CBSE Class 10 Hindi Course A 2025: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 3/1/1, section ग, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedरामवृक्ष बेनीपुरी – बालगोबिन भगत
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5
ऊपर की तसवीर से यह नहीं माना जाए कि बालगोबिन भगत साधु थे। नहीं, बिलकुल गृहस्थ ! उनकी गृहिणी की तो मुझे याद नहीं, उनके बेटे और पतोहू को तो मैंने देखा था। थोड़ी खेती-बारी भी थी, एक अच्छा साफ़-सुथरा मकान भी था।
किंतु, खेती-बारी करते, परिवार रखते भी, बालगोबिन भगत साधु थे — साधु की सब परिभाषाओं में खरे उतरने वाले। कबीर को 'साहब' मानते थे, उन्हीं के गीतों को गाते, उन्हीं के आदेशों पर चलते। कभी झूठ नहीं बोलते, खरा व्यवहार रखते। किसी से भी दो-टूक बात करने में संकोच नहीं करते, न किसी से खामखाह झगड़ा मोल लेते। किसी की चीज़ नहीं छूते, न बिना पूछे व्यवहार में लाते। इस नियम को कभी-कभी इतनी बारीकी तक ले जाते कि लोगों को कुतूहल होता ! — कभी वह दूसरे के खेत में शौच के लिए भी नहीं बैठते ! वह गृहस्थ थे; लेकिन उनकी सब चीज़ 'साहब' की थी। जो कुछ खेत में पैदा होता, सिर पर लादकर पहले उसे साहब के दरबार में ले जाते — जो उनके घर से चार कोस दूरी पर था — एक कबीरपंथी मठ से मतलब ! वह दरबार में 'भेंट' रूप रख लिया जाकर 'प्रसाद' रूप में जो उन्हें मिलता, उसे घर लाते और उसी से गुजर चलाते !
- (i)1 mark
लेखक के अनुसार बालगोबिन भगत 'बिलकुल गृहस्थ' कैसे थे ?
I. उनके पास खेती-बारी थी।
II. उनका एक अच्छा और साफ़-सुथरा मकान था।
III. उनके परिवार में बेटे और बहू के साथ-साथ उनकी गृहिणी भी मौजूद थी।
IV. वे एक पारिवारिक व्यक्ति थे।- (A)I, II और III
- (B)II, III और IV
- (C)III, IV और I
- (D)I, II और IV
- (ii)1 mark
कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए :
कथन : गृहस्थ होते हुए भी बालगोबिन भगत साधु थे।
कारण : क्योंकि वे अपनी पारिवारिक भूमिका नहीं निभाते थे।- (A)कथन सही है, परंतु कारण ग़लत है।
- (B)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं, परंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (iii)1 mark
बालगोबिन भगत कबीर को 'साहब' मानते थे – पंक्ति का आशय है :
- (A)बालगोबिन भगत कबीर को बड़ा संत मानते थे।
- (B)बालगोबिन भगत कबीर को ईश्वर-तुल्य मानते थे।
- (C)बालगोबिन भगत कबीर को पिता-तुल्य मानते थे।
- (D)बालगोबिन भगत कबीर को समाज-सुधारक मानते थे।
- (iv)1 mark
गद्यांश में वर्णित उदाहरणों में से किस उदाहरण को हम सबसे बड़ा प्रमाण बता सकते हैं, जिससे यह साबित हो कि बालगोबिन भगत कबीर को सबसे अधिक मानते थे ?
- (A)सुबह-शाम, खेती-किसानी के समय भी कबीर के पदों को गाते रहना।
- (B)कभी झूठ न बोलना और सबसे खरा व्यवहार करना।
- (C)दूसरे के खेत में निवृत्त होने के लिए भी न जाना और सबसे दो-टूक व्यवहार करना।
- (D)अपनी पूरी फ़सल को कबीर-दरबार में चढ़ाना और प्रसाद स्वरूप जो मिले उसे स्वयं के लिए लाना।
- (v)1 mark
अनुच्छेद में भगत के विषय में जो जानकारियाँ हैं, उस आधार पर वे हैं :
I. सत्यवादी
II. स्पष्टतावादी
III. सच्चे भक्त- (A)I, II और III तीनों
- (B)केवल III
- (C)केवल I और III
- (D)केवल II और III
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 3/1/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
प्रत्येक कथन को गद्यांश की पंक्तियों से मिलाइए।
Hint 2
(i) में गृहिणी के बारे में लेखक ने क्या कहा है, यह देखिए।
Hint 3
(iv) में देखिए कि कौन-सा उदाहरण उनकी हर चीज़ को 'साहब' का मानने को दिखाता है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) गद्यांश में खेती-बारी, साफ़-सुथरा मकान और बेटे-पतोहू का उल्लेख है, पर गृहिणी की उन्हें याद नहीं है। इसलिए कथन III ग़लत है और उत्तर (D) I, II और IV है।
- 1 mark
(ii) गृहस्थ होते हुए भी वे साधु थे, इसलिए कथन सही है। पर कारण ग़लत है, क्योंकि साधुता उनके आचरण और कबीर-भक्ति के कारण थी, पारिवारिक भूमिका न निभाने के कारण नहीं। उत्तर (A)।
- 1 mark
(iii) 'साहब' मानने का आशय है कि वे कबीर को ईश्वर के समान मानते थे। उत्तर (B)।
- 1 mark
(iv) सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि वे पूरी फ़सल पहले कबीर के दरबार में भेंट चढ़ाते थे और प्रसाद रूप में जो मिलता, उसी से गुज़ारा करते थे। उत्तर (D)।
- 1 mark
(v) वे कभी झूठ नहीं बोलते थे (सत्यवादी), दो-टूक बात करते थे (स्पष्टवादी) और कबीर के सच्चे भक्त थे। अतः I, II और III तीनों, उत्तर (A)।
Answer: (i) D; (ii) A; (iii) B; (iv) D; (v) A
Where the marks are
- (i) D (1 अंक)
- (ii) A (1 अंक)
- (iii) B (1 अंक)
- (iv) D (1 अंक)
- (v) A (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: रामवृक्ष बेनीपुरी – बालगोबिन भगत (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from रामवृक्ष बेनीपुरी – बालगोबिन भगत
- Sample paper 2026-27 (Course A), Q8 · 6 marksनिर्धारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों…
- Sample paper 2025-26 (Course A), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए: वही …
- 2025 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5 ×…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.