Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Sample paper, session 2024-25 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B sample paper 2024-25: question 7

From the official CBSE sample question paper for 2024-25, section ग, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedReading (unseen passages)

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उचित विकल्प से चुनकर लिखिए-

मदालसा भी पकड़ी गई थी। उससे मालूम हुआ कि उसको थाने में भी मारा गया था। सब मिलाकर 105 स्त्रियाँ पकड़ी गई थीं। बाद में रात को नौ बजे सबको छोड़ दिया गया। कलकता में आज तक इतनी स्त्रियाँ एक साथ गिरफ्तार नहीं की गई थी। करीब आठ बजे खादी भंडार आए तो कांग्रेस ऑफिस से फोन आया कि यहाँ बहुत आदमी चोट खाकर आए हैं और कई की हालत संगीन है उनके लिए गाडी चाहिए। जानकी देवी के साथ वहाँ गए, बहुत लोगों को चोट लगी हुई थी। डॉ दास गुप्ता उनकी देख-रेख तथा फोटो उतरवा रहे थे। उस समय तक 67 आदमी वहाँ आ चुके थे। बाद में तो 103 तक आ पहुंचे।

  1. (क)

    मदालसा को थाने में भी मारा गया था- इस कथन से अंग्रेजी शासन की किस मानसिकता का पता चलता है?

    1. (i)स्त्रियों पर हिंसा
    2. (ii)दमनकारी नीति
    3. (iii)बदले की भावना
    4. (iv)अंग्रेजों की क्रूरता
    1 mark
  2. (ख)

    'सब मिलाकर 105 स्त्रियाँ पकड़ी गई थी' कथन से निष्कर्ष निकलता है कि---

    1. (i)आंदोलन में पुरुषों की संख्या कम थी।
    2. (ii)पुलिस स्त्रियों को अधिक गिरफ्तार कर रही थी।
    3. (iii)मोनुमेट पर स्त्रियाँ आगे की पंक्ति में थी।
    4. (iv)आंदोलन में स्त्रियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था।
    1 mark
  3. (ग)

    इस गद्यांश का सूत्रधार आप किसे मानते है ?

    1. (i)पूर्णोदास
    2. (ii)मदालसा
    3. (iii)सीताराम
    4. (iv)जानकी देवी
    1 mark
  4. (घ)

    यहाँ बहुत आदमी चोट खाकर आए हैं और कई की हालत संगीन है - पंक्ति में 'संगीन' का अर्थ है-

    1. (i)गंभीर
    2. (ii)घायल
    3. (iii)मूर्छित
    4. (iv)नाजुक
    1 mark
  5. (ङ)

    निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यान से पढिए तथा सर्वाधिक उचित विकल्प को चुन कर लिखिए :
    कथन (A) - डॉ दास गुप्ता उनकी देख-रेख तथा फोटो उतरवा रहे थे।
    कारण (R) वे आंदोलन के बारे में साक्ष्य एकत्रित कर रहे थे।

    1. (i)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत है
    2. (ii)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है
    3. (iii)कथन (A) गलत है तथा कारण (R) सही है
    4. (iv)कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है
    1 mark

Source: official sample paper from cbseacademic.nic.in (PDF). See it in the full Sample paper 2024-25.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश में हिंसा किस पर हुई, देखिए।

Hint 2

संख्या 105 से क्या निष्कर्ष निकलता है?

Hint 3

'संगीन' का सामान्य अर्थ सोचिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (क) स्त्री को थाने में भी मारना स्त्रियों पर हिंसा की मानसिकता दिखाता है। उत्तर: (i)

    1 mark
  2. (ख) 105 स्त्रियों की गिरफ्तारी से स्पष्ट है कि आंदोलन में स्त्रियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्तर: (iv)

    1 mark
  3. (ग) गद्यांश (डायरी) का वर्णनकर्ता सीताराम है। उत्तर: (iii)

    1 mark
  4. (घ) 'संगीन' का अर्थ गंभीर है। उत्तर: (i)

    1 mark
  5. (ङ) डॉ दास गुप्ता देख-रेख और फोटो करवा रहे थे (A सही) तथा साक्ष्य जुटा रहे थे (R सही)। उत्तर: (ii)

    1 mark

Answer: (क) i (ख) iv (ग) iii (घ) i (ङ) ii

Where the marks are

  • प्रत्येक सही विकल्प (1 अंक)

Revise the chapter

  • Chapter: Reading (unseen passages)

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.