Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2026, set 4/3/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B 2026: question 7

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 4/3/1, section ग, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedलीलाधर मंडलोई – तताँरा-वामीरो कथा

निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5

कुछ समय बाद पासा गाँव में 'पशु-पर्व' का आयोजन हुआ। पशु-पर्व में हृष्ट-पुष्ट पशुओं के प्रदर्शन के अतिरिक्त पशुओं से युवकों की शक्ति परीक्षा प्रतियोगिता भी होती है। वर्ष में एक बार सभी गाँव के लोग हिस्सा लेते हैं। बाद में नृत्य-संगीत और भोजन का भी आयोजन होता है। शाम से सभी लोग पासा में एकत्रित होने लगे। धीरे-धीरे विभिन्न कार्यक्रम शुरू हुए। तताँरा का मन कार्यक्रमों में तनिक न था। उसकी व्याकुल आँखें वामीरो को ढूँढ़ने में व्यस्त थीं। नारियल के झुंड के एक पेड़ के पीछे से उसे जैसे कोई झाँकता दिखा। उसने थोड़ा और करीब जाकर पहचानने की चेष्टा की। वह वामीरो थी जो भयवश सामने आने में झिझक रही थी। उसकी आँखें तरल थीं। होंठ काँप रहे थे। तताँरा को देखते ही वह फूटकर रोने लगी। तताँरा विह्वल हुआ। उससे कुछ बोलते ही नहीं बन रहा था। रोने की आवाज़ लगातार ऊँची होती जा रही थी। तताँरा किंकर्तव्यविमूढ़ था। वामीरो के रुदन के स्वरों को सुनकर उसकी माँ वहाँ पहुँची और दोनों को देखकर आग-बबूला हो उठी। सारे गाँव वालों की उपस्थिति में यह दृश्य उसे अपमानजनक लगा।

  1. (i)

    तताँरा किंकर्तव्यविमूढ़ क्यों हो गया ?

    1. (A)उसे समझ में आ गया था कि उसे क्या करना है।
    2. (B)उसे समझ में आ गया था कि उसे क्या नहीं करना है।
    3. (C)वह समझ नहीं पा रहा था कि क्या करे, क्या न करे।
    4. (D)वामीरो के ऊँचे स्वर में रोने से वह डर गया था।
    1 mark
  2. (ii)

    वामीरो किस बात से डरी हुई थी ?

    1. (A)सार्वजनिक रूप से अपमानित होने के भय से
    2. (B)तताँरा द्वारा अपमानित किए जाने के भय से
    3. (C)शक्ति-प्रदर्शन में असफल होने के भय से
    4. (D)शक्ति-प्रदर्शन में तताँरा की असफलता के भय से
    1 mark
  3. (iii)

    निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
    कथन : तत्कालीन समाज में पशु-पर्व जैसे आयोजन आपस में मिलने-जुलने का एक महत्त्वपूर्ण साधन थे।
    कारण : पशु-पर्व का आयोजन पासा गाँव की सर्वश्रेष्ठता को सिद्ध करने के लिए किया गया था।
    विकल्प :

    1. (A)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
    2. (B)कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है।
    3. (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    4. (D)कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की ग़लत व्याख्या करता है।
    1 mark
  4. (iv)

    पशु-पर्व में किस तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं होता था ?

    1. (A)युवाओं की शक्ति परीक्षा
    2. (B)सामूहिक भोज का आयोजन
    3. (C)हृष्ट-पुष्ट पशुओं का प्रदर्शन
    4. (D)नृत्य-संगीत की प्रतियोगिता
    1 mark
  5. (v)

    'सारे गाँव वालों की उपस्थिति में यह दृश्य उसे अपमानजनक लगा ।' वाक्य में 'उसे' किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ?

    1. (A)वामीरो
    2. (B)तताँरा
    3. (C)वामीरो की माँ
    4. (D)तताँरा की माँ
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 4/3/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश में 'किंकर्तव्यविमूढ़' के आसपास की पंक्तियाँ देखिए।

Hint 2

अंतिम वाक्य से पहले माँ के आने और क्रोधित होने का प्रसंग पढ़िए।

Hint 3

कथन-कारण में देखिए कि पर्व का उद्देश्य कहाँ बताया गया है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) वामीरो को रोते देख तताँरा समझ नहीं पा रहा था कि क्या करे, क्या न करे। अतः (C)।

    1 mark
  2. (ii) वामीरो सबके सामने अपमानित होने के भय से झिझक रही थी। अतः (A)।

    1 mark
  3. (iii) कथन सही है, पर पर्व का उद्देश्य पासा की सर्वश्रेष्ठता सिद्ध करना नहीं था, इसलिए कारण कथन की गलत व्याख्या करता है। अतः (D)।

    1 mark
  4. (iv) गद्यांश में नृत्य-संगीत का आयोजन है, पर उसकी प्रतियोगिता का उल्लेख नहीं। अतः (D)।

    1 mark
  5. (v) 'उसे' वामीरो की माँ के लिए है, जिसे दृश्य अपमानजनक लगा। अतः (C)।

    1 mark

Answer: (i) C; (ii) A; (iii) D; (iv) D; (v) C

Where the marks are

  • प्रत्येक सही विकल्प 1 अंक (कुल 5 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.