-धीरे संकट बढ़ता जा रहा है। जल-स्रोत संकट में आते जा रहे हैं। यह जो जल-स्रोत का संकट है, उससे बचने के उपाय भी बहुत साफ हैं। जहाँ हिमनद पिघल रहे हैं, उनके आस-पास जंगलों का होना जरूरी है। जंगल नहीं होते हैं, तो सूरज से आने वाली लाल गरमी वहाँ का तापमान बढ़ा देती है और उस तापमान के चलते हिमनद और तेजी से पिघलकर नीचे आने लगते हैं। जब वहाँ जंगल होते हैं, तो सूरज से आने वाली गरमी से धरती तपती नहीं है, उसे बुखार नहीं चढ़ता। हिमनदों के आस-पास के इलाकों में हरियाली बढ़ाना अब बहुत जरूरी है। इन इलाकों में होने वाले कटाव को भी रोकना चाहिए।
आज नदियों और तालाबों की स्थिति भी अच्छी नहीं है। अधिकतर नदियाँ सूख गई हैं और जो बची हैं, वे मैला ढोनेवाली मालगाड़ी बन गई हैं। जिस देश में नदियाँ सूखती हैं, वहाँ की सभ्यता भी सूखने लगती है। नदियों का हमारी सभ्यताओं और जीवन से गहरा रिश्ता है।
- (i)1 mark
उपर्युक्त गद्यांश में लेखक की चिंता का विषय है –
- (A)पिघलते हिमनद
- (B)घटते वन प्रदेश
- (C)प्रदूषित होती नदियाँ
- (D)बढ़ता जल संकट
- (ii)1 mark
गद्यांश के आधार पर ग्लेशियरों के पिघलने का कारण है –
- (A)धरती का बढ़ता तापमान
- (B)बढ़ती प्राकृतिक आपदाएँ
- (C)नदियों का सूख जाना
- (D)जल स्रोत का बढ़ता संकट
- (iii)1 mark
'उसे बुखार नहीं चढ़ता' से अभिप्राय है –
- (A)उसकी सेहत खराब नहीं होती।
- (B)मौसम का मिज़ाज नहीं बिगड़ता।
- (C)उसका (धरती का) तापमान नहीं बढ़ता।
- (D)वह हरी-भरी बनी रहती है।
- (iv)1 mark
निम्नलिखित में नदियों और सभ्यता के बीच के रिश्ते के विषय में क्या असत्य है ?
- (A)दोनों एक-दूसरे पर आश्रित हैं।
- (B)नदियों के किनारे ही सभ्यता का विकास हुआ है।
- (C)नदियों के न रहने से सभ्यता का अंत निश्चित है।
- (D)विश्व की प्राचीन सभ्यता नदियों के किनारे ही पनपी।
- (v)1 mark
'दो तिहाई नदियाँ मैला ढोनेवाली मालगाड़ी बन गई हैं' – पंक्ति का आशय है –
- (A)अत्यधिक गर्मी के कारण सूख गई हैं।
- (B)प्रदूषण के कारण काली पड़ गई हैं।
- (C)ये नदियाँ शहरी कचरा ढो रही हैं।
- (D)मालगाड़ी की तरह चल रही हैं।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/2/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश को पढ़कर प्रत्येक प्रश्न का संबंधित वाक्य ढूँढ़ें।
Hint 2
मुहावरेदार पंक्तियों का भावार्थ सोचें।
Hint 3
विकल्पों में से गद्यांश के अनुरूप विकल्प चुनें।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) पूरा गद्यांश हिमनद, नदियों और जल-स्रोतों के संकट की बात करता है, इसलिए लेखक की चिंता का विषय बढ़ता जल संकट है। उत्तर: (D)।
- 1 mark
(ii) गद्यांश के अनुसार जंगल न होने पर सूरज की गरमी से तापमान बढ़ता है और हिमनद तेज़ी से पिघलते हैं। उत्तर: (A)।
- 1 mark
(iii) 'बुखार चढ़ना' का आशय है धरती का तपना, अर्थात् जंगल होने पर उसका तापमान नहीं बढ़ता। उत्तर: (C)।
- 1 mark
(iv) सभ्यता और नदियों के रिश्ते पर दिए गए विकल्पों में योजना के अनुसार उत्तर (A) है (मूल्यांकन-योजना के अनुसार)।
- 1 mark
(v) 'मैला ढोनेवाली मालगाड़ी' का आशय है कि नदियाँ शहरी कचरा और गंदगी बहा रही हैं। उत्तर: (C)।
Answer: (i) D; (ii) A; (iii) C; (iv) A; (v) C
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प के लिए (1 अंक) x 5
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2024 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q2 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुन…
- 2024 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वा…
- 2024 board paper, set 4/3/1 (Course B), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुन…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.