Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2026, set 3/1/1 · 7 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A 2026: question 2

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 3/1/1, section क, question 2, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q2 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :

गाँव में वो दिन था इतवार।
मैं नन्हीं पीढ़ी का हाथ थाम
निकल गई बाज़ार।
सूखे दरख़्तों के बीच देख
एक पतली पगडंडी
मैंने नन्हीं पीढ़ी से कहा
देखो, यही थी कभी गाँव की नदी।
आगे देख ज़मीन पर बड़ी सी दरार
मैंने कहा, इसी में समा गए सारे पहाड़।

नन्हीं पीढ़ी दौड़ी : हम आ गए बाज़ार!
क्या-क्या लेना है? पूछने लगा दुकानदार।
भैया! थोड़ी बारिश, थोड़ी गीली मिट्टी,
एक बोतल नदी, वो डिब्बाबंद पहाड़
उधर दीवार पर टँगी एक प्रकृति भी दे दो,
और ये बारिश इतनी महँगी क्यों?
दुकानदार बोला : यह नमी यहाँ की नहीं!
दूसरे ग्रह से आई है,
मंदी है, छटाँक भर मँगाई है।
पैसे निकालने को साड़ी की कोर टटोली
चौंकी! देखा आँचल की गाँठ में
रुपयों की जगह
पूरा वजूद मुड़ा पड़ा था...

  1. (i)

    नदी के बोतल में और पहाड़ के डिब्बाबंद होने का क्या अर्थ है?

    1. (A)भविष्य की आशंकाओं के चित्र खींचना
    2. (B)पर्यावरण के प्रति मनुष्य की उपेक्षा दिखाना
    3. (C)बाज़ारीकरण की भयावहता स्पष्ट करना
    4. (D)जीवन से प्रकृति और उसका साहचर्य गायब होना
    1 mark
  2. (ii)

    निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन कर लिखिए :
    कथन : कवयित्री अपने वजूद को मुड़ा हुआ पाती हैं।
    कारण : वह प्रकृति के बिना अपने अस्तित्व को खतरे में पाती हैं।

    1. (A)कथन सही है किंतु कारण गलत है।
    2. (B)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
    3. (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की उचित व्याख्या है।
    4. (D)कथन और कारण दोनों सही हैं किंतु कारण कथन की उचित व्याख्या नहीं है।
    1 mark
  3. (iii)

    कविता के मुख्य भाव को प्रस्तुत करने वाले विकल्प हैं।
    उचित विकल्प का चयन कर लिखिए :
    I. बाज़ारीकरण का बढ़ता प्रभाव
    II. प्रकृति की उपेक्षा
    III. भावी पीढ़ी का भय
    विकल्प :

    1. (A)केवल III सही है।
    2. (B)केवल II सही है।
    3. (C)I और III सही हैं।
    4. (D)I और II सही हैं।
    1 mark
  4. (iv)

    'नन्हीं पीढ़ी' का अर्थ स्पष्ट करते हुए लिखिए कि उसे साथ लेकर जाने का क्या कारण था?

    2 marks
  5. (v)

    कविता जिन खतरों की ओर इशारा कर रही है उनसे बचने के दो प्रभावी उपाय लिखिए।

    2 marks

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 3/1/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

कविता की दुकान वाली पंक्तियों में 'बोतल' और 'डिब्बाबंद' का संकेत समझिए।

Hint 2

(iv) कवयित्री ने 'नन्हीं पीढ़ी' को पगडंडी और दरार क्यों दिखाई?

Hint 3

(v) आप पर्यावरण बचाने के लिए स्कूल या मोहल्ले में क्या कर सकते हैं?

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) नदी का बोतल में और पहाड़ का डिब्बे में बंद होना बताता है कि वास्तविक नदी-पहाड़ खत्म हो चुके हैं और जीवन से प्रकृति और उसका साहचर्य गायब हो गया है। सही विकल्प (D) है।

    1 mark
  2. (ii) कथन सही है, क्योंकि अंत में कवयित्री को रुपयों की जगह मुड़ा हुआ पूरा वजूद मिलता है। कारण भी सही है, क्योंकि प्रकृति के बिना उसका अस्तित्व खतरे में है। कारण कथन की उचित व्याख्या है। सही विकल्प (C) है।

    1 mark
  3. (iii) कविता का मुख्य भाव बाज़ारीकरण का बढ़ता प्रभाव (I) और प्रकृति की उपेक्षा (II) है। भावी पीढ़ी का भय मुख्य भाव नहीं है। सही विकल्प (D) है।

    1 mark
  4. (iv) 'नन्हीं पीढ़ी' का अर्थ है आने वाली पीढ़ी, यानी छोटे बच्चे।

    1 mark
  5. उसे साथ ले जाने का कारण: उसे प्रकृति (नदी, पहाड़) के नष्ट होने की सच्चाई दिखाना और प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना।

    1 mark
  6. (v) पहला उपाय: पर्यावरण-जागरूकता के कार्यक्रम, जैसे नुक्कड़ नाटक और अभियान चलाना।

    1 mark
  7. दूसरा उपाय: वृक्षारोपण करना और नदियों, पहाड़ों जैसे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना।

    1 mark

Answer: (i) D; (ii) C; (iii) D; (iv) नन्हीं पीढ़ी = आने वाली पीढ़ी/बच्चे; उन्हें प्रकृति के विनाश से अवगत कराने के लिए साथ ले गईं; (v) जागरूकता कार्यक्रम (नुक्कड़ नाटक) और वृक्षारोपण/संरक्षण

Where the marks are

  • (i) सही विकल्प D (1 अंक)
  • (ii) सही विकल्प C (1 अंक)
  • (iii) सही विकल्प D (1 अंक)
  • (iv) 'नन्हीं पीढ़ी' का अर्थ (1) और साथ ले जाने का उपयुक्त कारण (1)
  • (v) बचाव के दो उपयुक्त उपाय (1+1 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.