Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2024, set 3/2/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 9

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/2/1, section A, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedसूरदास – पद

निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :

मन की मन ही माँझ रही ।
कहिए जाइ कौन पै ऊधौ, नाहीं परत कही ।
अवधि अधार आस आवन की, तन मन बिथा सही ।
अब इन जोग सँदेसनि सुनि-सुनि, बिरहिनि बिरह दही ।
चाहति हुतीं गुहारि जितहिं तै, उत तैं धार बही ।
'सूरदास' अब धीर धरहिं क्यों, मरजादा न लही ।।

  1. (i)

    गोपियों को अपना धैर्य टूटता हुआ-सा क्यों लग रहा था ?

    1. (A)विरहाग्नि के और बढ़ जाने के कारण।
    2. (B)उद्धव के योग ज्ञान को सुन-सुनकर।
    3. (C)उद्धव के धीरज से प्रभावित होकर।
    4. (D)अपने प्रति कृष्ण के शुष्क व्यवहार से।
    1 mark
  2. (ii)

    'सूरदास' के इस 'पद' की भाषा है –

    1. (A)ब्रज भाषा
    2. (B)अवधी भाषा
    3. (C)पूर्बी बोली
    4. (D)मिश्रित भाषा
    1 mark
  3. (iii)

    गोपियाँ अब तक व्यथा को कैसे सहन कर रही थीं ?

    1. (A)एक-दूसरे के दुःख के सहारे
    2. (B)अतीत की मधुर स्मृतियों के सहारे
    3. (C)कृष्ण के आने की आस में
    4. (D)ज्ञान के मार्ग का अनुसरण करके
    1 mark
  4. (iv)

    सूरदास के 'पद' के अनुसार किसके मन की, कौन सी बात मन में ही रह गई ?

    1. (A)उद्धव की, ज्ञान देने की
    2. (B)कृष्ण की, संदेश भेजने की
    3. (C)गोपियों की, कृष्ण से मिलन की
    4. (D)उद्धव की, कृष्ण से भक्ति की
    1 mark
  5. (v)

    गोपियों की विरहाग्नि और अधिक प्रदीप्त क्यों हो जाती है ?

    1. (A)कृष्ण के संदेश भेजने से
    2. (B)उद्धव के आ जाने से
    3. (C)उद्धव के योग- संदेश से
    4. (D)गोपियों के परस्पर दुःख से
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/2/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

पद की पंक्तियों में गोपियों की मनोदशा के संकेत ढूँढ़िए।

Hint 2

'अवधि अधार आस आवन की' पंक्ति का अर्थ सोचिए।

Hint 3

योग-संदेश का गोपियों पर क्या असर पड़ा, यह पद की चौथी पंक्ति में है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) गोपियों को लगता है कि कृष्ण का व्यवहार रूखा है, उन्होंने स्वयं न आकर योग-संदेश भेजा है, इसलिए धैर्य टूट रहा है। उत्तर (D) है।

    1 mark
  2. (ii) सूरदास के पद की भाषा ब्रज भाषा है। उत्तर (A) है।

    1 mark
  3. (iii) 'अवधि अधार आस आवन की' से स्पष्ट है कि गोपियाँ कृष्ण के आने की आशा में व्यथा सह रही थीं। उत्तर (C) है।

    1 mark
  4. (iv) 'मन की मन ही माँझ रही' का अर्थ है गोपियों की कृष्ण से मिलने की बात मन में ही रह गई। उत्तर (C) है।

    1 mark
  5. (v) 'अब इन जोग सँदेसनि सुनि-सुनि, बिरहिनि बिरह दही' के अनुसार उद्धव के योग-संदेश से गोपियों की विरहाग्नि और बढ़ती है। उत्तर (C) है।

    1 mark

Answer: (i) D; (ii) A; (iii) C; (iv) C; (v) C

Where the marks are

  • (i) सही विकल्प D (1 अंक)
  • (ii) सही विकल्प A (1 अंक)
  • (iii) सही विकल्प C (1 अंक)
  • (iv) सही विकल्प C (1 अंक)
  • (v) सही विकल्प C (1 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.