CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 1
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/2/1, section अ, question 1, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q1 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इस पर आधारित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
छठ इस संसार में अपनी तरह का ऐसा पर्व है, जो अपनी व्यंजना में बहुआयामी है। सूर्य इस त्योहार का केंद्र है। सूर्य जीव-जगत के आधार हैं। सूर्य के बिना कोई भी भोग-उपभोग संभव नहीं है। अतः सूर्य के प्रति आभार प्रदर्शन के लिए छठ या सूर्य षष्ठी व्रत मनाया जाता है, तो कोई आश्चर्य नहीं। सूर्य उन क्षेत्रों के लिए सबसे उपयोगी है, जहाँ पानी की उपलब्धता ज्यादा है। पूर्वांचल में नदियों का जाल बिछा है, ऐसे में सूर्य का ताप लेना जीवन के लिए सबसे जरूरी हो जाता है। हमारी सूर्य-केंद्रित संस्कृति कहती है कि वही उगेगा, जो डूबेगा। अतः छठ में पहले दिन डूबते और फिर दूसरे दिन उगते सूर्य की पूजा स्वाभाविक है।
नीरोग रहने के लिए भी सूर्य की बड़ी जरूरत है। सूर्य के ताप में रोगनाशक शक्ति है। अक्सर लोग छठ महापर्व के समय स्वास्थ्य को लेकर भी प्रार्थना करते हैं। जब कोरोना का उभार हुआ था, तब लोग आश्वस्त थे कि एक बार सूर्य की तपन बढ़ेगी, तो कोरोना वायरस नष्ट हो जाएगा। यह जो भ्रम था, वह सूर्य के प्रति हमारी आस्था का ही परिणाम था। यह भी सत्य है कि सूर्य के प्रति हमारी आशा का कोई विकल्प भी नहीं है। सूर्य के बिना भारत की जैव-विविधता, जीवन और स्वास्थ्य का मेल नहीं बन सकता। आधुनिक जीवन की मजबूरी में जब अक्षय-ऊर्जा की बात होती है, तब लोगों की नजर सूर्य की ओर ही जाती है। अर्थात् किन्हीं अर्थों में सूर्य हमारा अतीत ही नहीं, भविष्य भी है।
- (i)1 mark
सूर्य षष्ठी व्रत क्यों मनाया जाता है ?
- (a)भगवान सूर्य के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए
- (b)प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए
- (c)नदियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए
- (d)देवी-देवताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए
- (ii)1 mark
'वही उगेगा, जो डूबेगा' — उपर्युक्त गद्यांश के संदर्भ में यह कथन किस तथ्य की ओर संकेत करता है ?
- (a)सूर्य के उदय-अस्त होने का सामान्य नियम
- (b)जीवन में डूबने के बाद ही उगना संभव है
- (c)सूर्य-केंद्रित संस्कृति की सोच
- (d)सफल होने के लिए असफलता आवश्यक है
- (iii)1 mark
ताप के अतिरिक्त भी सूर्य की आवश्यकता क्यों है ?
- (a)प्रकृति के लिए
- (b)लंबे जीवन के लिए
- (c)नीरोगी जीवन के लिए
- (d)प्रकाश के लिए
- (iv)1 mark
कोरोना वायरस के नष्ट होने के संदर्भ में लोगों का क्या विश्वास था ?
- (a)वैज्ञानिक कोरोना वायरस की औषधि ढूँढ़ लेंगे।
- (b)सूर्य के बढ़ते ताप से कोरोना वायरस नष्ट हो जाएगा।
- (c)सूर्य के बढ़ते ताप से कोरोना वायरस अप्रभावित रहेगा।
- (d)कोरोना वायरस धीरे-धीरे स्वयं ही नष्ट हो जाएगा।
- (v)1 mark
'अक्षय ऊर्जा' से क्या अभिप्राय है ?
- (a)ऊर्जा का ऐसा स्रोत जो कभी नष्ट न हो
- (b)ऊर्जा का ऐसा स्रोत जो लंबे समय तक चले
- (c)ऊर्जा का ऐसा स्रोत जो कम खर्चीला हो
- (d)ऊर्जा का ऐसा स्रोत जो प्रकृति-प्रदत्त हो
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/2/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
प्रत्येक प्रश्न का उत्तर गद्यांश की संबंधित पंक्ति में खोजिए।
Hint 2
(ii) में देखिए कि वाक्य किस संस्कृति के संदर्भ में आया है।
Hint 3
'अक्षय' का शाब्दिक अर्थ सोचिए: जिसका क्षय न हो।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) गद्यांश कहता है कि सूर्य जीव-जगत का आधार है, इसलिए उसके प्रति आभार प्रकट करने हेतु छठ मनाया जाता है। उत्तर (a)।
- 1 mark
(ii) 'वही उगेगा, जो डूबेगा' सूर्य-केंद्रित संस्कृति की सोच है, जिसमें डूबते सूर्य की पूजा पहले होती है। उत्तर (c)।
- 1 mark
(iii) सूर्य के ताप में रोगनाशक शक्ति है, इसलिए वह नीरोगी जीवन के लिए आवश्यक है। उत्तर (c)।
- 1 mark
(iv) लोग आश्वस्त थे कि सूर्य की तपन बढ़ने पर कोरोना वायरस नष्ट हो जाएगा। उत्तर (b)।
- 1 mark
(v) अक्षय ऊर्जा का अर्थ है ऐसा ऊर्जा-स्रोत जो कभी समाप्त न हो, जैसे सूर्य। उत्तर (a)।
Answer: (i) a; (ii) c; (iii) c; (iv) b; (v) a
Where the marks are
- (i) सही विकल्प (a) (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प (c) (1 अंक)
- (iii) सही विकल्प (c) (1 अंक)
- (iv) सही विकल्प (b) (1 अंक)
- (v) सही विकल्प (a) (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2023 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए…
- 2023 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q2 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5…
- 2023 board paper, set 3/2/1 (Course A), Q2(b) · 5 marksअथवा (II) इतनी साधारण चीज़ें वहाँ थीं जिन्हें कभी का भुला दिया गया था चिड़िया के आकार की वह सीटी वहाँ थी जिसमे…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.