Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2024, set 4/2/1 · 4 marks · MCQ

CBSE Class 10 Hindi Course B 2024: question 4

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 4/2/1, section A, question 4, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q4 · 4 marks · MCQGrammar

निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

  1. (i)

    निम्नलिखित में से उपयुक्त सरल वाक्य छाँटकर लिखिए :

    1. (A)बूढ़ी नौकरानी सीता थी जो उसका दुख-दर्द समझती थी।
    2. (B)मुन्नी बाबू के लिए कोट का नया कपड़ा आया।
    3. (C)प्रश्न यह खड़ा हो गया कि फिर आखिर वह करे क्या ?
    4. (D)टोपी शर्माया और उसके काले रंग पर लाली दौड़ गई।
    1 mark
  2. (ii)

    'जब तमाम बच्चे खिलखिलाकर हँस पड़े तो वह बिलकुल मर गया ।' – रचना के आधार पर इसका वाक्य भेद है –

    1. (A)सरल वाक्य
    2. (B)संयुक्त वाक्य
    3. (C)मिश्र वाक्य
    4. (D)साधारण वाक्य
    1 mark
  3. (iii)

    स्तंभ-1 और स्तंभ-2 सुमेलित कीजिए और उचित विकल्प चुनकर लिखिए।

    स्तंभ – 1स्तंभ – 2
    (1)फ़ारसी की घंटी बजते ही हमारी छाती धक्-धक् करने लगती ।(I)संयुक्त वाक्य
    (2)फ़ारसी की घंटी बजती और हमारी छाती धक्-धक् करने लगती ।(II)मिश्र वाक्य
    (3)जैसे ही फ़ारसी की घंटी बजती वैसे ही हमारी छाती धक्-धक् करने लगती ।(III)सरल वाक्य
    1. (A)(1-II), (2-III), (3-I)
    2. (B)(1-III), (2-I), (3-II)
    3. (C)(1-I), (2-III), (3-II)
    4. (D)(1-III), (2-II), (3-I)
    1 mark
  4. (iv)

    निम्नलिखित वाक्यों में मिश्र वाक्य है :

    1. (A)बचपन की यादें मन को गुदगुदाने वाली होती हैं।
    2. (B)हमारे हेडमास्टर शर्मा जी थे और वह एक लड़के को उसके घर पढ़ाया करते थे।
    3. (C)बचपन की जो यादें होती हैं वह मन को गुदगुदाने वाली होती हैं।
    4. (D)यादें बचपन की हैं इसलिए मन को गुदगुदाने वाली हैं।
    1 mark
  5. (v)

    'जब हम बहुत छोटे थे तो उनकी बोली कम समझ पाते ।' इस वाक्य का संयुक्त वाक्य में रूपांतरित वाक्य होगा –

    1. (A)उनकी बोली न समझ पाने का कारण हमारा छोटा होना था।
    2. (B)क्योंकि हम बहुत छोटे थे इसलिए उनकी बोली कम समझ पाते थे।
    3. (C)छोटे होने के कारण हम उनकी बोली कम समझ पाते थे।
    4. (D)हम बहुत छोटे थे इसलिए उनकी बोली कम समझ पाते थे।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 4/2/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

उपवाक्यों की संख्या गिनें।

Hint 2

'कि, जो, जब, क्योंकि' आश्रित उपवाक्य बनाते हैं (मिश्र)।

Hint 3

'और, इसलिए, परंतु' स्वतंत्र उपवाक्य जोड़ते हैं (संयुक्त)।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) 'मुन्नी बाबू के लिए कोट का नया कपड़ा आया' में एक ही उद्देश्य और एक क्रिया है, अतः सरल वाक्य। उत्तर: (B)।

    1 mark
  2. (ii) 'जब ... तो ...' में आश्रित उपवाक्य जुड़ा है, अतः मिश्र वाक्य। उत्तर: (C)।

    1 mark
  3. (iii) (1) एक उपवाक्य - सरल (III); (2) 'और' से जुड़ा - संयुक्त (I); (3) 'जैसे ही... वैसे ही' - मिश्र (II)। उत्तर: (B)।

    1 mark
  4. (iv) 'जो' से जुड़ा आश्रित उपवाक्य होने से मिश्र वाक्य: 'बचपन की जो यादें होती हैं वह...'। उत्तर: (C)।

    1 mark
  5. (v) मिश्र को संयुक्त बनाने पर समानाधिकरण योजक 'इसलिए' आता है: 'हम बहुत छोटे थे इसलिए ...'। उत्तर: (D)।

    1 mark

Answer: (i) B; (ii) C; (iii) B; (iv) C; (v) D (कोई चार)

Where the marks are

  • किन्हीं चार सही विकल्पों के लिए (1 अंक) x 4

Revise the chapter

  • Chapter: Grammar

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.