CBSE Class 10 Hindi Course A 2026: question 2
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 3/3/1, section क, question 2, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित अपठित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए :
आदमी हो, स्नेह-बाती बन नया दीपक जलाना।
दर्द की परछाइयों के दानवी बंधन हटाना।
छटपटाती ज़िंदगी को चेतना संगीत देना।
विश्व को नवपंथ देना; हारते को जीत देना।
आदमी हो, बुझ रहे ईमान को विश्वास देना।
मुस्कुराकर वाटिका में मधुभरा मधुमास देना।
शूल के बदले जगत को फूल की सौगात देना।
जो पिछड़ता हो उसे नवशक्ति देना, साथ देना।
आदमी हो, डूबते मँझधार में पतवार देना।
थक चला विश्वास साथी, आस्था आधार देना।
क्रांति का संदेश देकर राह युग की मोड़ देना।
फिर नया मानव बनाना, रूढ़ियों को तोड़ देना।
आदमी हो, द्वेष के तूफ़ान को हँसकर मिटाना।
कंठ-भर विषपान करना, किंतु सबको प्यार देना।
मेटना मजबूरियों को; दीन को आधार देना।
खाइयों को पाटना; बिछुड़े दिलों को जोड़ देना।
- (i)1 mark
काव्यांश में 'आदमी हो' की पुनरावृत्ति क्यों की गई है ? इस प्रश्न के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए :
I. मानवोचित काम करने का आग्रह करने के लिए
II. पिछड़े हुए व्यक्तियों को नवशक्ति देने के लिए
III. रूढ़ियों को तोड़ देने के लिए
IV. आदमी होने की याद दिलाने के लिए- (A)कथन I सही है।
- (B)कथन I और II सही हैं।
- (C)कथन I, II और III सही हैं।
- (D)कथन I, II, III और IV सही हैं।
- (ii)1 mark
'शूल के बदले फूल देना' का आशय है :
- (A)मिटते ईमान को विश्वास देना
- (B)दुर्बल को नई शक्ति देना
- (C)दुखों के बदले सुख देना
- (D)जीवन को आनंद से भर देना
- (iii)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
कथन : जो पिछड़ता हो उसे नवशक्ति देना, साथ देना।
कारण : जीवन में किसी भी कारण से पिछड़ा व्यक्ति हताश हो जाता है।- (A)कथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
- (B)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- (C)कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (D)कथन सही हैं, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (iv)2 marks
काव्यांश के अनुसार रूढ़ियों और क्रांति में मानव क्या परिवर्तन ला सकता है ?
- (v)2 marks
आदमी होने के नाते द्वेष करने वालों के प्रति क्या कर्तव्य होने चाहिए ?
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 3/3/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
प्रत्येक पद की शुरुआत 'आदमी हो' से होती है, यह किसका आग्रह है?
Hint 2
(iv) के लिए तीसरे पद की अंतिम दो पंक्तियाँ देखिए।
Hint 3
(v) के लिए चौथे पद की पहली दो पंक्तियाँ पढ़िए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) 'आदमी हो' की पुनरावृत्ति मानवोचित कार्य करने का आग्रह करने के लिए है; शेष कथन इसका कारण नहीं हैं। सही विकल्प (A)।
- 1 mark
(ii) 'शूल के बदले फूल देना' का आशय दुखों के बदले सुख देना है। सही विकल्प (C)।
- 1 mark
(iii) पिछड़े को शक्ति और साथ देना सही कथन है; हताशा इसका सही कारण है। सही विकल्प (C)।
- 2 marks
(iv) मानव (1) रूढ़ियों को तोड़कर समाज को नई दिशा दे सकता है, और (2) क्रांति के संदेश से युग की राह मोड़कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।
- 2 marks
(v) द्वेष करने वालों के प्रति (1) द्वेष को हँसकर मिटाकर उनसे भी प्रेम करना चाहिए, और (2) आपसी दूरियाँ मिटाकर बिछुड़े दिलों को जोड़ना चाहिए।
Answer: (i) A; (ii) C; (iii) C; (iv) रूढ़ियों को तोड़ नई दिशा, सकारात्मक परिवर्तन; (v) द्वेष के बदले प्रेम, दूरियाँ मिटाना
Where the marks are
- (i), (ii), (iii) के सही विकल्प (1+1+1 अंक)
- (iv) दो उपयुक्त बिंदु (2 अंक)
- (v) दो उपयुक्त बिंदु (2 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- 2026 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित अपठित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : तुम्हें पता है? ध…
- Sample paper 2025-26 (Course A), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: गुलाब का फूल है हमारा प…
- 2025 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए : संध्या…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.