CBSE Class 10 Hindi Course B 2026: question 11
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 4/4/1, section ग, question 11, for 6 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q11 · 6 marks · Reading comprehensionराही मासूम रज़ा – टोपी शुक्ला
पूरक पाठ्य-पुस्तक 'संचयन' पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए : 2 × 3 = 6
- (i)3 marks
'जिनसे अपनापन मिले, अपने वे ही होते हैं फिर चाहे वे अलग परिवार, जाति, धर्म के ही क्यों न हों।' – 'टोपी शुक्ला' पाठ के आधार पर इस कथन के पक्ष में अपने विचार व्यक्त कीजिए।
- (ii)3 marks
'सपनों के से दिन' पाठ में लेखक और उन जैसे परिवारों की अपने बच्चों को पढ़ाने में अरुचि के क्या कारण रहे होंगे? क्या वर्तमान में भी बच्चों की पढ़ाई को लेकर समान दृष्टिकोण है? अपने विचार के पक्ष में तर्कपूर्ण उत्तर लिखिए।
- (iii)3 marks
ठाकुरबारी में महंत जी की नियुक्ति अस्थायी थी फिर भी उन्होंने हरिहर काका की ज़मीन को ठाकुर जी के नाम करवाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए। उनके द्वारा किए जाने वाले इन कृत्यों के पीछे के संभावित कारणों का उल्लेख कीजिए।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 4/4/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
पाठ की घटनाओं से उदाहरण लेकर लिखिए।
Hint 2
40-50 शब्दों में तीन स्पष्ट बिंदु दीजिए।
Hint 3
(iii) में महंत की महत्त्वाकांक्षा और लालच पर ध्यान दें।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 3 marks
(i) संबंधों का आधार अपनापन और प्रेम है, धर्म या जाति नहीं। टोपी और इफ़्फ़न अलग धर्मों के थे, फिर भी उनकी गहरी दोस्ती थी। इफ़्फ़न और उसकी दादी से टोपी को जो अपनापन और विशेष लगाव मिला, वह अपने घर में नहीं मिला। इसलिए यह कथन सही है।
- 3 marks
(ii) कारण: अभिभावक शिक्षा के महत्त्व को नहीं समझते थे और उसे केवल व्यवसाय का साधन मानते थे। वर्तमान में दृष्टिकोण काफी बदला है, पर आज भी कुछ लोग शिक्षा को केवल नौकरी का माध्यम समझते हैं। (विद्यार्थियों के तर्कपूर्ण मत स्वीकार्य।)
- 3 marks
(iii) संभावित कारण: अपना वर्चस्व स्थापित करने की चाह, ठाकुरबारी का विस्तार, धन और सुख-सुविधा बढ़ाने की लालसा तथा अस्थायी की जगह स्थायी महंत बनने की महत्त्वाकांक्षा।
Answer: किन्हीं दो उप-प्रश्नों के उत्तर ऊपर दिए गए हैं।
Where the marks are
- (i) अपनापन आधार, टोपी-इफ़्फ़न की दोस्ती, दादी का स्नेह (3 अंक)
- (ii) अभिभावकों का शिक्षा को न समझना, केवल व्यवसाय मानना, वर्तमान पर तर्कपूर्ण मत (1+2 अंक)
- (iii) वर्चस्व, ठाकुरबारी का विस्तार, धन-सुख की लालसा, स्थायी महंत बनने की चाह (3 अंक, कोई तीन बिंदु)
Revise the chapter
- Chapter: राही मासूम रज़ा – टोपी शुक्ला (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from राही मासूम रज़ा – टोपी शुक्ला
- 2025 board paper, set 4/5/1 (Course B), Q11 · 6 marks'संचयन' पुस्तक पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लिखिए :…
- Sample paper 2024-25 (Course B), Q11 · 6 marksपूरक पुस्तक 'संचयन' पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में लि…
- 2024 board paper, set 4/1/1 (Course B), Q13 · 6 marksपूरक पाठ्य-पुस्तक के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए …
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.