Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2023, set 3/1/1 · 5 marks · Case-based

CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 2(a)

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/1/1, section A, question 2(a), for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q2(a) · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित दो काव्यांशों में से किसी एक काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

काव्यांश एक
पारिख के घर में नीम का पेड़ था
छितराई हरियाली अहाते को लगभग घेरे हुए
घर गली से ही पहचाना जाता था
नीम के नीचे पारिख की चारपाई बिछती थी
चारपाई पर पारिख के अलावा
किताबें भी बैठतीं सुस्तातीं
नीम कभी बोलकर कभी चुपके से सूखे पत्ते गिराता था
पत्तों में अटका होता था उसका बचपन
हवा के साथ की गई शरारतें
एक दिन नहीं रहा वह नीम का पेड़
वहाँ आ गईं रोड़ी और रेत
आ गईं ईंटें और सीमेंट वहाँ
बन गया एक घेरा छह बाई आठ फुट का
सजाई गई जिसमें चार कुर्सियाँ और एक मेज
कुर्सियों पर पारिख मेज पर किताबें.....?
पारिख का मन अब कहीं नहीं जाता
घूमता है उसी छह बाई आठ में
उसके चेहरे पर एक परछाईं डोलती है
फीकी लाचार-सी
किताबें देखती हैं उनकी आँखों में दुख झलकता है
पारिख के घर का पता अब लोग
गली में आने-जाने वालों से पूछते हैं ।

  1. (i)

    इस काव्यांश के केंद्रीय भाव हेतु दिए गए कथनों में सबसे सटीक विकल्प चुनिए –
    कथन :-
    (क) पेड़-पौधों की जगह आधुनिक जीवन में नहीं बची ।
    (ख) पेड़-पौधे काटकर मकानों का निर्माण आज की सच्चाई है ।
    (ग) भले ही जरूरतवश हम पेड़ों को काट दें लेकिन उनकी कमी हमेशा खलती है ।
    (घ) कुर्सी और मेज ज़िंदा पेड़ से ज्यादा जरूरी हैं ।

    1. (a)केवल कथन (ग) सही है ।
    2. (b)कथन (ख) और (ग) सही हैं ।
    3. (c)कथन (क), (ख) और (ग) सही हैं ।
    4. (d)कथन (ख), (ग) और (घ) सही हैं ।
    1 mark
  2. (ii)

    'घर गली से ही पहचाना जाता था' – का आशय है –

    1. (a)गली में उसके घर को पहचान के रूप में जाना जाता था ।
    2. (b)गली में उसका घर जाना-पहचाना लगता था ।
    3. (c)पेड़ के कारण उसके घर को दूर से ही पहचान लिया जाता था ।
    4. (d)गली में उसके घर को पहचानने वाले रहते थे ।
    1 mark
  3. (iii)

    नीम के पेड़ की जगह किसने ले ली ?

    1. (a)रोड़ी और रेत ने
    2. (b)ईंटों और सीमेंट ने
    3. (c)छह बाई आठ फुट के कमरे ने
    4. (d)चार कुर्सियों और मेज ने
    1 mark
  4. (iv)

    'पारिख का मन अब कहीं नहीं जाता' – पंक्ति का आशय है –

    1. (a)पारिख को नीम के पेड़ की याद आती
    2. (b)बंद कमरे में पारिख को घुटन होती
    3. (c)अब किताबें पढ़ने में पारिख का मन नहीं लगता
    4. (d)पेड़ के साथ पारिख का बचपन भी खो गया
    1 mark
  5. (v)

    इस काव्यांश से हम सीख सकते हैं –

    1. (a)पेड़ों की जगह का इस्तेमाल, किताबों से प्रेम, सपने देखना ।
    2. (b)पेड़ों से प्रेम, किताबों को सजाना, जगह का उचित इस्तेमाल
    3. (c)बचपन के बारे में लिखना, पेड़ों के गिर्द घूमना, किताबें पढ़ना
    4. (d)पेड़ों से प्रेम, किताबों की संगति, प्रकृति का संरक्षण
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/1/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

नीम के कटने के बाद क्या बना, यह पंक्तियों में देखिए।

Hint 2

'मन कहीं नहीं जाता' का संबंध पेड़ से जुड़ी बचपन की यादों से है।

Hint 3

अंतिम प्रश्न में कविता का संदेश खोजिए, केवल घटना नहीं।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) कविता का भाव है कि पेड़ कटना आज की सच्चाई है पर उसकी कमी हमेशा खलती है। कथन (ख) और (ग) सही हैं, (क) और (घ) नहीं। उत्तर (b)।

    1 mark
  2. (ii) नीम के कारण पारिख का घर दूर से पहचाना जाता था। उत्तर (c)।

    1 mark
  3. (iii) पेड़ की जगह छह बाई आठ फुट के कमरे ने ले ली। उत्तर (c)।

    1 mark
  4. (iv) पारिख का मन अब कहीं नहीं जाता, क्योंकि पेड़ के साथ उसका बचपन भी खो गया। उत्तर (d)।

    1 mark
  5. (v) कविता से पेड़ों से प्रेम, किताबों की संगति और प्रकृति के संरक्षण की सीख मिलती है। उत्तर (d)।

    1 mark

Answer: (i) b; (ii) c; (iii) c; (iv) d; (v) d

Where the marks are

  • (i) विकल्प (b) (1 अंक)
  • (ii) विकल्प (c) (1 अंक)
  • (iii) विकल्प (c) (1 अंक)
  • (iv) विकल्प (d) (1 अंक)
  • (v) विकल्प (d) (1 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.