CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 2
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/2/1, section A, question 2, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
हमीं ने दिया शांति संदेश, सुखी होते देकर आनंद ।
विजय लोहे की नहीं, धर्म की रही धरा पर धूम ।
यवन को दिया दया का दान, चीन को मिली धर्म की दृष्टि ।
मिला था स्वर्ण भूमि को रत्न, शील को सिंहल को भी सृष्टि ।
किसी का हमने छीना नहीं, प्रकृति का रहा पालना यहीं ।
हमारी जन्मभूमि थी यहीं, कहीं से हम आए थे नहीं ।
जातियों का उत्थान, पतन, आँधियाँ, झड़ी, प्रचंड समीर ।
खड़े देखा, झेला हँसते, प्रलय में पले हुए हम वीर ।
चरित के पूत भुजा में शक्ति, नम्रता रही सदा संपन्न ।
हृदय के गौरव में था गर्व, किसी को देख न सके विपन्न ।
हमारे संचय में था दान, अतिथि थे सदा हमारे देव ।
वचन में सत्य, हृदय में तेज़, प्रतिज्ञा में रहती थी टेव ।
- (i)1 mark
'आँधियाँ, झड़ी, प्रचंड समीर' पंक्ति में 'आँधियाँ और प्रचंड समीर' प्रतीकार्थ हैं –
- (A)देश में समय-समय पर आए प्राकृतिक आपदाओं का।
- (B)देश में समय-समय पर भारतीयों द्वारा प्रदर्शित वीरता का।
- (C)देश में समय-समय पर भारतीयों में आए पतन का।
- (D)देश में समय-समय पर आए भीषण संकटों का।
- (ii)1 mark
'विजय केवल लोहे की नहीं, धर्म की रही धरा पर धूम' का आशय है –
- (A)धरती पर अस्त्र-शस्त्रों से विजय प्राप्त की जाती है, धर्म से नहीं।
- (B)धर्म के मार्ग पर चलकर ही लोगों को जीता जा सकता है।
- (C)धर्म के मार्ग पर चलकर ही लोगों को जीता जा सकता है, अस्त्र-शस्त्रों से नहीं।
- (D)धरती पर धर्म की ध्वजा फहरानी चाहिए अस्त्र-शस्त्रों की नहीं।
- (iii)1 mark
'हमीं ने दिया शांति संदेश' में 'हमीं' किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ?
- (A)कवि के लिए
- (B)भारतवासियों के लिए
- (C)लेखक के लिए
- (D)बुद्ध के लिए
- (iv)1 mark
काव्यांश के आधार पर अनुपयुक्त विकल्प छाँटकर लिखिए :
- (A)भारत में सबके लिए भिक्षाटन की परंपरा रही है।
- (B)यहाँ राजा भी निर्लिप्त भाव से रहते आए हैं।
- (C)भारतीय शक्तिशाली होते हुए भी विनम्र हैं।
- (D)भारत पर प्रकृति की सदा अनुकम्पा रही है।
- (v)1 mark
कथन और कारण पर विचार करते हुए सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : भारत सदा से एक शांतिप्रिय देश रहा है।
कारण : भारत ने कभी विदेशी आक्रमणों का डटकर सामना नहीं किया।- (A)कथन सही है, किंतु कारण गलत है।
- (B)कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
- (D)कथन एवं कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/2/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
काव्यांश की पंक्तियाँ फिर पढ़कर देखिए कि भाव किस ओर संकेत करता है।
Hint 2
(iv) में वह विकल्प खोजिए जिसका आधार काव्यांश में न मिले।
Hint 3
(v) में कथन और कारण को अलग-अलग जाँचिए कि दोनों काव्यांश से मेल खाते हैं या नहीं।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) कविता में 'जातियों का उत्थान, पतन' के साथ आँधियाँ, झड़ी और प्रचंड समीर आए हैं। ये देश पर समय-समय पर आए भीषण संकटों के प्रतीक हैं, जिन्हें भारतीयों ने हँसते हुए झेला। सही विकल्प (D) है।
- 1 mark
(ii) 'विजय लोहे की नहीं, धर्म की' का आशय है कि भारत ने लोगों को धर्म के मार्ग पर चलकर जीता, अस्त्र-शस्त्रों से नहीं। यह भाव पूरा विकल्प (C) देता है।
- 1 mark
(iii) 'हमीं ने दिया शांति संदेश' में 'हमीं' सामूहिक है और भारतवासियों के लिए प्रयुक्त है। सही विकल्प (B) है।
- 1 mark
(iv) काव्यांश में 'हमारे संचय में था दान, अतिथि थे सदा हमारे देव' आया है। भिक्षाटन की परंपरा का कहीं उल्लेख नहीं है, इसलिए (A) अनुपयुक्त है।
- 1 mark
(v) कथन सही है, क्योंकि भारत ने किसी का कुछ छीना नहीं और शांति का संदेश दिया। कारण गलत है, क्योंकि भारतीयों ने संकटों का हँसते हुए सामना किया और वे 'प्रलय में पले वीर' थे। सही विकल्प (A) है।
Answer: (i) D; (ii) C; (iii) B; (iv) A; (v) A
Where the marks are
- (i) सही विकल्प D (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प C (1 अंक)
- (iii) सही विकल्प B (1 अंक)
- (iv) सही विकल्प A (1 अंक)
- (v) सही विकल्प A (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- Sample paper 2023-24 (Course A), Q2 · 5 marksनिम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चु…
- 2023 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q2(I) · 5 marksनिम्नलिखित पद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और किसी एक पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर…
- 2023 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q2(II) · 5 marks(II) हाथ हैं दोनों सधे-से गीत प्राणों के रुँधे-से और उसकी मूठ में, विश्वास जीवन के बँधे-से धकधकाती धरणि थर थर …
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.