CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 3
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/2/1, section अ, question 3, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q3 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
स्तंभ I और स्तंभ II को सुमेलित कर सही विकल्प चुनकर लिखिए :
स्तंभ I: (अ) अमीरुद्दीन का जन्म एक संगीत प्रेमी परिवार में हुआ था। (ब) अमीरुद्दीन सिर्फ छह साल का है और बड़ा भाई शम्सुद्दीन नौ साल का। (स) बालाजी का जो मंदिर है, वहीं से दिन की शुरुआत होती है।
स्तंभ II: (I) मिश्र वाक्य (II) सरल वाक्य (III) संयुक्त वाक्य
विकल्प : (अ) (ब) (स)
(a) (III) (II) (I) (b) (I) (II) (III) (c) (II) (III) (I) (d) (II) (I) (III) - (ii)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में मिश्र वाक्य पहचानकर नीचे दिए गए सबसे सही विकल्प को चुनिए :
(क) कार्तिक आया नहीं कि बालगोबिन भगत की प्रभातियाँ शुरू हुईं।
(ख) बालगोबिन भगत मँझोले कद के आदमी थे जो बहुत कम कपड़े पहनते थे।
(ग) ज्यों ही श्राद्ध की अवधि पूरी हो गई, पतोहू के भाई को बुलाकर उसके साथ कर दिया।
(घ) अब बुढ़ापा आ गया था, किंतु टेक वही जवानी वाली थी।- (a)केवल कथन (क) सही है।
- (b)कथन (ख) और (ग) सही हैं।
- (c)कथन (ग) और (घ) सही हैं।
- (d)कथन (क), (ख) और (ग) सही हैं।
- (iii)1 mark
'वे दिल्ली में बीमार रहे और मुझे पता नहीं चला' — इसका सरल वाक्य होगा :
- (a)वे दिल्ली में जब बीमार थे तब मुझे पता नहीं चला।
- (b)वे दिल्ली में आकर बीमार हो गए और मुझे पता ही नहीं चला।
- (c)यूँ तो दिल्ली में बीमार होने पर भी किसी को पता नहीं चलता है।
- (d)उनके दिल्ली में बीमार रहने का पता नहीं चला।
- (iv)1 mark
'वे अपने अभिन्न मित्र को उन चिट्ठियों को दिखाते थे' — इसका मिश्र वाक्य होगा :
- (a)जो उनके अभिन्न मित्र थे उन्हें वे उन चिट्ठियों को दिखाते थे।
- (b)उनके अभिन्न मित्र को वे चिट्ठियाँ दिखाते थे।
- (c)अपने अभिन्न मित्र को वे चिट्ठियाँ दिखाया करते थे।
- (d)अपने अभिन्न मित्र को वे उन चिट्ठियों को दिखाना जरूरी समझते थे।
- (v)1 mark
'बहुत सुंदर है मेरी जन्मभूमि – रेम्सचैपल' — इस वाक्य का संयुक्त वाक्य होगा :
- (a)मेरी जन्मभूमि रेम्सचैपल है और वह बहुत सुंदर है।
- (b)रेम्सचैपल बहुत सुंदर है जो कि मेरी जन्मभूमि है।
- (c)बहुत सुंदर रेम्सचैपल मेरी जन्मभूमि है।
- (d)मेरी जन्मभूमि रेम्सचैपल है जो बहुत सुंदर है।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/2/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
सरल वाक्य में एक क्रिया, संयुक्त में 'और/किंतु' से जुड़े स्वतंत्र वाक्य, मिश्र में आश्रित उपवाक्य होता है।
Hint 2
योजक शब्द (जो, कि, और, किंतु) पहचानिए।
Hint 3
विकल्पों में एक मुख्य क्रिया वाला वाक्य सरल होगा।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) (अ) एक उपवाक्य वाला सरल, (ब) 'और' से जुड़े दो स्वतंत्र वाक्य संयुक्त, (स) 'जो' से आश्रित उपवाक्य वाला मिश्र। मिलान (II),(III),(I): विकल्प (c)।
- 1 mark
(ii) (क), (ख), (ग) में आश्रित उपवाक्य हैं (नहीं कि, जो, ज्यों ही); (घ) 'किंतु' से संयुक्त है। उत्तर (d)।
- 1 mark
(iii) सरल वाक्य में एक ही मुख्य क्रिया होती है: 'उनके दिल्ली में बीमार रहने का पता नहीं चला।' उत्तर (d)।
- 1 mark
(iv) मिश्र वाक्य में 'जो' से आश्रित उपवाक्य बनता है: विकल्प (a)।
- 1 mark
(v) 'और' से दो स्वतंत्र वाक्य जोड़कर संयुक्त वाक्य: विकल्प (a)।
Answer: (i) c; (ii) d; (iii) d; (iv) a; (v) a
Where the marks are
- चार उपभागों के सही विकल्प, प्रत्येक (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Grammar
More questions from Grammar
- 2023 board paper, set 3/6/1 (Course A), Q3 · 4 marks'रचना के आधार पर वाक्य भेद' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर निर्देशा…
- 2024 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत…
- 2023 board paper, set 4/2/1 (Course B), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद' पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के …
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.