Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2026, set 3/2/1 · 7 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A 2026: question 2

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 3/2/1, section क, question 2, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q2 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित अपठित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए :

तुम्हारे लगाए आम फल आये हैं
बेटी घर आना
तुम्हारी पाली बकरियों ने बच्चे दिए हैं
बेटी घर आना
घर आना कि अबकी बारिश में
भरपूर फ़सल होने वाली है
फूल रहा है सनई जमकर
सेम में फलियाँ आई हैं
अपनी शक्ति में यही भर है
प्यार से बुलाती हूँ
अपनी माँ को याद करना
बेटी घर आना
आँगन उदास है
घर के चौखट तुम्हारा रस्ता देखते हैं
आम, फ़सलें और पेड़-पशु
सब कहानी है
असल बात जो तुम्हें बतानी है
तुम्हारे पिता तुम्हें बुलाते हैं
पर कह नहीं पाते हैं
अकेले में सिसकते हैं, बुदबुदाते हैं
बेटी घर आना ।

  1. (i)

    कविता में माँ बेटी को बार-बार बुला रही है इसका असल कारण है :

    1. (A)घर में अन्न, फल, मछलियाँ अधिक मात्रा में हैं।
    2. (B)उसके किए कार्यों का फल दिखने लगा है।
    3. (C)घर बेटी की अनुपस्थिति से बहुत सूना है।
    4. (D)बेटी के पिता उसे बहुत अधिक याद कर रहे हैं।
    1 mark
  2. (ii)

    निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
    कथन : कविता में वर्णित परिवार ग्रामीण पृष्ठभूमि में निवास करता होगा।
    कारण : आम, बकरियों, फ़सलें और सनई का उल्लेख ग्रामीण परिवेश का उचित संकेत दे रहा है।
    विकल्प :

    1. (A)कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
    2. (B)कारण ग़लत है, किंतु कथन सही है।
    3. (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    4. (D)कथन और कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
    1 mark
  3. (iii)

    कविता में माँ ने अपनी स्थिति के बारे में कौन-सी बातें कही हैं ? इस प्रश्न के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए :
    I. विवशता से भरी
    II. दीनता से भरी
    III. असंतोष से भरी
    विकल्प :

    1. (A)केवल I सही है।
    2. (B)केवल I और III सही हैं।
    3. (C)केवल II और III सही हैं।
    4. (D)I, II और III तीनों सही हैं।
    1 mark
  4. (iv)

    'तुम्हारे पिता तुम्हें बुलाते हैं, पर कह नहीं पाते हैं।' आपके विचार से पिता पुत्री के प्रति अपने प्रेम को क्यों अभिव्यक्त नहीं कर पाते हैं ?

    2 marks
  5. (v)

    'आँगन उदास है – घर के चौखट तुम्हारा रस्ता देखते हैं' – इस पंक्ति का आशय स्पष्ट करते हुए बताइए कि बेटी की अनुपस्थिति का घर के परिवेश पर क्या प्रभाव है ?

    2 marks

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 3/2/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

कविता का अंतिम भाग पढ़ें, जहाँ पिता का ज़िक्र है।

Hint 2

(iii) में माँ की 'अपनी शक्ति में यही भर है' पंक्ति देखें।

Hint 3

(iv) में सोचिए कि समाज पुरुषों से भावनाओं के बारे में क्या अपेक्षा रखता है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) माँ ने अंत में 'असल बात' बताई कि पिता बेटी को बुलाते हैं पर कह नहीं पाते और अकेले में सिसकते हैं। उत्तर: (D)।

    1 mark
  2. (ii) आम, बकरी, फ़सल और सनई गाँव के परिवेश के संकेत हैं। कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण व्याख्या करता है। उत्तर: (C)।

    1 mark
  3. (iii) माँ कहती है 'अपनी शक्ति में यही भर है, प्यार से बुलाती हूँ'। यह केवल विवशता है; दीनता या असंतोष नहीं। उत्तर: (A)।

    1 mark
  4. (iv) पिता अपना प्रेम इसलिए नहीं जता पाते कि पितृसत्तात्मक समाज में पुरुष से भावनाएँ प्रकट न करने और कठोर रहने की अपेक्षा की जाती है। पुराने संस्कार और मर्यादा का दबाव तथा रूढ़िवादी सोच भी उन्हें संकोची बना देती है, इसलिए वे भीतर ही भीतर सिसकते रहते हैं।

    2 marks
  5. (v) आशय: बेटी के जाने से घर-परिवार में उदासी और सूनापन है और सब उसके आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रभाव: बेटी की कमी हर कहीं खल रही है; माता-पिता के साथ आँगन, चौखट और पशु-पक्षी भी उदास लगते हैं।

    2 marks

Answer: (i) D; (ii) C; (iii) A; (iv) पितृसत्तात्मक सोच व पुरुषोचित संकोच; (v) घर में उदासी-सूनापन व प्रतीक्षा; बेटी की कमी सब ओर खलती है

Where the marks are

  • (i) D (1 अंक)
  • (ii) C (1 अंक)
  • (iii) A (1 अंक)
  • (iv) सामाजिक मानदंड/संकोच के कारण, पर्याप्त विस्तार से (2 अंक)
  • (v) आशय और प्रभाव (1+1=2 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.