CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/5/1, section A, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedरामवृक्ष बेनीपुरी – बालगोबिन भगत
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :
आसमान बादल से घिरा; धूप का नाम नहीं। ठंडी पुरवाई चल रही। ऐसे ही समय आपके कानों में एक स्वर-तरंग झंकार-सी कर उठी। यह क्या है – यह कौन है! यह पूछना न पड़ेगा। बालगोबिन भगत समूचा शरीर कीचड़ में लिथड़े, अपने खेत में रोपनी कर रहे हैं। उनकी अँगुली एक-एक धान के पौधे को पंक्तिबद्ध, खेत में बिठा रही है। उनका कंठ एक-एक शब्द को संगीत के जीने पर चढ़ाकर कुछ को ऊपर, स्वर्ग की ओर भेज रहा है और कुछ को इस पृथ्वी की मिट्टी पर खड़े लोगों के कानों की ओर! बच्चे खेलते हुए झूम उठते हैं; मेंड़ पर खड़ी औरतों के होंठ काँप उठते हैं, वे गुनगुनाने लगती हैं; हलवाहों के पैर ताल से उठने लगते हैं; रोपनी करनेवालों की अँगुलियाँ एक अजीब क्रम से चलने लगती हैं! बालगोबिन भगत का यह संगीत है या जादू!
- (i)1 mark
'पुरवाई' से क्या तात्पर्य है?
- (A)पूर्वजों का आशीर्वाद
- (B)पूर्व से आने वाली हवाएँ
- (C)वर्षा के दिन की ठंडक
- (D)सावन मास में चलने वाली हवाएँ
- (ii)1 mark
'यह क्या है – यह कौन है!' — यहाँ 'यह' किसके लिए आया है?
- (A)वर्षा-बूँदों की टप-टप
- (B)बच्चों की किलकारियाँ
- (C)बालगोबिन की मधुर आवाज़
- (D)लोगों की संगीत लहरी
- (iii)1 mark
'उनका कंठ एक-एक शब्द को संगीत के जीने पर चढ़ाकर कुछ को ऊपर, स्वर्ग की ओर भेज रहा है और कुछ को इस पृथ्वी की मिट्टी पर खड़े लोगों के कानों की ओर!' — इस कथन का आशय है:
- (A)वे कभी सीढ़ी पर चढ़कर गाते और कभी धरती पर उतरकर
- (B)उनके साथ पृथ्वी पर खड़े लोग भी गीत गाते
- (C)बालगोबिन के संगीत का जादू सबको वशीभूत कर लेता है
- (D)उनके संगीत में स्वरों का उतार-चढ़ाव सहज ही आकर्षित करता है
- (iv)1 mark
निम्नलिखित में कौन-सा कथन गद्यांश से संबंधित नहीं है?
- (A)सब धान के बीज लगा रहे हैं।
- (B)भगत खेत में रोपनी कर रहे हैं।
- (C)बच्चे खेलते हुए झूम रहे हैं।
- (D)औरतें, हलवाहे सब झूम रहे हैं।
- (v)1 mark
कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनिए:
कथन : यश की रोपनी हो रही है, वातावरण सुखद है।
कारण : आषाढ़ की रिमझिम है।- (A)कथन ग़लत है, कारण सही है।
- (B)कथन सही है, कारण ग़लत है।
- (C)कथन के लिए कारण सही व्याख्या है।
- (D)कथन के लिए कारण सही व्याख्या नहीं है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/5/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश की पहली पंक्तियाँ फिर पढ़िए।
Hint 2
'यह' का संदर्भ पिछले वाक्य में खोजिए।
Hint 3
जो बात गद्यांश में न हो, वही उत्तर है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) पुरवाई — पूर्व से आने वाली हवाएँ (B)।
- 1 mark
(ii) 'यह' बालगोबिन की मधुर आवाज़ के लिए है (C)।
- 1 mark
(iii) आशय है कि उनके संगीत के स्वरों का उतार-चढ़ाव सहज ही आकर्षित करता है (D)।
- 1 mark
(iv) गद्यांश में भगत अकेले रोपनी करते हैं; 'सब धान के बीज लगा रहे हैं' संबंधित नहीं है (A)।
- 1 mark
(v) कथन सही है, पर कारण (आषाढ़ की रिमझिम) गद्यांश के अनुसार गलत है — (A) योजना के अनुसार।
Answer: (i) B; (ii) C; (iii) D; (iv) A; (v) A
Where the marks are
- (i) B (1)
- (ii) C (1)
- (iii) D (1)
- (iv) A (1)
- (v) A (1)
Revise the chapter
- Chapter: रामवृक्ष बेनीपुरी – बालगोबिन भगत (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from रामवृक्ष बेनीपुरी – बालगोबिन भगत
- Sample paper 2023-24 (Course A), Q8 · 2 marks'क्षितिज' के गद्य पाठों के आधार निम्नलिखित दो बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए- (1×…
- 2023 board paper, set 3/4/1 (Course A), Q8 · 2 marksगद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए - (2…
- 2023 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q11 · 6 marksनिम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 – 30 शब्दों में लिखिए :
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.