Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2025, set 4/1/1 · 5 marks · MCQ

CBSE Class 10 Hindi Course B 2025: question 9

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 4/1/1, section ग, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q9 · 5 marks · MCQCompetency-basedसुमित्रानंदन पंत – पर्वत प्रदेश में पावस

निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए : 5×1=5

पावस ऋतु थी, पर्वत प्रदेश,
पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश।
मेखलाकार पर्वत अपार
अपने सहस्र दृग-सुमन फाड़,
अवलोक रहा है बार-बार
नीचे जल में निज महाकार,
– जिसके चरणों में पला ताल
दर्पण-सा फैला है विशाल !

  1. (i)

    'पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश' पंक्ति का अभिप्राय है :

    1. (A)प्रकृति अपनी वेशभूषा बार-बार बदल रही है
    2. (B)पर्वतों पर बादल बार-बार रूप बदल रहे हैं
    3. (C)प्रकृति का रूप सौंदर्य पल-पल नए रूप धारण कर रहा है
    4. (D)बादल बार-बार प्रकृति को नया रूप प्रदान कर रहे हैं
    1 mark
  2. (ii)

    पर्वतों की आँखें किसे कहा गया है ?

    1. (A)दर्पण को
    2. (B)ताल को
    3. (C)पुष्पों को
    4. (D)मेखला को
    1 mark
  3. (iii)

    ताल की समानता दर्पण से किस आधार पर की गई है ?

    1. (A)रूपाकार
    2. (B)चमक
    3. (C)पारदर्शिता
    4. (D)स्वच्छता
    1 mark
  4. (iv)

    पर्वत ताल में क्या देख रहा है ?

    1. (A)आकाश का प्रतिबिंब
    2. (B)रंग-बिरंगे पुष्प
    3. (C)अपना विशाल आकार
    4. (D)बादलों का सौंदर्य
    1 mark
  5. (v)

    प्रस्तुत काव्यांश में कवि ने किसका वर्णन किया है ?

    1. (A)वर्षा ऋतु में पर्वतीय प्रदेश की अलौकिक सुषमा
    2. (B)वर्षा ऋतु में रंग-बिरंगे पुष्पों की सुंदरता
    3. (C)पर्वतीय प्रदेशों में पाई जाने वाली वनस्पति
    4. (D)पर्वतों की तलहटी में पलने वाले तालाब
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 4/1/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

कविता 'पर्वत प्रदेश में पावस' की पंक्तियों का भाव याद कीजिए।

Hint 2

'दृग-सुमन' में किन्हें आँख कहा गया है, यह सोचिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) 'पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश' का अर्थ है कि प्रकृति का रूप-सौंदर्य हर क्षण नए रूप धारण कर रहा है। उत्तर: (C)।

    1 mark
  2. (ii) कवि ने पर्वत के 'सहस्र दृग-सुमन' कहे हैं, यानी पुष्पों को पर्वत की आँखें माना है। उत्तर: (C)।

    1 mark
  3. (iii) ताल दर्पण-सा स्वच्छ और निर्मल है, जिसमें पर्वत का प्रतिबिंब दिखता है। यहाँ उत्तर-योजना के अनुसार समानता का आधार पारदर्शिता है। उत्तर: (C)।

    1 mark
  4. (iv) पर्वत ताल के जल में अपना विशाल आकार (महाकार) देख रहा है। उत्तर: (C)।

    1 mark
  5. (v) काव्यांश में वर्षा ऋतु में पर्वतीय प्रदेश की अलौकिक शोभा का वर्णन है। उत्तर: (A)।

    1 mark

Answer: (i) C; (ii) C; (iii) C; (iv) C; (v) A

Where the marks are

  • (i) C (1 अंक)
  • (ii) C (1 अंक)
  • (iii) C (1 अंक)
  • (iv) C (1 अंक)
  • (v) A (1 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.