Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2026, set 4/2/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B 2026: question 7

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2026, paper 4/2/1, section ग, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedमीरा – पद

निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5

हरि आप हरो जन री भीर।
द्रोपदी री लाज राखी, आप बढ़ायो चीर।
भगत कारण रूप नरहरि, धरयो आप सरीर।
बूढ़तो गजराज राख्यो, काटी कुण्जर पीर।
दासी मीराँ लाल गिरधर, हरो म्हारी भीर॥

  1. (i)

    मीरा श्रीकृष्ण से क्या प्रार्थना कर रही है ?

    1. (A)अपने चरणों में स्थान देने की
    2. (B)भक्तों को सुख प्रदान करने की
    3. (C)अपने दुखों को हरने की
    4. (D)भक्तों को दर्शन देने की
    1 mark
  2. (ii)

    श्रीकृष्ण ने 'नरहरि' रूप क्यों धारण किया था ?

    1. (A)द्रौपदी की रक्षा के लिए
    2. (B)प्रहलाद की रक्षा के लिए
    3. (C)गजराज की रक्षा के लिए
    4. (D)भक्तों की रक्षा के लिए
    1 mark
  3. (iii)

    काव्यांश में पौराणिक पात्रों का उल्लेख किस उद्देश्य से किया गया है ?

    1. (A)श्रीकृष्ण की भक्तवत्सलता को दर्शाने हेतु
    2. (B)श्रीकृष्ण की सक्षमता को दर्शाने हेतु
    3. (C)श्रीकृष्ण की महानता को दर्शाने हेतु
    4. (D)कृष्ण के प्रति मीरा की भक्तिभावना दर्शाने हेतु
    1 mark
  4. (iv)

    काव्यांश के अनुसार श्रीकृष्ण के प्रति मीरा की भक्ति में प्रधानता है :

    1. (A)दास्य भाव की
    2. (B)सख्य भाव की
    3. (C)उपालंभ भाव की
    4. (D)शोक भाव की
    1 mark
  5. (v)

    निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए :
    कथन : मीरा को पूर्ण विश्वास है कि श्रीकृष्ण उसके कष्टों का निवारण अवश्य करेंगे।
    कारण : वे भक्तों की पुकार सुनकर दौड़े चले आते हैं और उन्हें कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं।
    विकल्प :

    1. (A)कथन तथा कारण दोनों ग़लत हैं।
    2. (B)कारण सही है, लेकिन कथन ग़लत है।
    3. (C)कथन तथा कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    4. (D)कथन तथा कारण दोनों सही हैं, लेकिन कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2026 board paper, set 4/2/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

पद की अंतिम पंक्ति देखिए।

Hint 2

नरहरि अवतार किस भक्त के लिए था?

Hint 3

मीरा स्वयं को क्या कहती हैं?

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) मीरा 'हरो म्हारी भीर' कहकर अपने दुखों को हरने की प्रार्थना करती हैं। उत्तर (C)।

    1 mark
  2. (ii) नरहरि रूप भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए धारण किया। उत्तर (B)।

    1 mark
  3. (iii) पौराणिक पात्रों के उल्लेख से कृष्ण की भक्तवत्सलता दर्शाई गई है। उत्तर (A)।

    1 mark
  4. (iv) 'दासी मीराँ' से दास्य भाव की प्रधानता है। उत्तर (A)।

    1 mark
  5. (v) कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण सही व्याख्या करता है। उत्तर (C)।

    1 mark

Answer: (i) C; (ii) B; (iii) A; (iv) A; (v) C

Where the marks are

  • (i) C (1 अंक)
  • (ii) B (1 अंक)
  • (iii) A (1 अंक)
  • (iv) A (1 अंक)
  • (v) C (1 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.