CBSE Class 10 Hindi Course A 2026: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 3/3/1, section ग, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · MCQCompetency-basedतुलसीदास – राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद
निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5
नाथ संभुधनु भंजनिहारा, होइहि केउ एक दास तुम्हारा ॥
आयेसु काह कहिअ किन मोही। सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही ॥
सेवकु सो जो करै सेवकाई। अरिकरनी करि करिअ लराई ॥
सुनहु राम जेहि सिवधनु तोरा। सहसबाहु सम सो रिपु मोरा ॥
सो बिलगाउ बिहाइ समाजा। न त मारे जैहहिं सब राजा ॥
सुनि मुनिबचन लखन मुसुकाने। बोले परसुधरहि अवमाने ॥
बहु धनुही तोरी लरिकाईं। कबहुँ न असि रिस कीन्हि गोसाईं॥
येहि धनु पर ममता केहि हेतू। सुनि रिसाइ कह भृगुकुलकेतू ॥
- (i)1 mark
राम ने शिव धनुष तोड़ने वाले को क्या कहा है ?
- (A)शिव का भक्त
- (B)शिव का दास
- (C)परशुराम का दास
- (D)विश्वामित्र का शिष्य
- (ii)1 mark
परशुराम के अनुसार शिव धनुष तोड़ने वाला उनके लिए किसके समान है ? इस कथन के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए :
I. शत्रु के समान
II. सहस्रबाहु के समान
III. सेवक के समान- (A)केवल I और II सही हैं।
- (B)केवल II और III सही हैं।
- (C)केवल I और III सही हैं।
- (D)I, II और III तीनों सही हैं।
- (iii)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : परशुराम के अहंकारपूर्ण वचनों को सुनकर लक्ष्मण मुस्कुराने लगे।
कारण : उन्होंने बचपन से ही बहुत से धनुष तोड़े हैं।- (A)कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है।
- (B)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की उचित व्याख्या करता है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण, कथन की उचित व्याख्या नहीं करता है।
- (iv)1 mark
इस काव्यांश के आधार पर लक्ष्मण की वाणी किस प्रकार की थी ?
- (A)कटु
- (B)व्यंग्यपूर्ण
- (C)गंभीर
- (D)विनोदप्रिय
- (v)1 mark
परशुराम सभा में मौजूद राजाओं से क्या कह रहे हैं ?
- (A)शत्रु को उनके सामने उपस्थित कर दें।
- (B)दोषी स्वयं ही सभा से अलग हो जाए।
- (C)सभी राजा सभा से अलग हो जाएँ।
- (D)सभी राजा इसके लिए दोषी हैं।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 3/3/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
चौपाइयों में बोलने वाले और उसके कथन को पहचानिए।
Hint 2
'सो बिलगाउ बिहाइ समाजा' का अर्थ सोचिए।
Hint 3
'अवमाने' शब्द लक्ष्मण के स्वर का संकेत देता है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) राम ने कहा कि शिव धनुष तोड़ने वाला कोई आपका (परशुराम का) दास होगा। विकल्प (C)।
- 1 mark
(ii) परशुराम के अनुसार धनुष तोड़ने वाला शत्रु और सहस्रबाहु के समान है, सेवक नहीं। केवल I और II सही। विकल्प (A)।
- 1 mark
(iii) दोनों सही हैं, पर बचपन में धनुही तोड़ना मुस्कुराने की सीधी व्याख्या नहीं, लक्ष्मण का परशुराम की अहंकारी बातों पर हँसना है। विकल्प (D)।
- 1 mark
(iv) लक्ष्मण की वाणी 'अवमाने' (अपमान सहित) और धनुही की बात के कारण व्यंग्यपूर्ण थी। विकल्प (B)।
- 1 mark
(v) परशुराम कहते हैं कि दोषी स्वयं समाज से अलग हो जाए, नहीं तो सब राजा मारे जाएँगे। विकल्प (B)।
Answer: (i) C; (ii) A; (iii) D; (iv) B; (v) B
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प (1 अंक × 5)
Revise the chapter
- Chapter: तुलसीदास – राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from तुलसीदास – राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद
- 2024 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : नाथ संभुधनु भंज…
- 2024 board paper, set 3/4/1 (Course A), Q9 · 5 marksपठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5 लखन कहा हसि हमरे जान…
- 2023 board paper, set 3/6/1 (Course A), Q10 · 2 marksपद्य खंड के पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : (2 × 1…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.