Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Sample paper, session 2024-25 · 7 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B sample paper 2024-25: question 2

From the official CBSE sample question paper for 2024-25, section क, question 2, for 7 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q2 · 7 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

सूरज हमारी ऊर्जा की सारी कमियों को पूरा कर सकता है। यह एक विशाल रिएक्टर जैसा है। वैज्ञानिकों का प्रयास है कि कृत्रिम सूरज को धरती पर बनाया जाए। इसके लिए ये फ्यूजन तकनीक पर काम कर रहे हैं। सूर्य की चमक इन्सानों के लिए हजारों साल से आश्चर्य की वजह रही है। लेकिन करीब सौ साल पहले नई खोज द्वारा पता चला कि सूर्य की बेशुमार ऊर्जा का कारण न्यूक्लियर फ्यूजन है। फिर वैज्ञानिकों ने सोचा कि अगर धरती पर उसी तरह का फ्यूजन कराया जाए जो सूर्य में हो रहा है तो बहुत कुछ बदल जाएगा और लोगों को बेशुमार ऊर्जा मिल जाएगी। आज दुनिया के सबसे बड़े न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर में ईंधन परीक्षण को शुरू कर दिया गया है। वैज्ञानिकों की एक टीम फ्रांस में फ्यूजन रिएक्टर को ताकत देने के लिए हयड्रोजन के एक अत्यंत दुर्लभ रूप की क्षमता का परीक्षण कर रहे हैं। अगर उनका यह परीक्षण सफल होता है तो इससे दुनिया को क्लीन एनर्जी का एक बहुत बड़ा जरिया मिल जाएगा। इससे न केवल जीवाश्म इंधनों पर निर्भरता घटेगी, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ होगा। न्यूक्लियर फ्यूजन लंबे समय तक वातावरण में मौजूद रहने वाले रेडियोधर्मी अपशिष्ट उत्पन्न नहीं करता। यह अक्षय ऊर्जा से भी अधिक विश्वसनीय ऊर्जा स्रोत है। नाभिकीय संलयन द्वारा उत्पन्न ऊर्जा मानवजाति की लंबे समय से चली आ रही खोजों में सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह तुलनात्मक रूप से काफी स्वच्छ है। अर्थात यह कम कार्बन का उत्सर्जन करती है, साथ ही यह तकनीकी दक्षता के साथ सौ फीसदी स्वच्छ भी है।

  1. (क)

    उपर्युक्त गद्यांश की विषय-वस्तु है ?

    1. (i)सौर ऊर्जा
    2. (ii)स्वच्छ ऊर्जा
    3. (iii)नाभिकीय ऊर्जा
    4. (iv)रेडियोधर्मी ऊर्जा
    1 mark
  2. (ख)

    निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए । दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए:
    कथन (A) – न्यूक्लियर फ्यूजन सौर ऊर्जा से भी विश्वसनीय ऊर्जा स्रोत है ।
    कारण (R) – इससे दुनिया को स्वच्छ ऊर्जा प्राप्त होगी।

    1. (i)कथन (A) सही है,कारण (R)गलत है
    2. (ii)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं।
    3. (iii)कथन (A) सही है , और कारण (R) उसकी सही व्याख्या है।
    4. (iv)कथन (A) गलत है किन्तु कारण (R) सही है।
    1 mark
  3. (ग)

    वैज्ञानिकों द्वारा कृत्रिम सूरज को धरती पर बनाने के पीछे कारण है –

    1. (i)ऊर्जा की कमी दूर करने के लिए
    2. (ii)पर्यावरण के लाभ के लिए
    3. (iii)प्राकृतिक ऊर्जा संग्रह के लिए
    4. (iv)फ्यूजन तकनीक को सिद्ध करने के लिए
    1 mark
  4. (घ)

    सूर्य को असीमित ऊर्जा का स्रोत क्यों माना जाता है ?

    2 marks
  5. (ङ)

    नाभिकीय ऊर्जा जीवाश्म ईंधनों से किस प्रकार भिन्न है ?

    2 marks

Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2024-25.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश का मुख्य विषय पहली पंक्ति से पहचानिए।

Hint 2

कथन और कारण को अलग-अलग जाँचिए, फिर देखिए कारण व्याख्या करता है या नहीं।

Hint 3

(ङ) में पर्यावरण और अपशिष्ट वाले वाक्य देखिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (क) गद्यांश सूर्य की ऊर्जा और कृत्रिम सूरज बनाने की बात करता है। उत्तर: (i) सौर ऊर्जा

    1 mark
  2. (ख) गद्यांश में कहा है कि फ्यूजन अक्षय ऊर्जा से भी अधिक विश्वसनीय है (A सही) और यह स्वच्छ ऊर्जा देगा (R सही); R, A की व्याख्या करता है। उत्तर: (iii)

    1 mark
  3. (ग) वैज्ञानिक कृत्रिम सूरज इसलिए बना रहे हैं कि ऊर्जा की कमी दूर हो। उत्तर: (i)

    1 mark
  4. (घ) सूर्य में न्यूक्लियर फ्यूजन होता रहता है, जो बेशुमार ऊर्जा का कारण है।

    1 mark
  5. (घ) यह अक्षय ऊर्जा का स्रोत है और ऊर्जा की सारी कमियाँ पूरी करने की क्षमता रखता है।

    1 mark
  6. (ङ) नाभिकीय (संलयन) ऊर्जा स्वच्छ है, कम कार्बन उत्सर्जित करती है और लंबे समय तक रहने वाला रेडियोधर्मी अपशिष्ट नहीं बनाती, इसलिए पर्यावरण को लाभ होता है।

    1 mark
  7. (ङ) यह जीवाश्म ईंधनों की तुलना में अधिक विश्वसनीय है और उन पर निर्भरता घटाती है।

    1 mark

Answer: (क) i (ख) iii (ग) i (घ) सूर्य में न्यूक्लियर फ्यूजन से अक्षय, असीमित ऊर्जा (ङ) नाभिकीय ऊर्जा स्वच्छ और अधिक विश्वसनीय है

Where the marks are

  • (क),(ख),(ग) सही विकल्प (1+1+1 अंक)
  • (घ) फ्यूजन तथा अक्षय/कमी पूरी करने की क्षमता (1+1 अंक)
  • (ङ) स्वच्छता/पर्यावरण लाभ तथा विश्वसनीयता (1+1 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.