CBSE Class 10 Hindi Course A 2026: question 7
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 3/1/1, section ग, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q7 · 5 marks · MCQCompetency-basedयतींद्र मिश्र – नौबतखाने में इबादत
निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5 × 1 = 5
किसी दिन एक शिष्या ने डरते-डरते खाँ साहब को टोका, ''बाबा! आप यह क्या करते हैं, इतनी प्रतिष्ठा है आपकी। अब तो आपको भारतरत्न भी मिल चुका है, यह फटी तहमद न पहना करें। अच्छा नहीं लगता, जब भी कोई आता है आप इसी फटी तहमद में सबसे मिलते हैं।'' खाँ साहब मुस्कराए। लाड़ से भरकर बोले, ''धत्! पगली ई भारतरत्न हमको शहनईया पे मिला है, लुंगिया पे नाहीं। तुम लोगों की तरह बनाव सिंगार देखते रहते, तो उमर ही बीत जाती, हो चुकती शहनाई। तब क्या खाक रियाज़ हो पाता। ठीक है बिटिया, आगे से नहीं पहनेंगे, मगर इतना बताई देते हैं कि मालिक से यही दुआ है फटा सुर न बख्शें। लुंगिया का क्या है, आज फटी है, तो कल सी जाएगी।''
- (i)1 mark
शिष्या द्वारा बिस्मिल्ला खाँ को टोकने के पीछे कौन-से कारण थे?
उचित विकल्प का चयन कर लिखिए :
I. शिष्या को फटी तहमद के कारण शर्म आ रही थी।
II. शिष्या खाँ साहब की प्रतिष्ठा के लिए चिंतित थी।
III. खाँ साहब बनाव-शृंगार को विशेष महत्त्व नहीं देते थे।
IV. शिष्या खाँ साहब के प्रति आत्मीयता का भाव रखती थी।
विकल्प :- (A)कथन I और III सही हैं।
- (B)कथन I और IV सही हैं।
- (C)कथन II और IV सही हैं।
- (D)कथन II और III सही हैं।
- (ii)1 mark
बिस्मिल्ला खाँ द्वारा अपनी शिष्या को 'धत्! पगली' कहकर संबोधित करने में कौन-सा भाव प्रकट होता है?
- (A)हास का
- (B)स्नेह का
- (C)क्रोध का
- (D)उपहास का
- (iii)1 mark
निम्नलिखित कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :
कथन : बिस्मिल्ला खाँ ईश्वर से सच्चे सुरों की प्रार्थना करते थे।
कारण : भारतरत्न पुरस्कार से सम्मानित होने के कारण वे अधिक विनम्र हो गए थे।- (A)कथन सही है परंतु कारण गलत है।
- (B)कथन और कारण दोनों गलत हैं।
- (C)कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की उचित व्याख्या है।
- (D)कथन और कारण दोनों सही हैं परंतु कारण कथन की उचित व्याख्या नहीं है।
- (iv)1 mark
इस गद्यांश के आधार पर खाँ साहब की विशेषताएँ हैं।
उचित विकल्प का चयन कर लिखिए :
I. परिश्रमी
II. प्रतिभावान
III. सरल- (A)I, II और III तीनों
- (B)I और II दोनों
- (C)II और III दोनों
- (D)I और III दोनों
- (v)1 mark
'मालिक फटा सुर न बख्शें' का क्या आशय है?
- (A)ईश्वर उनके वादन में सुरीलापन सदैव बनाए रखे।
- (B)ईश्वर उनके गायन में सुरीलापन सदैव बनाए रखे।
- (C)ईश्वर की अनुकंपा सदैव बनी रही।
- (D)ईश्वर किसी को बेसुरा न बनाए।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 3/1/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
शिष्या के संवाद और खाँ साहब के उत्तर के लहजे पर ध्यान दीजिए।
Hint 2
(iii) कथन और कारण को अलग-अलग जाँचिए: क्या कारण की बात गद्यांश से सिद्ध होती है?
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) शिष्या खाँ साहब की प्रतिष्ठा के लिए चिंतित थी (II) और आत्मीयता रखती थी (IV)। उसे शर्म नहीं आ रही थी। सही विकल्प (C) है।
- 1 mark
(ii) 'धत्! पगली' लाड़ से भरकर कहा गया है, इसलिए इसमें स्नेह का भाव है। सही विकल्प (B) है।
- 1 mark
(iii) कथन सही है, क्योंकि वे 'फटा सुर न बख्शें' की दुआ करते थे। कारण गलत है, क्योंकि प्रार्थना का कारण पुरस्कार से आई विनम्रता नहीं, संगीत के प्रति समर्पण है। सही विकल्प (A) है।
- 1 mark
(iv) रियाज़ पर ज़ोर से परिश्रमी, शहनाई पर भारतरत्न मिलने से प्रतिभावान और सादे पहनावे से सरल। तीनों सही हैं, इसलिए (A)।
- 1 mark
(v) 'फटा सुर' का संबंध शहनाई वादन से है। इसका आशय है कि ईश्वर उनके वादन में सुरीलापन सदा बनाए रखे। सही विकल्प (A) है।
Answer: (i) C; (ii) B; (iii) A; (iv) A; (v) A
Where the marks are
- (i) सही विकल्प C (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प B (1 अंक)
- (iii) सही विकल्प A (1 अंक)
- (iv) सही विकल्प A (1 अंक)
- (v) सही विकल्प A (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: यतींद्र मिश्र – नौबतखाने में इबादत (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from यतींद्र मिश्र – नौबतखाने में इबादत
- 2024 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q10 · 2 marksगद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :
- 2024 board paper, set 3/3/1 (Course A), Q8 · 2 marksगद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : (2 × 1 = 2)
- 2024 board paper, set 3/3/1 (Course A), Q11 · 6 marksगद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.