Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Sample paper, session 2026-27 · 5 marks · MCQ

CBSE Class 10 Hindi Course A sample paper 2026-27: question 7

From the official CBSE sample question paper for 2026-27, section C, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q7 · 5 marks · MCQCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

एक संस्कृत व्यक्ति किसी नयी चीज़ की खोज करता है; किंतु उसकी संतान को वह अपने पूर्वज से अनायास ही प्राप्त हो जाती है | जिस व्यक्ति की बुद्धि ने अथवा उसके विवेक ने किसी भी नए तथ्य का दर्शन किया, वह व्यक्ति ही वास्तविक संस्कृत व्यक्ति है और उसकी संतान जिसे अपने पूर्वज से वह वस्तु अनायास ही प्राप्त हो गई है, वह अपने पूर्वज की भाँति सभ्य भले ही बन जाए, संस्कृत नहीं कहला सकता |
एक आधुनिक उदाहरण लें | न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत का आविष्कार किया | वह संस्कृत मानव था | आज के युग का भौतिक विज्ञान का विद्यार्थी न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण से तो परिचित है ही; लेकिन उसके साथ उसे और भी अनेक बातों का ज्ञान प्राप्त है जिनसे शायद न्यूटन अपरिचित ही रहा | ऐसा होने पर भी हम आज के भौतिक विज्ञान के विद्यार्थी को न्यूटन की अपेक्षा अधिक सभ्य भले ही कह सकें; पर न्यूटन जितना संस्कृत नहीं कह सकते |

  1. (I)

    संस्कृत व्यक्ति की संतान को लेखक ने किसकी संज्ञा दी है?

    1. (A)सुसंस्कृत मानव
    2. (B)सभ्य मानव
    3. (C)सुयोग्य मानव
    4. (D)समृद्ध मानव
    1 mark
  2. (II)

    लेखक के अनुसार प्रस्तुत गद्यांश में एक 'संस्कृत' व्यक्ति कौन है?

    1. (A)जो संस्कृत विषय का विशेषज्ञ हो
    2. (B)जो नयी वस्तुओं का उपयोग करता हो
    3. (C)जो अनेक बातों का ज्ञान रखता हो
    4. (D)जो किसी नयी चीज़ की खोज करता हो
    1 mark
  3. (III)

    निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन कर लिखिए :
    कथन : लेखक ने 'संस्कृत' व्यक्ति की संतान को 'संस्कृत' नहीं माना है |
    कारण : 'संस्कृत' व्यक्ति की संतान ने किसी नयी चीज़ की खोज नहीं की, बल्कि उसे वह वस्तु अपने पूर्वजों से अनायास ही प्राप्त हो गई है |

    1. (A)कथन गलत है, किंतु कारण सही है |
    2. (B)कथन और कारण दोनों ही गलत हैं |
    3. (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है |
    4. (D)कथन और कारण दोनों सही हैं किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है |
    1 mark
  4. (IV)

    प्रस्तुत गद्यांश के अनुसार कौन-सा कथन / कौन-से कथन सही हैं? उचित विकल्प/विकल्पों का चयन कीजिए -
    (i) न्यूटन गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत का आविष्कार करने के कारण संस्कृत मानव कहलाए |
    (ii) आज भौतिक विज्ञान के विद्यार्थी को न्यूटन के समान संस्कृत कह सकते हैं|
    (iii) आज का विद्यार्थी न्यूटन के सिद्धांत के साथ-साथ अन्य बातों का भी ज्ञान रखता है |
    (iv) आज के भौतिक विज्ञान के विद्यार्थी को अधिक सभ्य नहीं माना जा सकता है |

    1. (A)कथन (i) और (ii) सही हैं
    2. (B)केवल कथन (iii) सही है
    3. (C)कथन (i) और (iv) सही हैं
    4. (D)कथन (i) और (iii) सही हैं
    1 mark
  5. (V)

    एक संस्कृत व्यक्ति में आम लोगों से अलग कौन-से गुण होते हैं?
    उचित विकल्प/विकल्पों का चयन कीजिए -
    (i) नई खोज करना
    (ii) संस्कृति का सम्मान करना
    (iii) साहसी और परिश्रमी होना
    (iv) अपनी बुद्धि, विवेक के बल पर आविष्कार करना

    1. (A)विकल्प (i) और (iv) सही हैं
    2. (B)केवल विकल्प (iii) सही है
    3. (C)विकल्प (i) और (ii) सही हैं
    4. (D)विकल्प (i), (ii) और (iv) सही हैं
    1 mark

Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2026-27.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश की पहली पंक्तियाँ ध्यान से पढ़िए।

Hint 2

संस्कृत और सभ्य का अंतर समझिए।

Hint 3

कथनों को न्यूटन के उदाहरण से जाँचिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (I) B – संस्कृत व्यक्ति की संतान को वस्तु अनायास मिलती है, इसलिए वह सभ्य है, संस्कृत नहीं।

    1 mark
  2. (II) D – जिसकी बुद्धि या विवेक ने किसी नए तथ्य की खोज की, वही संस्कृत है।

    1 mark
  3. (III) C – कथन व कारण दोनों सही; खोज न करने के कारण ही संतान संस्कृत नहीं मानी गई।

    1 mark
  4. (IV) D – (i) न्यूटन ने आविष्कार किया, इसलिए संस्कृत; (iii) विद्यार्थी को और बातों का ज्ञान है। (ii),(iv) गलत।

    1 mark
  5. (V) A – नई खोज करना और बुद्धि-विवेक से आविष्कार करना संस्कृत व्यक्ति के गुण हैं।

    1 mark

Answer: (I) B; (II) D; (III) C; (IV) D; (V) A

Where the marks are

  • प्रत्येक सही विकल्प 1 अंक (कुल 5)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.