CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 1
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/5/1, section A, question 1, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q1 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने पर हाइड्रोजन का विकल्प मिलने की संभावनाएँ बढ़ जाएँगी और हमारे देश में जीवाश्म ईंधन जैसे कच्चा तेल, कोयला आदि पर निर्भरता कम हो जाएगी और इससे ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में भी पाँच करोड़ टन की कमी आ सकती है। राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन का एक अहम् उद्देश्य पेट्रोल-डीज़ल जैसे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता ख़त्म करते हुए देश को स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन का केंद्र बनाना है। यह सही है कि इस समय हाइड्रोजन हमारी धरती पर उपलब्ध सबसे स्वच्छ ईंधन है। मगर समस्या यह है कि पृथ्वी पर मौजूद समस्त हाइड्रोजन किसी दूसरे तत्त्व जैसे पानी या अन्य हाइड्रोकार्बन के साथ गुँथा हुआ है। ऐसे में विलगाने की प्रक्रिया में प्रदूषण होता है। इसलिए इसे स्वच्छ या ग्रीन हाइड्रोजन नहीं कह सकते। ऐसी समस्याओं का इलाज है राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन। उल्लेखनीय है कि इलैक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया से ईंधन तैयार होने की प्रक्रिया पूरी तरह कार्बन उत्सर्जन से मुक्त होती है।
हाइड्रोजन ईंधन तैयार करने के फिलहाल दो तरीके हैं। पहला तरीका इलेक्ट्रोलिसिस यानी पानी में से बिजली गुज़ार कर हाइड्रोजन ईंधन प्राप्त करने वाला है। दूसरा तरीका प्राकृतिक गैस से हाइड्रोजन और कार्बन को तोड़कर ईंधन तैयार करने का है। इलेक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया से तैयार होने वाले हाइड्रोजन ईंधन में स्वच्छ ऊर्जा इस्तेमाल होती है। सौर ऊर्जा या पवन ऊर्जा वाले बिजलीघरों से मिली बिजली के इस्तेमाल से पानी को इलेक्ट्रोलाइज़ कर हाइड्रोजन अलग की जाती है। ऐसे ईंधन को 'ग्रीन' हाइड्रोजन या जी.एच.-2 या फिर ग्रीन फ्यूल कहते हैं। इस तरह की ऊर्जा के बारे में दावा है कि इससे सबसे बड़ा लाभ तेल शोधन, खाद निर्माण, सीमेंट, स्टील और भारी उद्योगों को होगा, क्योंकि वहाँ हाइड्रोजन ईंधन को सी.एन.जी. और पी.एन.जी. के साथ मिलाकर प्रयोग करने पर ये भारी उद्योग कार्बन मुक्त हो सकेंगे।
- (i)1 mark
गद्यांश में निम्नलिखित कथनों को ध्यान से पढ़िए और उचित विकल्प छाँटकर लिखिए कि हाइड्रोजन ईंधन से हमें कौन-सा/से लाभ मिलेंगे।
I. जीवाश्म ईंधन, कच्चा तेल आदि पर निर्भरता कम होगी।
II. सबको बहुत ही सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध होगी।
III. ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में काफी कमी आ सकेगी।- (A)I सही है।
- (B)I और III सही हैं।
- (C)III सही है।
- (D)I और II सही हैं।
- (ii)1 mark
जीवाश्म ईंधन से बचना क्यों ज़रूरी है?
- (A)प्रदूषण-रहित पर्यावरण के लिए
- (B)अत्यधिक व्यय से बचने के लिए
- (C)अत्याधुनिक बनने के लिए
- (D)सभी के साथ चलने के लिए
- (iii)1 mark
पृथ्वी पर मौजूद समस्त हाइड्रोजन को 'ग्रीन हाइड्रोजन' क्यों नहीं कहा जा सकता?
- (A)धरती पर उपलब्ध अन्य तत्त्वों के साथ गुँथा हुआ है।
- (B)पानी में मिले अन्य पदार्थ अलग करना असंभव है।
- (C)हाइड्रोजन को तोड़ने में प्रदूषण से बचना कठिन है।
- (D)आज चारों तरफ हरियाली का पर्याप्त अभाव है।
- (iv)1 mark
'ग्रीन फ्यूल' कौन-सा है?
- (A)हरी वनराशि को पीसकर तैयार किया गया ईंधन
- (B)पानी और प्राकृतिक ऊर्जा से मिली बिजली से तैयार ईंधन
- (C)जीवाश्म ईंधन से इलैक्ट्रोलाइज़ करके तैयार ईंधन
- (D)कार्बन उत्सर्जन को नकारते हुए तैयार सस्ता ईंधन
- (v)1 mark
कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए:
कथन : इलैक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया से ईंधन तैयार करना सर्वोत्तम है।
कारण : ईंधन बनाए जाने की यह प्रक्रिया कार्बन उत्सर्जन से रहित होती है।- (A)कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
- (B)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- (C)कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।
- (D)कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/5/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश में हर कथन का आधार खोजिए।
Hint 2
जो बात गद्यांश में नहीं है, वह कथन छाँट दीजिए।
Hint 3
कथन-कारण में देखिए कि कारण कथन को समझा रहा है या नहीं।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) गद्यांश के अनुसार जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटेगी और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में पाँच करोड़ टन की कमी आएगी। सस्ती बिजली की बात नहीं है। अतः I और III सही हैं — (B)।
- 1 mark
(ii) जीवाश्म ईंधन (पेट्रोल-डीज़ल, कोयला) प्रदूषण फैलाते हैं, इसलिए प्रदूषण-रहित पर्यावरण के लिए इनसे बचना ज़रूरी है — (A)।
- 1 mark
(iii) हाइड्रोजन पानी या हाइड्रोकार्बन के साथ गुँथा है; उसे अलग करने की प्रक्रिया में प्रदूषण होता है, इसलिए वह ग्रीन नहीं कहलाती — (C)।
- 1 mark
(iv) सौर या पवन ऊर्जा की बिजली से पानी का इलेक्ट्रोलिसिस करके बना ईंधन ग्रीन फ्यूल है — (B)।
- 1 mark
(v) इलेक्ट्रोलिसिस की प्रक्रिया कार्बन-उत्सर्जन से मुक्त है, इसी कारण वह सर्वोत्तम है। कथन सही है और कारण उसकी सही व्याख्या है — (D)।
Answer: (i) B; (ii) A; (iii) C; (iv) B; (v) D
Where the marks are
- (i) B (1 अंक)
- (ii) A (1 अंक)
- (iii) C (1 अंक)
- (iv) B (1 अंक)
- (v) D (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- Sample paper 2023-24 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले पर विकल्प …
- Sample paper 2023-24 (Course A), Q2 · 5 marksनिम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चु…
- 2023 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : काम या पे…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.