Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2026, set 3/2/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A 2026: question 9

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 3/2/1, section ग, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedसूरदास – पद

निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5

मन की मन ही माँझ रही।
कहिए जाइ कौन पै ऊधौ, नाहीं परत कही।
अवधि अधार आस आवन की, तन मन बिथा सही।
अब इन जोग सँदेसनि सुनि-सुनि, बिरहिनि बिरह दही।
चाहति हुतीं गुहारि जितहिं तैं, उत तैं धार बही।
'सूरदास' अब धीर धरहिं क्यों, मरजादा न लही॥

  1. (i)

    गोपियों की अभिलाषाएँ मन में ही क्यों रह गई ?

    1. (A)सांसारिक लोक-लाज के कारण
    2. (B)कृष्ण के मथुरा गमन के कारण
    3. (C)कृष्ण के स्थान पर उद्धव के आने के कारण
    4. (D)प्रेमाभिव्यक्ति के लिए उचित शब्द न मिलने के कारण
    1 mark
  2. (ii)

    योग-संदेश को सुन गोपियों की क्या दशा हुई ?

    1. (A)उद्धव के संदेश से गोपियों का दुख कुछ कम हुआ।
    2. (B)श्रीकृष्ण के आने की उम्मीद को बल मिला।
    3. (C)गोपियाँ मानो विरह के दुख से जल उठीं।
    4. (D)गोपियाँ दुखी हो श्रीकृष्ण को पुकारने लगीं।
    1 mark
  3. (iii)

    निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
    कथन : गोपियाँ उद्धव के समक्ष अपनी विरह व्यथा कह रही हैं।
    कारण : उद्धव श्रीकृष्ण द्वारा भेजे गए उनके दूत हैं।
    विकल्प :

    1. (A)कथन सही है, किंतु कारण ग़लत है।
    2. (B)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
    3. (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की उचित व्याख्या करता है।
    4. (D)कथन और कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण, कथन की उचित व्याख्या नहीं करता है।
    1 mark
  4. (iv)

    मर्यादा का पालन किसने नहीं किया ?

    1. (A)कृष्ण ने
    2. (B)उद्धव ने
    3. (C)गोपियों ने
    4. (D)सूरदास ने
    1 mark
  5. (v)

    गोपियों ने अब तक धीरज क्यों धारण कर रखा था ? इस प्रश्न के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए :
    I. प्रेम की मर्यादा का पालन करते हुए
    II. कृष्ण के लौटकर आने की उम्मीद में
    III. समाज के नियमों को ध्यान में रखकर
    विकल्प :

    1. (A)केवल I और III सही हैं।
    2. (B)केवल II और III सही हैं।
    3. (C)केवल I और II सही हैं।
    4. (D)I, II और III तीनों सही हैं।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 3/2/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

पद की पंक्ति 'अवधि अधार आस आवन की' पर ध्यान दें।

Hint 2

'मरजादा न लही' में बताएँ कि किसने मर्यादा नहीं रखी।

Hint 3

(v) में देखें कि धीरज का कारण पद में समाज के नियम है या नहीं।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) गोपियाँ कृष्ण से कहना चाहती थीं, पर कृष्ण की जगह उद्धव योग-संदेश लेकर आ गए। उत्तर: (C)।

    1 mark
  2. (ii) योग-संदेश सुन-सुनकर विरहिणी गोपियों की विरह-अग्नि और भड़क उठी। उत्तर: (C)।

    1 mark
  3. (iii) गोपियाँ उद्धव से व्यथा कह रही हैं और उद्धव कृष्ण के दूत हैं, इसलिए कारण कथन की उचित व्याख्या करता है। उत्तर: (C)।

    1 mark
  4. (iv) 'मरजादा न लही' का अर्थ है कि कृष्ण ने प्रेम की मर्यादा नहीं निभाई। उत्तर: (A)।

    1 mark
  5. (v) गोपियों ने प्रेम की मर्यादा निभाने और कृष्ण के लौटने की आशा में धीरज रखा था। इसलिए केवल I और II सही हैं। उत्तर: (C)।

    1 mark

Answer: (i) C; (ii) C; (iii) C; (iv) A; (v) C

Where the marks are

  • (i) C (1 अंक)
  • (ii) C (1 अंक)
  • (iii) C (1 अंक)
  • (iv) A (1 अंक)
  • (v) C (1 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.