CBSE Class 10 Hindi Course A 2026: question 9
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 3/3/1, section ग, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedयशपाल – लखनवी अंदाज़
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5
गाड़ी छूट रही थी। सेकंड क्लास के एक छोटे डिब्बे को खाली समझकर, जरा दौड़कर उसमें चढ़ गए। अनुमान के प्रतिकूल डिब्बा निर्जन नहीं था। एक बर्थ पर लखनऊ की नवाबी नस्ल के एक सफ़ेदपोश सज्जन बहुत सुविधा से पालथी मारे बैठे थे। सामने दो ताजे-चिकने खीरे तौलिए पर रखे थे। डिब्बे में हमारे सहसा कूद जाने से सज्जन की आँखों में एकांत चिंतन में विघ्न का असंतोष दिखाई दिया। सोचा, हो सकता है, यह भी कहानी के लिए सूझ की चिंता में हों या खीरे-जैसी अपदार्थ वस्तु का शौक करते देखे जाने के संकोच में हों।
नवाब साहब ने संगति के लिए उत्साह नहीं दिखाया। हमने भी उनके सामने की बर्थ पर बैठकर आत्मसम्मान में आँखें चुरा लीं।
ठाली बैठे, कल्पना करते रहने की पुरानी आदत है। नवाब साहब की असुविधा और संकोच के कारण का अनुमान करने लगे। संभव है, नवाब साहब ने बिलकुल अकेले यात्रा कर सकने के अनुमान में किफ़ायत के विचार से सेकंड क्लास का टिकट खरीद लिया हो और अब गवारा न हो कि शहर का कोई सफ़ेदपोश उन्हें मँझले दर्जे में सफ़र करता देखे।
- (i)1 mark
लेखक के अनुसार नवाब साहब की आँखों में असंतोष का भाव क्यों दिखाई दे रहा था ? इस प्रश्न के उत्तर के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए :
I. एकांत चिंतन में विघ्न पड़ने के कारण
II. कहानी के लिए उपयुक्त कथानक नहीं मिलने के कारण
III. खीरे जैसी साधारण वस्तु के साथ देखे जाने के कारण- (A)I, II और III तीनों सही हैं।
- (B)I, II और III तीनों ग़लत हैं।
- (C)I और II दोनों सही हैं।
- (D)I और III दोनों सही हैं।
- (ii)1 mark
नवाब साहब के व्यवहार से उनकी किस प्रवृत्ति का परिचय मिलता है ?
- (A)सादगी और सहजता
- (B)मित्रवत व्यवहार और अपनापन
- (C)अपरिचितों पर संदेह
- (D)दिखावा और संकोच
- (iii)1 mark
प्रस्तुत गद्यांश में लेखक के व्यक्तित्व की कौन-सी विशेषताएँ दिखाई देती हैं ?
- (A)आक्रामक और क्रोधी
- (B)उदासीन और तटस्थ
- (C)निराश और क्षुब्ध
- (D)आलोचनात्मक और कल्पनाशील
- (iv)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : लेखक ने नवाब साहब से अपनी नज़रें चुरा लीं और दूसरी ओर देखने लगा।
कारण : नवाब साहब के व्यवहार के कारण अपने आत्मसम्मान को निबाहने के लिए उसने ऐसा किया।- (A)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- (B)कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की उचित व्याख्या करता है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण, कथन की उचित व्याख्या नहीं करता है।
- (v)1 mark
'आत्मसम्मान में आँखें चुराना' से क्या अभिप्राय है ?
- (A)स्वाभिमान का निर्वाह करने के लिए आँखें हटाना
- (B)स्वयं के संतोष के लिए दृष्टि हटाना
- (C)आत्मा के सम्मान के लिए आँखें झुकाना
- (D)सामने वाले के सम्मान के लिए आँखें झुकाना
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 3/3/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश में लेखक के अनुमान वाले वाक्य देखिए।
Hint 2
नवाब साहब ने खीरे छिपाए क्यों, सोचिए।
Hint 3
'आत्मसम्मान' शब्द का भाव समझिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) लेखक ने असंतोष के कारण एकांत चिंतन में विघ्न और खीरे जैसी साधारण वस्तु के साथ देखे जाने का संकोच माना; कहानी का कथानक नहीं। विकल्प (D)।
- 1 mark
(ii) नवाब साहब के व्यवहार से दिखावे और संकोच की प्रवृत्ति झलकती है। विकल्प (D)।
- 1 mark
(iii) लेखक अनुमान लगाता और व्यवहार की परख करता है, इसलिए आलोचनात्मक और कल्पनाशील। विकल्प (D)।
- 1 mark
(iv) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की उचित व्याख्या है। विकल्प (C)।
- 1 mark
(v) इसका अर्थ है स्वाभिमान का निर्वाह करने के लिए आँखें हटाना। विकल्प (A)।
Answer: (i) D; (ii) D; (iii) D; (iv) C; (v) A
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प (1 अंक × 5)
Revise the chapter
- Chapter: यशपाल – लखनवी अंदाज़ (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from यशपाल – लखनवी अंदाज़
- 2025 board paper, set 3/3/1 (Course A), Q8 · 6 marksनिर्धारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25–30 शब्दों…
- 2025 board paper, set 3/4/1 (Course A), Q8 · 6 marksनिर्धारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों…
- Sample paper 2023-24 (Course A), Q11 · 6 marksगद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित 4 प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए: …
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.