Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2025, set 3/2/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A 2025: question 7

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 3/2/1, section ग, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :

उस ज़माने में घर की दीवारें घर तक ही समाप्त नहीं हो जाती थीं बल्कि पूरे मोहल्ले तक फैली रहती थीं इसलिए मोहल्ले के किसी भी घर में जाने पर कोई पाबंदी नहीं थी, बल्कि कुछ घर तो परिवार का हिस्सा ही थे। आज तो मुझे बड़ी शिद्दत के साथ यह महसूस होता है कि अपनी ज़िंदगी खुद जीने के इस आधुनिक दबाव ने महानगरों के फ़्लैट में रहने वालों को हमारे इस परंपरागत 'पड़ोस-कल्चर' से विच्छिन्न करके हमें कितना संकुचित, असहाय और असुरक्षित बना दिया है। मेरी कम-से-कम एक दर्जन आरंभिक कहानियों के पात्र इसी मोहल्ले के हैं जहाँ मैंने अपनी किशोरावस्था गुज़ारी और अपनी युवावस्था का आरंभ किया था। एक-दो को छोड़कर उनमें से कोई भी पात्र मेरे परिवार का नहीं है। बस इनको देखते-सुनते, इनके बीच ही मैं बड़ी हुई थी लेकिन इनकी छाप मेरे मन पर कितनी गहरी थी, इस बात का अहसास तो मुझे कहानियाँ लिखते समय हुआ। इतने वर्षों के अंतराल ने भी उनकी भाव-भंगिमा, भाषा, किसी को भी धुँधला नहीं किया था और बिना किसी विशेष प्रयास के बड़े सहज भाव से वे उतरते चले गए थे। उसी समय दा साहब अपने व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ पाते ही 'महाभोज' में इतने वर्षों बाद कैसे एकाएक जीवित हो उठे, यह मेरे लिए भी आश्चर्य का विषय था... एक सुखद आश्चर्य का।

  1. (i)

    वर्तमान समय में पड़ोस कल्चर के समाप्त होने का/के क्या कारण है/हैं ? इस प्रश्न के उत्तर में उचित विकल्प चुनकर उत्तर दीजिए :
    I. फ्लैट संस्कृति का जन्म लेना
    II. अपनी ज़िंदगी खुद जीने का दबाव
    III. संयुक्त परिवारों का विघटित होना
    IV. पाश्चात्य संस्कृति का बढ़ता प्रभाव
    विकल्प :

    1. (A)केवल I सही है
    2. (B)केवल IV सही है
    3. (C)I और II दोनों सही हैं
    4. (D)II और III दोनों सही हैं
    1 mark
  2. (ii)

    निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
    कथन : परंपरागत 'पड़ोस-कल्चर' से अलग होकर हम संकुचित, असहाय और असुरक्षित बन गए हैं।
    कारण : स्वायत्ततापूर्ण ज़िंदगी जीने के महानगरीय दबाव ने मनुष्य को स्वार्थी और आत्मकेन्द्रित बना दिया है।
    विकल्प :

    1. (A)कथन सही है, परंतु कारण ग़लत है।
    2. (B)कथन ग़लत है, परंतु कारण सही है।
    3. (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की उचित व्याख्या है।
    4. (D)कथन और कारण दोनों सही हैं, परंतु कारण, कथन की उचित व्याख्या नहीं है।
    1 mark
  3. (iii)

    लेखिका की कहानियों के पात्रों के बारे में कहा जा सकता है :
    I. उनकी आरंभिक कहानियों के पात्र उनके मोहल्ले के ही थे।
    II. अधिकांशतः पात्र उनके परिवार से ही आते हैं।
    III. शुरू के पात्र उनकी किशोरावस्था और युवावस्था की स्मृतियों से आते हैं।
    विकल्प :

    1. (A)केवल I सही है
    2. (B)I और II सही हैं
    3. (C)I और III सही हैं
    4. (D)II और III सही हैं
    1 mark
  4. (iv)

    'घर की दीवारें घर तक ही समाप्त नहीं होने' का आशय क्या है ?

    1. (A)आस-पड़ोस के घरों से अपने घर जैसे आत्मीय संबंध।
    2. (B)आस-पड़ोस के घरों की दीवारों का आपस में मिला-जुला होना।
    3. (C)मोहल्ले के हर घर में आने-जाने पर पाबंदी लग जाना।
    4. (D)मोहल्ले के अन्य घरों से निश्चित और सीमित संबंध रखना।
    1 mark
  5. (v)

    लेखिका के लिए भी सुखद आश्चर्य का विषय क्या था ?

    1. (A)उनके पात्र एकदम जीवंत कैसे बनते रहे।
    2. (B)उनके समय में सब एक-दूसरे से खुलकर मिल पाते थे।
    3. (C)आज के फ़्लैट कल्चर ने हमें किस प्रकार असहाय बना दिया है।
    4. (D)अतीत के पात्रों का भाव-भंगिमा सहित कहानी में जीवंत हो उठना।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 3/2/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश में जो बात सीधे कही गई है, उसे विकल्पों से मिलाइए।

Hint 2

कथन-कारण में देखिए कि कारण कथन को समझाता है या नहीं।

Hint 3

'एक-दो को छोड़कर कोई पात्र परिवार का नहीं' वाली पंक्ति पर ध्यान दीजिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) लेखिका ने फ़्लैट संस्कृति और अपनी ज़िंदगी खुद जीने के दबाव को पड़ोस-कल्चर के अंत का कारण बताया है। इसलिए I और II सही हैं, उत्तर (C)।

    1 mark
  2. (ii) कथन सही है। कारण भी सही है और वही बताता है कि हम संकुचित और असुरक्षित क्यों हुए। उत्तर (C)।

    1 mark
  3. (iii) कहानियों के पात्र मोहल्ले के थे और किशोरावस्था-युवावस्था की स्मृतियों से आए थे। अधिकांश पात्र परिवार के नहीं थे, इसलिए II ग़लत है। उत्तर (C) I और III।

    1 mark
  4. (iv) दीवारों का घर तक न रुकना यानी पड़ोसियों से घर जैसे आत्मीय संबंध होना। उत्तर (A)।

    1 mark
  5. (v) सुखद आश्चर्य यह था कि दा साहब जैसा अतीत का पात्र 'महाभोज' में अपनी भाव-भंगिमा सहित जीवंत हो उठा। उत्तर (D)।

    1 mark

Answer: (i) C; (ii) C; (iii) C; (iv) A; (v) D

Where the marks are

  • (i) C (1 अंक)
  • (ii) C (1 अंक)
  • (iii) C (1 अंक)
  • (iv) A (1 अंक)
  • (v) D (1 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.