CBSE Class 10 Hindi Course A 2026: question 2
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 3/5/1, section A, question 2, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q2 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित अपठित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
तुम्हें पता है?
धरती माँ की काया यों तो
कोरा पत्थर है, माटी है।
ऊँचे पर्वत जैसा माथा
गहरे मन जैसी घाटी है
समतल ये मैदान कि जैसे गोद हमारी माता की है
दूध धार-सी नदियाँ हैं।
माणिक मोती जैसे रत्नों की मंजूषा है फैला सागर।
पर क्या तुमने इस काया के बंजर देखे?
भुनती तपती रेत भभकती भट्टी जैसी?
तुमने मुझे जहाँ से काटा,
खोदा और उखाड़ा जड़ से
वंशनाश कर मुझे मिटाया।
अब बोलो, कैसे लगता है?
वहाँ कभी रहने बसने को मन करता है
उस बंजर में – उस मरुस्थल में?
रुको, रुको सोचो, क्षण भर रुको।
मैं अपनी धरती माता का रक्षा-कवच
वृक्ष हूँ भाई! मुझे न काटो
मैं तुम्हारा वृक्षमित्र हूँ।
- (i)1 mark
इस कविता का वर्ण्य विषय क्या है?
- (A)देश-प्रेम
- (B)प्रकृति-प्रेम
- (C)मरुस्थल
- (D)धरती माँ
- (ii)1 mark
उपर्युक्त कविता हमें धरती के प्रति कैसी भावना रखने के लिए प्रेरित करती है? इस प्रश्न के उत्तर के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए :
(I) सम्मान की भावना
(II) कृतज्ञता की भावना
(III) रक्षा की भावना
(IV) परोपकार की भावना- (A)कथन (I) और (II) सही हैं।
- (B)कथन (I), (II) और (III) सही हैं।
- (C)कथन (I), (III) और (IV) सही हैं।
- (D)केवल कथन (IV) सही है।
- (iii)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन करके लिखिए :
कथन : रत्नों की मंजूषा है फैला सागर।
कारण : सागर न केवल पानी का विशाल स्रोत है, बल्कि यह भोजन, खनिज, रत्न, ऊर्जा और परिवहन का भी एक महत्त्वपूर्ण स्रोत है।
- (A)कथन गलत है, किंतु कारण सही है।
- (B)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या है।
- (D)कथन सही है, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।
- (iv)2 marks
'धरती माँ की काया यों तो, कोरा पत्थर है, माटी है' – पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
- (v)2 marks
धरती माँ का कवच किसे और क्यों कहा गया है?
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 3/5/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
कविता के पहले भाग में धरती के किन रूपों का वर्णन है, देखिए।
Hint 2
'यों तो' शब्द संकेत देता है कि आगे कुछ और बड़ी बात कही जाएगी।
Hint 3
अंतिम पंक्तियों में बोलने वाला कौन है, यह पहचानिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) सही विकल्प (D): पूरी कविता में धरती माँ के स्वरूप और उसकी रक्षा की बात है।
- 1 mark
(ii) सही विकल्प (B): कविता सम्मान, कृतज्ञता और रक्षा की भावना सिखाती है। परोपकार (IV) यहाँ मुख्य भाव नहीं है।
- 1 mark
(iii) सही विकल्प (C): कथन और कारण दोनों सही हैं। सागर में भोजन, खनिज, रत्न आदि होने से वह रत्नों की मंजूषा कहलाता है।
- 1 mark
(iv) धरती केवल मिट्टी और पत्थर से बना भौगोलिक रूप नहीं है, यह तो उसका ऊपरी रूप है।
- 1 mark
(iv) वह पर्वत, घाटी, मैदान, नदियाँ और सागर के रूप में जीवन का आधार और माँ की तरह पालन करने वाली है।
- 1 mark
(v) वृक्ष को धरती माँ का रक्षा-कवच कहा गया है।
- 1 mark
(v) कारण: वृक्ष धरती को बंजर और मरुस्थल बनने से बचाते हैं, जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद करते हैं और उसे शीतलता व सुंदरता देते हैं।
Answer: (i) D; (ii) B; (iii) C; (iv) धरती केवल मिट्टी-पत्थर नहीं, जीवन का आधार है; (v) वृक्षों को, क्योंकि वे धरती को बंजर होने से बचाते हैं
Where the marks are
- (i) विकल्प D (1 अंक)
- (ii) विकल्प B (1 अंक)
- (iii) विकल्प C (1 अंक)
- (iv) पंक्ति का पर्याप्त आशय (2 अंक)
- (v) वृक्ष और एक कारण (1+1=2 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- Sample paper 2025-26 (Course A), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: गुलाब का फूल है हमारा प…
- 2025 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए : संध्या…
- 2025 board paper, set 3/2/1 (Course A), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर लिखिए : प्राइव…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.