CBSE Class 10 Hindi Course B sample paper 2024-25: question 1
From the official CBSE sample question paper for 2024-25, section क, question 1, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q1 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
दुनिया में इस समय दिन दूनी, रात चौगुनी गति से प्रगति हो रही है। कुछ समय पहले तक असंभव सी लगने वाली चीज़ें आज प्रौद्योगिकी की मदद से सरलता से परिणाम तक पहुँच रही हैं। एक समय संगणक के विकास ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किया था। अब कृत्रिम बौद्धिकता ने चिकित्सा से लेकर हथियारों के निर्माण तक हर क्षेत्र में कंप्यूटर और रोबोट के प्रयोग को नया आयाम दिया है। पारंपरिक कंप्यूटर की दुनिया में इस प्रगति के समानांतर एक और अनुसंधान चल रहा है, जिसका नाम है 'क्वांटम कंप्यूटिंग' यानि अति-सूक्ष्मता का विज्ञान। भारत ने भी अब इस क्षेत्र में गति लाने का ऐलान कर दिया है। भौतिक-शास्त्र के क्वांटम सिद्धांत पर काम करने वाली इस कंप्यूटिंग में असीमित संभावनाएं देखी जा रही हैं। शोध के लिहाज से यह विषय किसी के लिए भी रुचि का विषय हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार एक पूर्ण विकसित क्वांटम कंप्यूटर की क्षमता सुपर कंप्यूटर से भी ज्यादा आँकी जा रही है। इस क्वांटम कंप्यूटिंग या मेकेनिक्स की खास बात यह है कि इसकी शुरुआत के बाद भारतीय और पश्चिमी वैज्ञानिक यह मान रहे हैं कि भारतीय भाववादी सिद्धांत को जाने बिना कण में चेतना का आकलन नहीं किया जा सकता। क्वांटम भौतिकी और कृत्रिम बौद्धिकता एक तरह से चेतना के भाववादी सिद्धांत को ही अस्तित्व में लाने के उपाय हैं।
- (क)1 mark
उपर्युक्त गद्यांश किस विषयवस्तु आधारित है ?
- (i)कृत्रिम बौद्धिकता पर
- (ii)दुनिया के विकास पर
- (iii)संगणक के प्रयोग पर
- (iv)मानव अस्तित्व पर
- (ख)1 mark
दिन दूनी, रात चौगुनी गति से प्रगति हो रही है- पंक्ति से आशय है ?
- (i)बहुत ही तेजी से विकास
- (ii)रात दिन काम करना
- (iii)चारों तरफ विकास होना
- (iv)बहुत अधिक विकास होना
- (ग)1 mark
निम्नलिखित कथन और निष्कर्ष को ध्यान से पढ़कर दिए गए विकल्प से सही उत्तर चुनकर लिखिए –
कथन - क्वांटम कंप्यूटर की क्षमता सुपर कंप्यूटर से भी अधिक है।
निष्कर्ष – इससे विकास की गति को अधिक बल मिलेगा।- (i)कथन सही है लेकिन निष्कर्ष गलत है।
- (ii)कथन और निष्कर्ष दोनों सही हैं।
- (iii)कथन गलत है और निष्कर्ष सही है।
- (iv)कथन और निष्कर्ष दोनों गलत हैं।
- (घ)2 marks
जीवन को सरल बनाने में प्रौद्योगिकी की भूमिका को स्पष्ट कीजिए
- (ङ)2 marks
अति-सूक्ष्मता का विज्ञान क्या है?
Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2024-25.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
गद्यांश की पहली पंक्ति और मुख्य विचार देखिए।
Hint 2
मुहावरे का अर्थ सोचिए, फिर विकल्पों से मिलाइए।
Hint 3
(ङ) में गद्यांश में 'यानि' के बाद आए शब्द पर ध्यान दीजिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(क) गद्यांश दुनिया की तेज़ प्रगति और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे विकास की चर्चा करता है, इसलिए विषय 'दुनिया के विकास पर' है। उत्तर: (ii)
- 1 mark
(ख) 'दिन दूनी, रात चौगुनी' मुहावरे का आशय बहुत तेज़ी से बढ़ना है। उत्तर: (i)
- 1 mark
(ग) गद्यांश के अनुसार क्वांटम कंप्यूटर की क्षमता सुपर कंप्यूटर से अधिक आँकी गई है, अतः कथन सही है; इससे विकास को बल मिलेगा, अतः निष्कर्ष भी सही है। उत्तर: (ii)
- 1 mark
(घ) प्रौद्योगिकी ने कठिन और असंभव-सी लगने वाली चीज़ों को आसान बना दिया है।
- 1 mark
(घ) उसकी सहायता से कार्य सरलता से परिणाम तक पहुँच रहे हैं, चिकित्सा से निर्माण तक हर क्षेत्र में जीवन सुविधाजनक हुआ है।
- 1 mark
(ङ) अति-सूक्ष्मता का विज्ञान 'क्वांटम कंप्यूटिंग' है, जो भौतिक-शास्त्र के क्वांटम सिद्धांत पर काम करती है और पारंपरिक कंप्यूटर के समानांतर चल रहा उन्नत अनुसंधान है।
- 1 mark
(ङ) इसकी क्षमता सुपर कंप्यूटर से भी अधिक आँकी जा रही है और इसमें विकास की असीमित संभावनाएँ हैं।
Answer: (क) ii (ख) i (ग) ii (घ) प्रौद्योगिकी ने कठिन कार्य आसान किए (ङ) क्वांटम कंप्यूटिंग
Where the marks are
- (क),(ख),(ग) प्रत्येक का सही विकल्प (1+1+1 अंक)
- (घ) कठिन कार्य सरल होना तथा परिणाम तक सरलता से पहुँचना (1+1 अंक)
- (ङ) क्वांटम कंप्यूटिंग का अर्थ तथा क्षमता/संभावनाएँ (1+1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Reading (unseen passages)
More questions from Reading (unseen passages)
- Sample paper 2024-25 (Course B), Q2 · 7 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- सूरज हमारी ऊर्जा की सारी कमियों को प…
- Sample paper 2024-25 (Course B), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प से चुनकर लिखिए- मदालसा भी पकड़ी गई…
- 2024 board paper, set 4/1/1 (Course B), Q1 · 5 marksनिम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखि…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.