CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 1
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/1/1, section A, question 1, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q1 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
काम या पेशा खुद बुरा या छोटा-बड़ा नहीं है। कोई भी काम हो जो ईमानदारी से किया जाए और उचित लाभ के अतिरिक्त यदि एक पैसा भी बेईमानी का उसमें नहीं आया तो वह सर्वथा प्रतिष्ठित और सराहना के योग्य है। छोटे से छोटा काम भी यदि ईमानदारी के साथ किया जाए तो कभी बुरा नहीं होता। किसी ऊँची बात को लक्ष्य कर किया गया मेहनत का काम जो अपनी ईमानदारी में बट्टा न लगाता हो बुरा नहीं है। जो लेन-देन में पवित्र और शुचि है, नीतिशास्त्रों ने उसी को पवित्र माना है।
हाथ-पाँव आदि अंग जल से शुद्ध और साफ होते हैं पर मन केवल सत्य से शुद्ध होता है। मन जिसका दृढ़ है और डिगा नहीं वही अपनी गाढ़ी मेहनत की कौड़ी को अपनी करके मानेगा। बेईमानी से अनुचित लाभ का सोना भी, तो वह मिट्टी का ढेला मानता है। गाढ़ी मेहनत, ईमानदारी और मुस्तैदी ये तीन बातें रोजगारी / सफलता के लिए बहुत आवश्यक हैं। बहुधा लोग अपनी बदकिस्मती के लिए रोते हैं और पछताते हैं, पर सच पूछो तो बदकिस्मती से उनका इतना नहीं बिगड़ा जितना उनके आलस्य, बेपरवाही और जी लगा के मेहनत न करने से। कहावत है – भूखता हुआ कुत्ता ज्यादा काम का है, सोते हुए सिंह की अपेक्षा। वास्तव में जो ईमानदार हैं वे अपने जितने काम हैं सबमें स्वच्छता और स्पष्टता रखने में नहीं चूकते और समाज में सभी के विश्वास-पात्र होते हैं।
- (i)1 mark
कोई भी रोजगार और पेशा कब प्रतिष्ठित और सराहना के योग्य हो जाता है ?
- (a)जब वह पूरी ईमानदारी के साथ किया जाए ।
- (b)जब वह पूरी मेहनत और लगन के साथ किया जाए ।
- (c)जब समाज का धनाढ्य वर्ग उससे जुड़ा हो ।
- (d)जब किसी रोजगार से आर्थिक लाभ अधिक हो ।
- (ii)1 mark
'काम या पेशा खुद बुरा नहीं है' – इसका क्या अभिप्राय है ?
- (a)काम अच्छा-बुरा नहीं होता, उसे करने वाले अच्छे-बुरे होते हैं ।
- (b)काम अच्छा-बुरा नहीं होता, लोग बेईमानी से उसे बुरा बना देते हैं ।
- (c)काम तब तक बुरा नहीं जब तक उसमें आर्थिक लाभ हो रहा हो ।
- (d)काम तब तक बुरा नहीं जब तक वह परिश्रम से किया जाए ।
- (iii)1 mark
हाथ-पाँव की पवित्रता का संबंध यदि जल से है तो मन की पवित्रता का संबंध है –
- (a)ईमानदारी से
- (b)गंगाजल से
- (c)गाढ़ी मेहनत से
- (d)सत्य से
- (iv)1 mark
कैसे व्यक्ति बेईमानी से प्राप्त मूल्यवान वस्तु को भी मिट्टी सदृश मानते हैं ?
- (a)दृढ़चित्त
- (b)दृढ़ निश्चयी
- (c)सत्यनिष्ठ
- (d)पवित्र हृदय
- (v)1 mark
'भूखता हुआ कुत्ता ज्यादा काम का है, सोते हुए सिंह की अपेक्षा' – कहावत का अर्थ है –
- (a)सोते हुए शेर से जागा हुआ कुत्ता श्रेयस्कर है ।
- (b)सोते हुए शेर से भौंकने वाला कुत्ता श्रेयस्कर है ।
- (c)सोये हुए योग्य व्यक्ति से जागा हुआ अयोग्य व्यक्ति श्रेयस्कर है ।
- (d)सोये हुए योग्य व्यक्ति से धीमी गति से काम करने वाला व्यक्ति श्रेयस्कर है ।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/1/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश की पहली पंक्तियाँ ध्यान से पढ़ें; वहीं बार-बार 'ईमानदारी' पर बल है।
Hint 2
हर प्रश्न का आशय गद्यांश के वाक्य से मिलाइए।
Hint 3
कहावत में योग्य होकर सोने वाले की तुलना काम में लगे व्यक्ति से की गई है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) गद्यांश कहता है कि जो काम ईमानदारी से किया जाए और जिसमें एक पैसा भी बेईमानी का न हो, वही प्रतिष्ठित और सराहनीय है। इसलिए उत्तर (a)।
- 1 mark
(ii) 'काम खुद बुरा नहीं' का आशय है कि काम स्वयं अच्छा-बुरा नहीं होता, लोग बेईमानी से उसे बुरा बना देते हैं। उत्तर (b)।
- 1 mark
(iii) गद्यांश के अनुसार हाथ-पाँव जल से शुद्ध होते हैं पर मन केवल सत्य से शुद्ध होता है। उत्तर (d)।
- 1 mark
(iv) जिसका मन दृढ़ है और डिगता नहीं, वही बेईमानी के सोने को भी मिट्टी का ढेला मानता है। उत्तर (a) दृढ़चित्त।
- 1 mark
(v) कहावत का अर्थ है कि सोये हुए योग्य व्यक्ति से धीमी गति से भी काम करने वाला व्यक्ति श्रेयस्कर है। उत्तर (d)।
Answer: (i) a; (ii) b; (iii) d; (iv) a; (v) d
Where the marks are
- (i) सही विकल्प (a) (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प (b) (1 अंक)
- (iii) सही विकल्प (d) (1 अंक)
- (iv) सही विकल्प (a) (1 अंक)
- (v) सही विकल्प (d) (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2023 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q2(a) · 5 marksनिम्नलिखित दो काव्यांशों में से किसी एक काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले …
- 2023 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q2(b) · 5 marksअथवा काव्यांश दो उन्होंने बनाए बहुत नीले आसमान फिर सूरज, चाँद और सितारों को अलग-अलग जगह रखा पेड़ इतने हरे बनाए…
- 2023 board paper, set 3/2/1 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखि…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.