CBSE Class 10 Hindi Course B 2026: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 4/1/1, section ग, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedयशपाल – लखनवी अंदाज़
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1 = 5
लेफ़्टीनेंट : हफ़्तों हो गए यहाँ खेमा डाले हुए। सिपाही भी तंग आ गए हैं। ये वज़ीर अली आदमी है या भूत, हाथ ही नहीं लगता।
कर्नल : उसके अफ़साने सुन के रॉबिनहुड के कारनामे याद आ जाते हैं। अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ उसके दिल में किस क़दर नफ़रत है। कोई पाँच महीने हुकूमत की होगी। मगर इस पाँच महीने में वो अवध के दरबार को अंग्रेज़ी असर से बिल्कुल पाक कर देने में तक़रीबन कामयाब हो गया था।
लेफ़्टीनेंट : कर्नल कार्लिंज ये सआदत अली कौन है ?
कर्नल : आसिफ़उद्दौला का भाई है। वज़ीर अली का और उसका दुश्मन। असल में नवाब आसिफ़उद्दौला के यहाँ लड़के की कोई उम्मीद नहीं थी। वज़ीर अली की पैदाइश को सआदत अली ने अपनी मौत ख़याल किया।
लेफ़्टीनेंट : मगर सआदत अली को अवध के तख़्त पर बिठाने में क्या मसलेहत थी ?
कर्नल : सआदत अली हमारा दोस्त है और बहुत ऐश-पसंद आदमी है इसलिए हमें अपनी आधी मुमलिकत (जायदाद, दौलत) दे दी और दस लाख रुपये नगद। अब वो भी मज़े करता है और हम भी।
- (i)1 mark
'वज़ीर अली आदमी है या भूत'- वज़ीर अली के लिए लेफ़्टीनेंट ने ऐसा क्यों कहा ?
- (A)उसकी अदृश्यता के कारण
- (B)उसके पकड़ में न आने के कारण
- (C)उससे भयभीत होने के कारण
- (D)उसकी असीमित शक्ति के कारण
- (ii)1 mark
वज़ीर अली और रॉबिनहुड में क्या समानता थी ? इस प्रश्न के उत्तर में उचित विकल्प चुनकर लिखिए :
(I) दोनों ही अंग्रेज़ों के दुश्मन थे।
(II) दोनों ही वीर और जाँबाज़ थे।
(III) दोनों ही अपना तख़्त पाना चाहते थे।
(IV) दोनों ही किसी की पकड़ में नहीं आते थे।- (A)(I) और (III)
- (B)(II) और (IV)
- (C)(I), (II) और (IV)
- (D)(I) और (IV)
- (iii)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर उचित विकल्प का चयन कीजिए :
कथन : वज़ीर अली की पैदाइश को सआदत अली ने अपनी मौत ख़याल किया।
कारण : वज़ीर अली की पैदाइश के कारण अवध का तख़्त पाने का उसका ख़्वाब धूमिल हो रहा था।- (A)कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कारण सही है लेकिन कथन गलत है।
- (C)कथन सही है लेकिन कारण कथन की गलत व्याख्या करता है।
- (D)कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
- (iv)1 mark
गद्यांश में प्रयुक्त 'मसलेहत' शब्द का अर्थ है :
- (A)दुविधा
- (B)रहस्य
- (C)दिक्कत
- (D)लालच
- (v)1 mark
अंग्रेज़ों ने सआदत अली को तख़्त पर क्यों बैठाया ?
- (A)सआदत अली अंग्रेज़ों का घनिष्ठ मित्र था।
- (B)राज्य-संचालन के कार्य में कुशल था।
- (C)उसके माध्यम से अवध पर कब्ज़ा जमाना चाहते थे।
- (D)ऐश-पसंद और अंग्रेज़ों का भरोसेमंद आदमी था।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 4/1/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
संवाद में लेफ़्टीनेंट की झुंझलाहट देखिए।
Hint 2
अंग्रेज़ों का असली स्वार्थ क्या था?
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) हफ़्तों खेमा डालने पर भी वज़ीर अली हाथ नहीं आता, इसलिए (B)।
- 1 mark
(ii) कर्नल रॉबिनहुड से तुलना उसके कारनामों के कारण करता है; दोनों वीर और पकड़ में न आने वाले थे। अंक-योजना के अनुसार (B) (II) और (IV)।
- 1 mark
(iii) सआदत अली तख़्त का दावेदार था, वज़ीर अली के जन्म से उसकी आशा टूटी; कथन और कारण दोनों सही हैं, (D)।
- 1 mark
(iv) 'मसलेहत' का अर्थ यहाँ रहस्य है, (B) (अंक-योजना के अनुसार)।
- 1 mark
(v) अंग्रेज़ सआदत अली के माध्यम से अवध पर कब्ज़ा जमाना चाहते थे, (C)।
Answer: (i) B; (ii) B; (iii) D; (iv) B; (v) C
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प 1 अंक (5×1)
Revise the chapter
- Chapter: यशपाल – लखनवी अंदाज़ (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from यशपाल – लखनवी अंदाज़
- 2026 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5 × …
- 2026 board paper, set 3/3/1 (Course A), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=…
- 2025 board paper, set 3/3/1 (Course A), Q8 · 6 marksनिर्धारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.