CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 2(b)
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/1/1, section A, question 2(b), for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2(b) · 5 marks · Case-basedCompetency-basedReading (unseen passages)
अथवा
काव्यांश दो
उन्होंने बनाए बहुत नीले आसमान
फिर सूरज, चाँद और सितारों को
अलग-अलग जगह रखा
पेड़ इतने हरे बनाए उन्होंने
जितना हरा उन्हें होना चाहिए
या जितने हरे रहे होंगे वे
कभी हमारी धरती पर
फिर पहाड़ों, नदियों और झरनों को
उन्होंने अलग-अलग जगह रखा
उन्होंने मकान, सड़कें और पुल भी बनाए
जिन्हें ईश्वर ने भी नहीं बनाया था कभी
फिर उन्होंने बनाईं बसें, स्कूटर और कारें
साइकिल चलाते और पैदल चलते
लोग भी बनाए उन्होंने
चीज़ों को बनाते चले जाने के उत्साह में
इतना ज़्यादा भर गया चित्र
कि गेंद को रखने की कोई जगह ही
नहीं बची चित्र में
तब समझ आया उन्हें
कि बड़ों ने कैसी-कैसी गलतियाँ की हैं
इस दुनिया को बनाने में !
- (i)1 mark
काव्यांश की पंक्ति – 'उन्होंने बनाए' – में 'उन्होंने' शब्द से कवि का संकेत किस ओर है ?
- (a)चित्रकारों ने
- (b)बच्चों ने
- (c)कलाकारों ने
- (d)विद्यार्थियों ने
- (ii)1 mark
'पेड़ इतने हरे बनाए उन्होंने जितना हरा उन्हें होना चाहिए' – कथन का अभिप्राय है –
- (a)सामान्यतः प्रकृति में पेड़ों को हरा ही होना चाहिए ।
- (b)प्रकृति में संतुलन बना रहने पर पेड़ खूब हरे रहते हैं ।
- (c)मनुष्य द्वारा पर्यावरण में छेड़छाड़ किए जाने पर पेड़ों का हरापन नष्ट होता है ।
- (d)चित्रों में पेड़ अपने वास्तविक हरेपन के साथ हैं ।
- (iii)1 mark
'गेंद' रखने की जगह क्यों नहीं बची ?
- (a)आसमान, सूरज, चाँद, झरनों में गेंद ठीक नहीं लगती ।
- (b)मकानों, सड़कों और गाड़ियों की भीड़-भाड़ में गेंद खो जाती ।
- (c)उत्साह में बनाए जाने पर चित्र बहुत भर गया और उसमें जगह नहीं थी ।
- (d)उत्साह में बनाते जाने की जल्दी में उनसे गलती हो गई ।
- (iv)1 mark
कवि के अनुसार इस दुनिया को किसने बनाया है ?
- (a)ईश्वर
- (b)मनुष्य
- (c)प्रकृति
- (d)धरती
- (v)1 mark
'बड़ों ने दुनिया को बनाने में गलतियाँ कर दीं' – इसका आशय है –
- (a)बड़े भी गलती कर-कर के सीखते हैं ।
- (b)बड़ों ने दुनिया से स्वाभाविकता और बचपन नष्ट कर दिया ।
- (c)बड़ों की दुनिया स्वार्थ और ईर्ष्याजन्य स्पर्धा से भरी है ।
- (d)बड़ों ने अपनी स्वार्थपूर्ति हेतु बच्चों के लिए खेल के मैदान भी नहीं छोड़े ।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/1/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गेंद, खेल और चित्र बनाना किसके काम हैं, सोचिए।
Hint 2
'जितना हरा होना चाहिए' चित्र की बात है, वास्तविक दुनिया की नहीं।
Hint 3
अंतिम पंक्तियों में 'बड़ों की गलतियाँ' का भाव देखिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) चित्र बनाने वाले बच्चे हैं, इसलिए 'उन्होंने' बच्चों के लिए है। उत्तर (b)।
- 1 mark
(ii) बच्चों के चित्रों में पेड़ अपने वास्तविक हरेपन के साथ हैं। उत्तर (d)।
- 1 mark
(iii) उत्साह में सब कुछ बनाते जाने से चित्र भर गया और गेंद रखने की जगह नहीं बची। उत्तर (c)।
- 1 mark
(iv) कवि के अनुसार ईश्वर ने दुनिया बनाई, पर मकान, सड़कें आदि मनुष्य ने बनाए। (a) 'ईश्वर' या (b) 'मनुष्य' में से किसी एक पर पूरे अंक। यहाँ उत्तर (a)।
- 1 mark
(v) बड़ों ने दुनिया से स्वाभाविकता और बचपन नष्ट कर दिया। उत्तर (b)।
Answer: (i) b; (ii) d; (iii) c; (iv) a (या b); (v) b
Where the marks are
- (i) विकल्प (b) (1 अंक)
- (ii) विकल्प (d) (1 अंक)
- (iii) विकल्प (c) (1 अंक)
- (iv) (a) या (b) में से कोई एक (1 अंक)
- (v) विकल्प (b) (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2023 board paper, set 3/2/1 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखि…
- 2023 board paper, set 3/2/1 (Course A), Q2(b) · 5 marksअथवा (II) इतनी साधारण चीज़ें वहाँ थीं जिन्हें कभी का भुला दिया गया था चिड़िया के आकार की वह सीटी वहाँ थी जिसमे…
- 2023 board paper, set 3/4/1 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : वैज्ञानिकों…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.