Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2024, set 3/2/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 1

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/2/1, section A, question 1, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

तकनीक की एक विशेषता यह होती है कि जब वह सबके पास पहुँच जाती है, तो अपनी हैसियत खो देती है। ब्यापार जगत पर नई तकनीक के लिए दबाव बनने लगते हैं और समाज भी उसके लिए तैयार हो जाता है। टी.वी. के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। समाज से बेशक टेलीविजन खत्म नहीं हुआ, लेकिन जिस अर्थ में इसको हमारे समाज ने परिभाषित किया था, उस अर्थ में यह अपना वजूद काफ़ी तेजी से खो रहा है। टी.वी. का परंपरागत रूप वह है, जिसमें कुछ चैनल होते हैं। एक निश्चित समय पर उनके कार्यक्रम होते हैं और उन कार्यक्रमों को देखने के लिए आपको उस समय उसके सामने बैठना होता है। बदलते समय के साथ जो कुछ हम टी.वी. पर देखते थे, वह अब हमें अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट पर ही देखने को मिलता है।

अक्सर जब हम भविष्य की कल्पना करते हैं, तो हमारे आस-पास जो भी कुछ उपलब्ध होता है, उसी के आधार पर आगे की सुध लेते हैं। किसने सोचा था कि स्मार्टफोन नाम की एक चीज आएगी और सब कुछ बदल जाएगा। आज जो टेलीविजन-सेट बाज़ार में मिलते हैं, वे सब स्मार्टफोन की नकल करते दिखाई देते हैं। उन्हें कहा भी स्मार्ट टी.वी. ही जाता है। वे तेजी से स्मार्टफोन का व्याकरण और गणित अपनाते जा रहे हैं। पारंपरिक टी.वी. हमारी जरूरतों पर पूरा नहीं उतर रहा, इसलिए धीरे-धीरे विदा हो रहा है। हमारी यात्रा जिस जगह पहुँच चुकी है, वहाँ किसी भी 'बुद्धू-बक्से' को तब तक स्वीकार नहीं किया जा सकता, जब तक वह स्मार्ट न हो जाए।

  1. (i)

    गद्यांश के आधार पर परंपरागत टेलीविज़न के वजूद खोने का कारण है –

    1. (A)क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण की सुविधा का न होना।
    2. (B)अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रसारण की सुविधा का न होना।
    3. (C)सीमित चैनलों पर आने वाले सीमित कार्यक्रम।
    4. (D)सीमित चैनलों पर निश्चित समय पर आने वाले कार्यक्रम।
    1 mark
  2. (ii)

    गद्यांश के अनुसार, भविष्य की कल्पना का आधार क्या होता है ?

    1. (A)अतीत की उपलब्धि
    2. (B)वर्तमान की उपलब्धि
    3. (C)विकसित देशों की उपलब्धि
    4. (D)विकासशील देशों की उपलब्धि
    1 mark
  3. (iii)

    'स्मार्ट टी.वी.' कहा जाता है –

    1. (A)सुंदर, सजीले, शोभनीय टी.वी. को
    2. (B)पारंपरिक टी.वी. से भिन्न आधुनिक टी.वी. को
    3. (C)आधुनिक तकनीकी सुविधा से युक्त टी.वी. को
    4. (D)स्मार्टफोन की तकनीक उपलब्ध कराने वाले टी.वी. को
    1 mark
  4. (iv)

    'बुद्धू बक्सा' संकेतार्थ है –

    1. (A)रेडियो का
    2. (B)टी.वी. का
    3. (C)टेप रिकार्डर का
    4. (D)वीडियो प्लेयर का
    1 mark
  5. (v)

    निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यान से पढ़िए तथा उचित विकल्प का चयन कर लिखिए :
    कथन : सबके पास पहुँचने पर तकनीक अपना मूल्य खोने लगती है।
    कारण : लोग उससे बेहतर तकनीक की उम्मीद करने लगते हैं।

    1. (A)कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
    2. (B)कारण सही है, लेकिन कथन गलत है।
    3. (C)कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की गलत व्याख्या करता है।
    4. (D)कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/2/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

प्रत्येक प्रश्न का उत्तर गद्यांश की पंक्तियों में ही मिलता है; उन्हें दोबारा ध्यान से पढ़िए।

Hint 2

पहले अनुच्छेद में परंपरागत टी.वी. की विशेषताएँ और दूसरे में भविष्य की कल्पना की बात है।

Hint 3

(v) में पहले कथन की सत्यता जाँचिए, फिर देखिए कि कारण उसे समझाता है या नहीं।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) गद्यांश में कहा गया है कि परंपरागत टी.वी. में कुछ ही चैनल होते हैं, उनके कार्यक्रम निश्चित समय पर आते हैं और देखने के लिए उसी समय सामने बैठना पड़ता है। यही उसके वजूद खोने का कारण है। सही विकल्प (D) है।

    1 mark
  2. (ii) लेखक कहता है कि भविष्य की कल्पना हम अपने आस-पास जो उपलब्ध है उसी के आधार पर करते हैं। इसलिए आधार 'वर्तमान की उपलब्धि' है। सही विकल्प (B) है।

    1 mark
  3. (iii) आज के टी.वी.-सेट स्मार्टफोन की नकल करते हैं और उसका 'व्याकरण और गणित' अपनाते हैं। इसीलिए स्मार्टफोन की तकनीक देने वाले टी.वी. को 'स्मार्ट टी.वी.' कहा जाता है। सही विकल्प (D) है।

    1 mark
  4. (iv) 'बुद्धू-बक्सा' गद्यांश में पारंपरिक टी.वी. के लिए प्रयुक्त हुआ है, इसलिए संकेतार्थ टी.वी. का है। सही विकल्प (B) है।

    1 mark
  5. (v) कथन सही है, क्योंकि गद्यांश के पहले वाक्य में यही बात कही गई है। कारण भी सही है, क्योंकि पारंपरिक टी.वी. ज़रूरतों पर खरा नहीं उतरा तो लोगों ने बेहतर तकनीक की अपेक्षा की और वह विदा होने लगा। कारण कथन की सही व्याख्या करता है। सही विकल्प (D) है।

    1 mark

Answer: (i) D; (ii) B; (iii) D; (iv) B; (v) D

Where the marks are

  • (i) सही विकल्प D (1 अंक)
  • (ii) सही विकल्प B (1 अंक)
  • (iii) सही विकल्प D (1 अंक)
  • (iv) सही विकल्प B (1 अंक)
  • (v) सही विकल्प D (1 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.