CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/1/1, section A, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedयतींद्र मिश्र – नौबतखाने में इबादत
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :
सचमुच हैरान करती है काशी – पक्का महाल से जैसे मलाई बरफ़ गया, संगीत, साहित्य और अदब की बहुत सारी परंपराएँ लुप्त हो गईं। एक सच्चे सुर साधक और सामाजिक की भाँति बिस्मिल्ला खाँ साहब को इन सबकी कमी खलती है। काशी में जिस तरह बाबा विश्वनाथ और बिस्मिल्ला खाँ एक-दूसरे के पूरक रहे हैं, उसी तरह मुहर्रम-ताजिया और होली-अबीर, गुलाल की गंगा-जमुनी संस्कृति भी एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। अभी जल्दी ही बहुत कुछ इतिहास बन चुका है। अभी आगे बहुत कुछ इतिहास बन जाएगा। फिर भी कुछ बचा है जो सिर्फ़ काशी में है। काशी आज भी संगीत के स्वर पर जगती और उसी की थापों पर सोती है। काशी में मरण भी मंगल माना गया है। काशी आनंदकानन है। सबसे बड़ी बात है कि काशी के पास उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ जैसा लय और सुर की तमीज सिखाने वाला नायाब हीरा रहा है जो हमेशा से दो कौमों को एक होने व आपस में भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देता रहा है।
- (i)1 mark
गद्यांश के अनुसार काशी में कौन एक-दूसरे के पूरक रहे हैं ?
- (a)गंगा और बाबा विश्वनाथ
- (b)बाबा विश्वनाथ और त्रिशूल
- (c)बिस्मिल्ला खाँ और गंगा
- (d)बाबा विश्वनाथ और बिस्मिल्ला खाँ
- (ii)1 mark
'काशी में मरण भी मंगल माना गया है' – का आशय है –
- (a)काशी में मृत्यु का उत्सव मनाया जाता है ।
- (b)पुराणों के अनुसार काशी मृत्यु नगरी है ।
- (c)मान्यता है कि काशी में मृत्यु मोक्ष-दायिनी है ।
- (d)काशी में मृत्यु के अवसर पर मंगलगीत गाए जाते हैं ।
- (iii)1 mark
निम्नलिखित कथनों को पढ़कर सबसे सही विकल्प चुनकर लिखिए ।
कथन :
(क) बिस्मिल्ला खाँ धार्मिक सौहार्द्र के प्रतीक थे ।
(ख) काशी में गंगा-जमुनी संस्कृति के दर्शन होते हैं ।
(ग) काशी में खान-पान की सारी परंपराएँ लुप्त हो गई हैं ।- (a)कथन (क) सही है ।
- (b)कथन (ख) और (ग) सही हैं ।
- (c)कथन (क) और (ख) सही हैं ।
- (d)कथन (क) और (ग) सही हैं ।
- (iv)1 mark
'गंगा-जमुनी संस्कृति' से आप क्या समझते हैं ?
- (a)मुहर्रम – ताजिया, होली-दीवाली जैसे अवसरों पर सामूहिकता
- (b)विभिन्न धार्मिक समुदायों का आपसी सामंजस्य
- (c)अलग-अलग संप्रदायों की उत्सवधर्मिता
- (d)संगीत, कलाओं एवं साहित्य का ताना-बाना
- (v)1 mark
उपर्युक्त गद्यांश के आधार पर काशी के विषय में कौन-सा कथन असत्य है ?
- (a)वहाँ की साहित्य, संगीत, संस्कृति की हर परंपरा अब लुप्त हो चुकी है ।
- (b)काशी की आत्मा संगीत में बसती है ।
- (c)वहाँ के हिंदुओं और मुसलमानों के बीच सदा से भाईचारे की भावना रही है ।
- (d)बिस्मिल्ला खाँ को काशी से अगाध प्रेम था, उन्होंने उसकी शान बढ़ाई ।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/1/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
'पूरक' शब्द गद्यांश में कहाँ आया है, वह वाक्य खोजिए।
Hint 2
'बहुत सारी परंपराएँ लुप्त' और 'सारी परंपराएँ लुप्त' में अंतर समझिए।
Hint 3
असत्य कथन वह है जो गद्यांश के विपरीत हो।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) गद्यांश: 'बाबा विश्वनाथ और बिस्मिल्ला खाँ एक-दूसरे के पूरक रहे हैं'। उत्तर (d)।
- 1 mark
(ii) काशी में मरण को मंगल मानने का आशय है कि मान्यता है काशी में मृत्यु मोक्षदायिनी है। उत्तर (c)।
- 1 mark
(iii) (क) और (ख) सही हैं; (ग) गलत है क्योंकि केवल कुछ परंपराएँ लुप्त हुई हैं, सारी नहीं। उत्तर (c)।
- 1 mark
(iv) गंगा-जमुनी संस्कृति का अर्थ विभिन्न धार्मिक समुदायों का आपसी सामंजस्य है। उत्तर (b)।
- 1 mark
(v) असत्य कथन (a) है, क्योंकि गद्यांश में कहा है 'कुछ बचा है जो सिर्फ़ काशी में है'; हर परंपरा लुप्त नहीं हुई। उत्तर (a)।
Answer: (i) d; (ii) c; (iii) c; (iv) b; (v) a
Where the marks are
- (i) विकल्प (d) (1 अंक)
- (ii) विकल्प (c) (1 अंक)
- (iii) विकल्प (c) (1 अंक)
- (iv) विकल्प (b) (1 अंक)
- (v) विकल्प (a) (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: यतींद्र मिश्र – नौबतखाने में इबादत (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from यतींद्र मिश्र – नौबतखाने में इबादत
- 2023 board paper, set 3/2/1 (Course A), Q11 · 6 marksगद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए…
- 2026 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q7 · 5 marksनिम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5 ×…
- 2024 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q10 · 2 marksगद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.