Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2024, set 3/2/1 · 4 marks · MCQ

CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 3

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/2/1, section A, question 3, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q3 · 4 marks · MCQGrammar

निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए : (4 × 1 = 4)

  1. (i)

    'कस्बे में लड़कों और लड़कियों का एक स्कूल था ।' – इस वाक्य का संयुक्त वाक्य होगा –

    1. (A)कस्बे में एक लड़कों का स्कूल था और एक लड़कियों का स्कूल था।
    2. (B)कस्बे में लड़कों का तो स्कूल था ही साथ में एक लड़कियों का भी स्कूल था।
    3. (C)कस्बे में दो स्कूल थे जिसमें एक लड़कों का और दूसरा लड़कियों का था।
    4. (D)कस्बे में लड़के और लड़कियों दोनों के लिए एक-एक स्कूल था।
    1 mark
  2. (ii)

    'यदि संस्कृति का कल्याण की भावना से नाता टूट जाएगा तो वह असंस्कृति बन जाएगी ।' – इस वाक्य का सरल वाक्य में उपयुक्त रूपांतरण है –

    1. (A)संस्कृति में कल्याण की भावना होनी चाहिए नहीं तो वह असंस्कृति बन जाती है।
    2. (B)संस्कृति में जब कल्याण की भावना नहीं रहती तो वह असंस्कृति बन जाती है।
    3. (C)कल्याण की भावना से नाता टूटने पर संस्कृति असंस्कृति बन जाएगी।
    4. (D)संस्कृति कल्याणकारी होती है, उसमें यह भावना खत्म होने पर वह असंस्कृति बन जाती है।
    1 mark
  3. (iii)

    निम्नलिखित वाक्यों में से सरल वाक्य पहचानकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए :
    1. यह एक सफल और अत्यंत सराहनीय प्रयास था।
    2. मूर्ति पर चस्मा तो था लेकिन वह संगमरमर का नहीं था।
    3. उस चश्में को देखकर उनके चेहरे पर कौतुक भरी मुसकान फैल गई।
    4. जो योग्यता किसी से सर्वस्व त्याग کराती है, वह भी संस्कृति है।

    1. (A)1 और 3
    2. (B)1 और 2
    3. (C)4 और 2
    4. (D)4 और 1
    1 mark
  4. (iv)

    निम्नलिखित वाक्यों में मिश्र वाक्य का उदाहरण है :

    1. (A)वह अपना खाना स्वयं न खाकर दूसरों को खिला दिया करता था।
    2. (B)उस युवा लड़की ने आज़ादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
    3. (C)मनुष्य की आज की व्यथा को उन्होंने बखूबी समझा और व्यक्त किया है।
    4. (D)रुद्र जी जितने निष्ठावान काशी के प्रति थे उतने ही साहित्य के प्रति भी निष्ठावान थे।
    1 mark
  5. (v)

    स्तंभ-1 को स्तंभ-2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कर लिखिए :
    स्तंभ-1: 1. क्योंकि वह अनुभूतिजन्य है इसलिए मेरे लिए महत्त्वपूर्ण है। 2. अनुभूतिजन्य होने के कारण वह मेरे लिए महत्त्वपूर्ण है। 3. वह अनुभूतिजन्य है इसलिए मेरे लिए महत्त्वपूर्ण है।
    स्तंभ-2: I. संयुक्त वाक्य II. मिश्र वाक्य III. सरल वाक्य

    1. (A)(1) – (III); (2) – (I); (3) – (II)
    2. (B)(1) – (II); (2) – (I); (3) – (III)
    3. (C)(1) – (III); (2) – (II); (3) – (I)
    4. (D)(1) – (II); (2) – (III); (3) – (I)
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/2/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

सरल वाक्य में एक मुख्य क्रिया, संयुक्त में दो स्वतंत्र उपवाक्य और मिश्र में एक आश्रित उपवाक्य होता है।

Hint 2

वाक्य में 'और, लेकिन, इसलिए' (संयुक्त) तथा 'यदि, जो, क्योंकि' (मिश्र) जैसे योजक खोजिए।

Hint 3

प्रत्येक वाक्य की क्रियाएँ गिनकर वाक्य-भेद तय कीजिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) चारों विकल्प अनुपयुक्त माने गए हैं (संयुक्त वाक्य में दो स्वतंत्र उपवाक्य समुच्चयबोधक से जुड़ने चाहिए)। इसलिए किसी भी विकल्प के चयन पर पूरा अंक मिलेगा, जैसे (A)।

    1 mark
  2. (ii) सरल वाक्य में एक ही उद्देश्य और एक ही मुख्य क्रिया होती है। 'कल्याण की भावना से नाता टूटने पर संस्कृति असंस्कृति बन जाएगी' में एक ही क्रिया है और अर्थ भी वही है। सही विकल्प (C) है।

    1 mark
  3. (iii) वाक्य 1 और 3 सरल हैं, क्योंकि उनमें एक ही मुख्य क्रिया है। वाक्य 2 संयुक्त है ('लेकिन' से जुड़ा) और वाक्य 4 मिश्र है ('जो…वह'), इसलिए सही विकल्प (A) है।

    1 mark
  4. (iv) 'रुद्र जी जितने निष्ठावान काशी के प्रति थे उतने ही साहित्य के प्रति' में प्रधान उपवाक्य के साथ आश्रित उपवाक्य 'जितने…' जुड़ा है, इसलिए यह मिश्र वाक्य है। सही विकल्प (D) है।

    1 mark
  5. (v) 1 'क्योंकि' से जुड़ा आश्रित उपवाक्य होने के कारण मिश्र (II) है। 2 में एक ही क्रिया है, इसलिए सरल (III) है। 3 में दो स्वतंत्र उपवाक्य 'इसलिए' से जुड़े हैं, इसलिए संयुक्त (I) है। सही विकल्प (D) है। (किन्हीं चार प्रश्नों के ही अंक हैं।)

Answer: (i) कोई भी विकल्प (पूरे अंक); (ii) C; (iii) A; (iv) D; (v) D

Where the marks are

  • (i) चारों विकल्प अनुपयुक्त, किसी भी चयन पर पूरे अंक (1 अंक)
  • (ii) सही विकल्प C (1 अंक)
  • (iii) सही विकल्प A (1 अंक)
  • (iv) सही विकल्प D (1 अंक)
  • (v) सही विकल्प D (1 अंक); किन्हीं चार उपभाग पर कुल 4 अंक

Revise the chapter

  • Chapter: Grammar

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.