CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/2/1, section A, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedकबीर – साखी
निम्नलिखित पठित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
कस्तूरी कुंडलि बसै, मृग ढूँढ़ै बन माँहि ।
ऐसैं घटि घटि राँम है, दुनियाँ देखै नाँहि ॥
जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाँहि ।
सब अँधियारा मिटि गया, जब दीपक देख्या माँहि ॥
- (i)1 mark
'कस्तूरी कुंडलि बसै ...' दोहे में किसका वर्णन किया गया है ?
- (A)कस्तूरी ढूँढ़ने वाले मृग का
- (B)सांसारिकता में लीन मानव का
- (C)अपनी ही विशेषता से अनजान मनुष्य का
- (D)ईश्वर की सर्वव्यापकता का
- (ii)1 mark
'जब मैं था तब हरि नहीं' पंक्ति में 'मैं' से अभिप्राय है –
- (A)अहंकार की भावना
- (B)स्वार्थ की भावना
- (C)सांसारिक माया-मोह
- (D)स्वयं कवि
- (iii)1 mark
'जब मैं था तब हरि नहीं' दोहे के अनुसार हृदय में ईश्वर का निवास कब तक असंभव है ?
- (A)जब तक सच्चे हृदय से उसे याद न किया जाए।
- (B)जब तक सांसारिक विषय-वासनाओं को न छोड़ा जाए।
- (C)जब तक अहंकारपूर्ण व्यवहार का नाश न किया जाए।
- (D)जब तक सच्चे हृदय से उसकी सेवा न की जाए।
- (iv)1 mark
'जब दीपक देख्या माँहि' – पंक्ति में 'दीपक' प्रतीकार्थ है –
- (A)प्रभु प्रेम के प्रकाश का
- (B)रोशनी के साधन का
- (C)प्रकाश का
- (D)संपन्नता का
- (v)1 mark
निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए :
कथन : ईश्वर सृष्टि के कण-कण में निवास करते हैं पर हम उन्हें देख नहीं पाते ।
कारण : मनुष्य के पास दिव्य-दृष्टि नहीं है ।- (A)कथन तथा कारण दोनों गलत हैं।
- (B)कथन गलत है, लेकिन कारण सही है।
- (C)कथन सही है, लेकिन कारण उसकी गलत व्याख्या करता है।
- (D)कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/2/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
दोहे का सीधा भाव समझें।
Hint 2
कबीर के लिए 'मैं' का अर्थ अहंकार है।
Hint 3
अभिकथन-कारण में देखें कि कारण सचमुच व्याख्या करता है या नहीं।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) कस्तूरी मृग के भीतर है पर वह वन में खोजता है, वैसे ही राम घट-घट में हैं - ईश्वर की सर्वव्यापकता। उत्तर: (D)।
- 1 mark
(ii) 'मैं' अहंकार का प्रतीक है। उत्तर: (A)।
- 1 mark
(iii) अहंकार का नाश होने तक ईश्वर का वास संभव नहीं। उत्तर: (C)।
- 1 mark
(iv) 'दीपक' प्रभु-प्रेम/ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक है। उत्तर: (A)।
- 1 mark
(v) कथन सही है, पर वास्तविक कारण अज्ञान/अहंकार है, दिव्य-दृष्टि का अभाव उसकी गलत व्याख्या है। उत्तर: (C)।
Answer: (i) D; (ii) A; (iii) C; (iv) A; (v) C
Where the marks are
- प्रत्येक सही विकल्प (1 अंक) x 5
Revise the chapter
- Chapter: कबीर – साखी (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from कबीर – साखी
- 2024 board paper, set 4/3/1 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुन…
- 2024 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q8 · 2 marksपद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उपयुक्त विकल्प को चुनकर लिखिए : (2×1=2)
- Sample paper 2023-24 (Course B), Q12 · 6 marksनिम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए – (3x2=6)
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.