Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2024, set 3/5/1 · 8 marks · Long answer

CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 13

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/5/1, section B, question 13, for 8 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q13 · 8 marks · Long answerमाता का अँचल

पूरक पाठ्य-पुस्तक के पाठों पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए :

  1. (क)

    'माता का अँचल' पाठ में वर्णित बच्चों के खेल और खेल-सामग्री तथा आज के खेल और खेल-सामग्री पर अपने विचार प्रस्तुत कीजिए।

    4 marks
  2. (ख)

    'साना-साना हाथ जोड़ि' पाठ के आधार पर लिखिए कि श्वेत और रंगीन पताकाओं के बारे में जितेन नार्गे ने क्या जानकारी दी।

    4 marks
  3. (ग)

    'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के आधार पर भीतरी विवशता का अभिप्राय स्पष्ट कीजिए। अज्ञेय जी ने 'भीतरी विवशता' को जिस उदाहरण से स्पष्ट किया है, उसे अपने शब्दों में लिखिए।

    4 marks

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/5/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

पहले पाठ के खेल, फिर आज के खेल लिखिए।

Hint 2

श्वेत पताका किस अवसर पर और कितनी लगती है?

Hint 3

अज्ञेय की कविता 'हिरोशिमा' से जुड़ा अनुभव याद कीजिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (क) पाठ में झूला झूलना, मिठाई की दुकान, खेती, घरौंदा, बारात निकालना जैसे खेल थे; खेल-सामग्री मिट्टी के बर्तन, फूल-पत्तियाँ आदि प्रकृति से सुलभ थी, खेलों में सामूहिकता थी (2)। आज क्रिकेट, फुटबॉल जैसे आधुनिक और ऑनलाइन खेल हैं, सामग्री महँगी है और सामूहिकता व प्रकृति से जुड़ाव कम हुआ है (2)।

    4 marks
  2. (ख) जितेन ने बताया कि बौद्ध की मृत्यु पर आत्मा की शांति के लिए 108 श्वेत पताकाएँ लगाई जाती हैं, उन पर मंत्र लिखे होते हैं, उन्हें उतारा नहीं जाता और वे स्वयं नष्ट हो जाती हैं (3)। शुभारंभ पर रंगीन पताकाएँ लगती हैं; ये शांति और अहिंसा की प्रतीक हैं (1)।

    4 marks
  3. (ग) भीतरी विवशता वह आंतरिक अनुभूति है जो लेखक को लिखने के लिए विवश कर दे, कल्पना और संवेदना से उस सत्य का साक्षात्कार जो स्वयं पर घटित न हुआ हो (2)। उदाहरण: हिरोशिमा में पत्थर पर अंकित मानवाकृति देखकर अज्ञेय ने कविता लिखी (2)।

    4 marks

Answer: किन्हीं दो के उत्तर: (क) पुराने बनाम आज के खेल; (ख) 108 श्वेत पताकाएँ, शांति-अहिंसा; (ग) भीतरी विवशता, हिरोशिमा की मानवाकृति

Where the marks are

  • (क) दोनों भागों से 2+2 बिंदु (4 अंक)
  • (ख) चार उपयुक्त बिंदु (1×4)
  • (ग) अभिप्राय (2 अंक) और उदाहरण (2 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.