CBSE Class 10 Hindi Course A 2025: question 9
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 3/3/1, section ग, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedमंगलेश डबराल – संगतकार
निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5
मुख्य गायक के चट्टान जैसे भारी स्वर का साथ देती
वह आवाज़ सुंदर कमज़ोर काँपती हुई थी
वह मुख्य गायक का छोटा भाई है
या उसका शिष्य
या पैदल चलकर सीखने आने वाला दूर का कोई रिश्तेदार
मुख्य गायक की गरज़ में
वह अपनी गूँज मिलाता आया है प्राचीन काल से
गायक जब अंतरे की जटिल तानों के जंगल में
खो चुका होता है
या अपने ही सरगम को लाँघकर
चला जाता है भटकता हुआ एक अनहद में
तब संगतकार ही स्थायी को सँभाले रहता है
जैसे समेटता हो मुख्य गायक का पीछे छूटा हुआ सामान
जैसे उसे याद दिलाता हो उसका बचपन
जब वह नौसिखिया था
तारसप्तक में जब बैठने लगता है उसका गला
प्रेरणा साथ छोड़ती हुई उत्साह अस्त होता हुआ
आवाज़ से राख जैसा कुछ गिरता हुआ
तभी मुख्य गायक को ढाँढ़स बँधाता
कहीं से चला आता है संगतकार का स्वर
कभी-कभी वह यों ही दे देता है उसका साथ
यह बताने के लिए कि वह अकेला नहीं है
और यह कि फिर से गाया जा सकता है
- (i)1 mark
'संगतकार' कौन हो सकता है ?
I. मुख्य गायक का पुत्र
II. मुख्य गायक का छोटा भाई
III. मुख्य गायक का कोई दूर का रिश्तेदार
IV. मुख्य गायक का कोई शिष्य
विकल्प :- (A)I, II और III
- (B)I, II और IV
- (C)I, III और IV
- (D)II, III और IV
- (ii)1 mark
गायक अंतरे की जटिल तानों में खो चुका होता है – का आशय है :
- (A)गायक गाने की जटिलता में सुर खो देता है।
- (B)गायक गाने की पंक्ति को बीच में ही भूल जाता है।
- (C)गायक अंतरे को गाने में सरगम और तानों की जटिलता भूल जाता है।
- (D)गायक अंतरे की तानों की गहराई और जटिलता में सुध-बुध खो देता है।
- (iii)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : संगतकार मुख्य गायक को उसका बचपन याद दिलाता है।
कारण : मुख्य गायक भी कभी नौसिखिया था।
विकल्प :- (A)कथन ग़लत है, परंतु कारण सही है।
- (B)कथन सही है, परंतु कारण ग़लत है।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की उचित व्याख्या है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं, परन्तु कारण, कथन की उचित व्याख्या नहीं है।
- (iv)1 mark
मुख्य गायक के प्रतिभावान होने के बावजूद संगतकार का होना क्यों आवश्यक है ?
- (A)स्थायी और आनुषंगिक मुश्किलों को सँभालने के लिए
- (B)उसके बचपन की याद दिलाने के लिए
- (C)सुरों और सरगम की सीख लेने के लिए
- (D)पीछे छूटने वाले सामान को समेटने के लिए
- (v)1 mark
पद्यांश में वर्णित पंक्तियों के आधार पर मुख्य गायक के बारे में कौन-सा कथन असत्य है ?
- (A)मुख्य गायक कभी-कभी अपनी सरगम में बेसुध होकर अनहद में खो जाता है।
- (B)उच्च सुरों में उसका गला थकने लगता है और आवाज़ बुझने भी लगती है।
- (C)संगतकार मुख्य गायक की गरजती हुई आवाज़ में अपनी गूँज मिलाकर उसे और पुष्ट करता है।
- (D)मुख्य गायक अपने नौसिखिए होने को याद कर प्रेरणाहीन हो थकने लगता है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 3/3/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
संगतकार के बारे में पंक्तियाँ दोबारा पढ़िए।
Hint 2
असत्य कथन वह है जो पंक्तियों से मेल नहीं खाता।
Hint 3
कथन-कारण में देखिए कि कारण कथन की सीधी व्याख्या है या नहीं।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) कविता में संगतकार छोटा भाई, शिष्य या दूर का रिश्तेदार हो सकता है; पुत्र का उल्लेख नहीं है। अतः II, III और IV: (D)।
- 1 mark
(ii) गायक तानों की गहराई और जटिलता में सुध-बुध खो देता है। अतः (D)।
- 1 mark
(iii) दोनों कथन सही हैं, पर बचपन याद दिलाने का कारण नौसिखिया होना नहीं, संगतकार का स्वर है। कारण उचित व्याख्या नहीं है। अतः (D)।
- 1 mark
(iv) संगतकार स्थायी को सँभालकर आने वाली मुश्किलों में मुख्य गायक की मदद करता है। अतः (A)।
- 1 mark
(v) असत्य कथन (D) है, क्योंकि गायक का गला तारसप्तक में बैठने से प्रेरणा घटती है, नौसिखिया याद करने से नहीं।
Answer: (i) D; (ii) D; (iii) D; (iv) A; (v) D
Where the marks are
- (i) D (1 mark)
- (ii) D (1 mark)
- (iii) D (1 mark)
- (iv) A (1 mark)
- (v) D (1 mark)
Revise the chapter
- Chapter: मंगलेश डबराल – संगतकार (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from मंगलेश डबराल – संगतकार
- 2025 board paper, set 3/4/1 (Course A), Q10 · 6 marksनिर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों मे…
- 2024 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q8 · 2 marksपाठ्यपुस्तक में निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित दो प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनक…
- 2023 board paper, set 3/4/1 (Course A), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुवैकल्पिक प्रश्नों के लिए सही विकल्प का चयन कर लिखिए - या अपने ही सरगम को …
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.