CBSE Class 10 Hindi Course B 2026: question 9
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 4/2/1, section ग, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedहबीब तनवीर – कारतूस
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5
सवार – आपने इस मुकाम पर क्यों खेमा डाला है ?
कर्नल – कंपनी का हुक्म है कि वज़ीर अली को गिरफ़्तार किया जाए।
सवार – लेकिन इतना लावलश्कर क्या मायने ?
कर्नल – गिरफ़्तारी में मदद देने के लिए।
सवार – वज़ीर अली की गिरफ़्तारी बहुत मुश्किल है साहब।
कर्नल – क्यों ?
सवार – वो एक जाँबाज़ सिपाही है।
कर्नल – मैंने भी यह सुन रखा है। आप क्या चाहते हैं ?
सवार – चंद कारतूस।
कर्नल – किसलिए ?
सवार – वज़ीर अली को गिरफ़्तार करने के लिए।
कर्नल – ये लो दस कारतूस
सवार – (मुसकराते हुए) शुक्रिया।
कर्नल – आपका नाम ?
सवार – वज़ीर अली। आपने मुझे कारतूस दिए इसलिए आपकी जान बख़्शी करता हूँ। (ये कहकर बाहर चला जाता है, टापों का शोर सुनाई देता है। कर्नल एक सन्नाटे में है। हक्का-बक्का खड़ा है कि लेफ़्टीनेंट अंदर आता है)
लेफ़्टीनेंट – कौन था ?
कर्नल – (दबी ज़बान से अपने आप से कहता है) एक जाँबाज़ सिपाही।
- (i)1 mark
कर्नल ने जंगल में खेमा क्यों लगाया था ?
- (A)जंगल में शिकार करने के लिए
- (B)बड़े अफसरों की आज्ञा-पालन के लिए
- (C)वज़ीर अली को गिरफ़्तार करने के लिए
- (D)प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने के लिए
- (ii)1 mark
वज़ीर अली ने अपनी गिरफ़्तारी को मुश्किल क्यों बताया ?
- (A)उसे अपनी वीरता और बहादुरी पर दृढ़ विश्वास था।
- (B)उसके पास बाहुबल के साथ सैन्य-बल भी था।
- (C)वह जंगल के चप्पे-चप्पे से वाकिफ़ था।
- (D)वह अंग्रेज़ों की योजनाओं से भी परिचित था।
- (iii)1 mark
वज़ीर अली के जाने के बाद कर्नल हक्का-बक्का क्यों रह गया ?
- (A)वज़ीर रूपी सवार को न पहचानने के कारण
- (B)उसे पकड़ न पाने की असफलता के कारण
- (C)उसकी दिलेरी और बहादुरी के कारण
- (D)उसके खेमे में अकेले आने के कारण
- (iv)1 mark
वज़ीर अली ने कर्नल से कारतूस कैसे प्राप्त किए ?
- (A)सवार का रूप धारण करके
- (B)कर्नल की तारीफ करके
- (C)बुद्धि-बल का प्रयोग करके
- (D)अपनी शक्ति का प्रदर्शन करके
- (v)1 mark
वज़ीर अली द्वारा खेमे से बाहर जाते-जाते अपना परिचय भी दे जाना उसके _________ की पराकाष्ठा है। (रिक्त स्थान की पूर्ति उचित विकल्प द्वारा कीजिए)
- (A)साहस
- (B)विश्वास
- (C)देश प्रेम
- (D)स्वाभिमान
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 4/2/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
संवाद में कर्नल का पहला उत्तर देखिए।
Hint 2
वज़ीर अली ने बल से नहीं, चतुराई से काम लिया।
Hint 3
अंत में नाम बताना किस गुण को दिखाता है?
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) कर्नल ने वज़ीर अली को गिरफ़्तार करने के लिए खेमा डाला था। उत्तर (C)।
- 1 mark
(ii) वज़ीर अली को अपनी वीरता पर दृढ़ विश्वास था। उत्तर (A)।
- 1 mark
(iii) कर्नल उसकी दिलेरी और बहादुरी से हक्का-बक्का रह गया। उत्तर (C)।
- 1 mark
(iv) वज़ीर अली ने बुद्धि-बल का प्रयोग करके कारतूस पाए। उत्तर (C)।
- 1 mark
(v) बाहर जाते समय परिचय देना उसके साहस की पराकाष्ठा है। उत्तर (A)।
Answer: (i) C; (ii) A; (iii) C; (iv) C; (v) A
Where the marks are
- (i) C (1 अंक)
- (ii) A (1 अंक)
- (iii) C (1 अंक)
- (iv) C (1 अंक)
- (v) A (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: हबीब तनवीर – कारतूस (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions to try
- 2024 board paper, set 4/4/1 (Course B), Q10 · 2 marksगद्य खण्ड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए उचित विकल्प चुनकर लिखिए : (2×1=2)
- Same paper, Q10 · 6 marksनिर्धारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 – 30 शब्द…
- Same paper, Q11 · 6 marksपूरक पाठ्य-पुस्तक 'संचयन' पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 – 50 श…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.