CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 2(b)
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/2/1, section अ, question 2(b), for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2(b) · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
अथवा
(II) इतनी साधारण चीज़ें वहाँ थीं जिन्हें कभी का भुला दिया गया था
चिड़िया के आकार की वह सीटी वहाँ थी
जिसमें आधा पानी भरकर बजाओ तो बुलबुल की तरह बोलती थी
कॉलेज के दिनों में मैं पेड़ों के झुरमुट में छिपकर उसे बजाता था
बचपन की एक फोटो में मैं जिस तीन पहिए की साइकिल पर बैठा था
वो साइकिल वहाँ पड़ी थी धूल से अटी हुई
उसका एक पहिया निकल गया था और रंग उखड़ गया था जगह-जगह से
घिस-घिसकर इतनी छोटी हो चुकी पेंसिलें थीं कि जिन्हें
और अधिक छीला जाना संभव नहीं था
वहाँ बचपन की ड्राइंग कॉपियाँ थीं जिनके हर चित्र में
पेड़ हरे थे और उगता हुआ सूरज था
तब शायद हमने नहीं सोचा था कि हमारी दुनिया में
इतना अँधेरा भी होगा कभी
बरसों पहले खो चुके खिलौने थे
पतंगें थीं, उनकी घिर्रियाँ थीं माँझे और डोर से भरी हुई
वहाँ कुछ पुरानी घड़ियाँ थीं जिनके बारे में कहा जाता था
कि वे चोरी चली गई थीं
उनमें वो समय अभी तक ठहरा हुआ था
- (i)1 mark
प्रस्तुत पद्यांश किस विषय पर केंद्रित है ?
- (a)बचपन
- (b)स्मृतियों
- (c)साधारण वस्तुओं
- (d)इतिहास
- (ii)1 mark
वहाँ मौजूद वस्तुओं को 'साधारण' क्यों कहा जा रहा था ?
(क) वे सारी पुरानी और अनुपयोगी थीं।
(ख) उन्हें आसानी से विस्मृत कर दिया गया।
(ग) वे सभी बेहद कम मूल्य की थीं।
उपर्युक्त विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए :- (a)केवल (क)
- (b)केवल (ख)
- (c)(क) और (ख)
- (d)(ख) और (ग)
- (iii)1 mark
"तब शायद हमने नहीं सोचा था कि हमारी दुनिया में इतना अँधेरा भी होगा कभी" इन पंक्तियों में अँधेरे से आशय है :
- (a)निराशा
- (b)अन्याय
- (c)बुराई
- (d)रात
- (iv)1 mark
कथन (A) और कारण (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए :
कथन (A) : वहाँ कुछ पुरानी घड़ियाँ थीं जिनमें समय अभी तक ठहरा हुआ था।
कारण (R) : घड़ियाँ चोरी चली गई थीं।- (a)कथन (A) सही है, परंतु कारण (R) ग़लत है।
- (b)कथन (A) ग़लत है, परंतु कारण (R) सही है।
- (c)कथन (A) और कारण (R) दोनों ग़लत हैं।
- (d)कथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं।
- (v)1 mark
घड़ियों में समय अभी तक ठहरा हुआ है क्योंकि :
- (a)घड़ियों की बैटरी खराब हो गई है, समय रुक गया है।
- (b)अतीत के उस कालखंड की स्मृतियाँ ठहरी हुई हैं।
- (c)घड़ियाँ चोरी होकर कवि के भावात्मक दायरे से बाहर हो गईं।
- (d)घड़ियाँ पुरानी हैं, बदलते वक्त में उनका महत्त्व है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/2/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
पद्यांश में पुरानी वस्तुएँ किसकी याद दिलाती हैं, सोचिए।
Hint 2
(iii) में अँधेरे की तुलना बचपन के चित्रों की उजली तस्वीर से कीजिए।
Hint 3
(iv) में जाँचिए कि क्या (R) सचमुच (A) का कारण है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) पद्यांश पुरानी वस्तुओं के सहारे बचपन की स्मृतियों पर केंद्रित है। उत्तर (b)।
- 1 mark
(ii) वस्तुएँ साधारण इसलिए कि उन्हें सहज ही भुला दिया गया था; केवल (ख) सही है। उत्तर (b)।
- 1 mark
(iii) बचपन के चित्रों के हरे पेड़ और उगते सूरज के विपरीत 'अँधेरा' निराशा का प्रतीक है। उत्तर (a)।
- 1 mark
(iv) घड़ियों में समय ठहरा होना सही है, पर उनका चोरी जाना उसका कारण नहीं, अतः (A) सही, (R) गलत। उत्तर (a)।
- 1 mark
(v) समय इसलिए ठहरा है कि अतीत के उस कालखंड की स्मृतियाँ ठहरी हुई हैं। उत्तर (b)।
Answer: (i) b; (ii) b; (iii) a; (iv) a; (v) b
Where the marks are
- (i) विकल्प (b) (1 अंक)
- (ii) विकल्प (b) (1 अंक)
- (iii) विकल्प (a) (1 अंक)
- (iv) विकल्प (a) (1 अंक)
- (v) विकल्प (b) (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2023 board paper, set 3/4/1 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : वैज्ञानिकों…
- 2023 board paper, set 3/4/1 (Course A), Q2(a) · 5 marksनिम्नलिखित दो पद्यांशों में से किसी एक पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : पद…
- 2023 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : एशिया के उच…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.