CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 4
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/2/1, section अ, question 4, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q4 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
- (i)1 mark
'ऋतुराज ने स्त्री-जीवन को अपनी कविताओं का केंद्र बनाया है ।' — इसका कर्मवाच्य में रूप होगा :
- (a)ऋतुराज से स्त्री-जीवन की कविताएँ लिखी गईं।
- (b)ऋतुराज द्वारा स्त्री-जीवन को अपनी कविताओं का केंद्र बनाया गया।
- (c)ऋतुराज ने स्त्री-जीवन को अपनी कविताओं का केंद्र बनवाया।
- (d)ऋतुराज स्त्री-जीवन के केंद्र में अपनी कविताओं की रचना करते थे।
- (ii)1 mark
निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य कर्तृवाच्य का उदाहरण नहीं है ?
- (a)बालगोबिन भगत अपने खेत में रोपनी कर रहे थे।
- (b)बालगोबिन भगत अपने खेत में रोपनी करवा रहा था।
- (c)बालगोबिन भगत ने अपने खेत में रोपनी की।
- (d)बालगोबिन भगत द्वारा अपने खेत में रोपनी की गई।
- (iii)1 mark
निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य भाववाच्य का उदाहरण नहीं है ?
- (a)बच्चों से किताब पढ़ी गई।
- (b)राधिका से नहीं दौड़ा गया।
- (c)मुझसे चला नहीं जाता।
- (d)लड़कों से खूब सोया गया।
- (iv)1 mark
'चलो, चला जाए ।' — वाक्य का कर्तृवाच्य होगा :
- (a)चलो, चलें।
- (b)चलो, चला गया।
- (c)चलते हैं।
- (d)चलो, जाऊँ।
- (v)1 mark
निम्नलिखित में से कर्तृवाच्य वाला वाक्य छाँटकर लिखिए :
- (a)तुम वहाँ क्यों जाते हो ?
- (b)उनसे गीत गाया न गया।
- (c)विपत्ति पड़ने पर उससे रोया नहीं जाता।
- (d)विद्यार्थियों से दौड़ा नहीं जाता।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/2/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
कर्तृवाच्य में क्रिया कर्ता के लिंग-वचन के अनुसार चलती है।
Hint 2
भाववाच्य अकर्मक क्रिया से बनता है और 'से' के साथ असमर्थता दिखाता है।
Hint 3
कर्मवाच्य में 'द्वारा' और 'गया/गई' मिलते हैं।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) कर्म को कर्ता बनाकर 'द्वारा' और 'गया' के साथ: ऋतुराज द्वारा स्त्री-जीवन को अपनी कविताओं का केंद्र बनाया गया। उत्तर (b)।
- 1 mark
(ii) 'द्वारा ... की गई' कर्मवाच्य है, कर्तृवाच्य नहीं। उत्तर (d)।
- 1 mark
(iii) 'बच्चों से किताब पढ़ी गई' में सकर्मक क्रिया का कर्म है, अतः कर्मवाच्य है, भाववाच्य नहीं। उत्तर (a)।
- 1 mark
(iv) 'चलो, चला जाए' का कर्तृवाच्य 'चलो, चलें'। उत्तर (a)।
- 1 mark
(v) 'तुम वहाँ क्यों जाते हो?' में क्रिया कर्ता के अनुसार है, अतः कर्तृवाच्य। उत्तर (a)।
Answer: (i) b; (ii) d; (iii) a; (iv) a; (v) a
Where the marks are
- चार उपभागों के सही विकल्प, प्रत्येक (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: Grammar
More questions from Grammar
- 2023 board paper, set 3/6/1 (Course A), Q4 · 4 marks'वाच्य' पर आधारित निम्नलिखित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए : (4 × 1 = 4)
- Sample paper 2026-27 (Course A), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (4x1=4)
- 2026 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 4 × 1 = 4
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.