Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course B · Board exam 2025, set 4/5/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course B 2025: question 9

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 4/5/1, section ग, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedवीरेन डंगवाल – तोप

निम्नलिखित पठित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :

अब तो बहरहाल
छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फ़ारिग हो
तो उसके ऊपर बैठकर
चिड़ियाँ ही अकसर करती हैं गपशप
कभी-कभी शैतानी में वे इसके भीतर भी घुस जाती हैं
ख़ास कर गौरैयें
वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।

  1. (I)

    'छोटे बच्चे उसकी घुड़सवारी कर रहे हैं' इस कथन से क्या अभिप्राय है ?

    1. (A)तोप पर छोटे-छोटे बच्चों को घुड़सवारी का आनंद मिल रहा है।
    2. (B)आज़ाद भारत के छोटे बच्चों ने ही तोप की शक्ति को नियंत्रित कर लिया है।
    3. (C)छोटे बच्चों के लिए अब तोप खिलौना मात्र है।
    4. (D)अब तोप कंपनी बाग की शोभा है।
    1 mark
  2. (II)

    'अब यह तोप चिड़ियों के बैठने-बतियाने का स्थान हो गया है' – इसका अभिप्राय है

    1. (A)इस तोप की अहमियत क्षीण हो गई है।
    2. (B)चिड़ियों को उठने-बैठने की अच्छी जगह मिल गई है।
    3. (C)चिड़ियाँ भी तोप से भयभीत नहीं होती हैं।
    4. (D)लड़के तोप से हटते हैं तो चिड़ियाँ आराम करती हैं।
    1 mark
  3. (III)

    विनाशकारी विरासती तोप की सँभाल के पीछे क्या कारण हो सकता है ?

    1. (A)स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा होना।
    2. (B)कंपनी बाग के मुहाने की शान होना।
    3. (C)ईस्ट इंडिया कंपनी की विशेष तोप होना।
    4. (D)देश की स्वतंत्रता के लिए घातक शत्रुओं से सावधान करना।
    1 mark
  4. (IV)

    कंपनी बाग के मुहाने पर रखी तोप क्या सीख देती है ?
    (i) तोप का अंत निश्चित है।
    (ii) बच्चे और पक्षी किसी से नहीं डरते।
    (iii) आततायी के आतंक का अंत निश्चित है।
    (iv) शक्ति के अहंकार में दूसरों पर अत्याचार नहीं करने चाहिए।
    विकल्प :

    1. (A)(ii) और (iv) दोनों
    2. (B)(i) और (ii) दोनों
    3. (C)(i) और (iii) दोनों
    4. (D)(iii) और (iv) दोनों
    1 mark
  5. (V)

    'दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप / एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।' उपर्युक्त पंक्तियों का भाव है –

    1. (A)सामने वाले को कमज़ोर समझना बड़ी भूल है।
    2. (B)बड़ी तोप के काम करने की भी सीमा होती है।
    3. (C)बड़ा समझे जाने से कोई बड़ा नहीं होता।
    4. (D)मज़बूत शक्ति को भी एकता-शक्ति के आगे झुकना ही पड़ता है।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 4/5/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

कविता 'तोप' का भाव पहले समझें: विनाशकारी शक्ति अब निष्प्रभावी है।

Hint 2

बच्चों और चिड़ियों के व्यवहार से तोप की स्थिति का संकेत लें।

Hint 3

अंतिम पंक्तियों का भाव सामान्य सीख के रूप में सोचें।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (I) घुड़सवारी का अर्थ है कि बच्चों के लिए अब तोप खिलौना मात्र है: (C)।

    1 mark
  2. (II) चिड़ियों का तोप पर बैठकर गपशप करना उसकी घटती अहमियत दिखाता है: (A)।

    1 mark
  3. (III) तोप को देश की स्वतंत्रता के घातक शत्रुओं से सावधान करने के लिए सँभालकर रखा गया है: (D)।

    1 mark
  4. (IV) तोप सिखाती है कि आततायी के आतंक का अंत निश्चित है और शक्ति के अहंकार में अत्याचार नहीं करना चाहिए, यानी (iii) और (iv): (D)।

    1 mark
  5. (V) पंक्तियों का भाव है कि मज़बूत शक्ति को भी एकता-शक्ति के आगे झुकना पड़ता है: (D)।

    1 mark

Answer: (I) C; (II) A; (III) D; (IV) D; (V) D

Where the marks are

  • (I) C (1 अंक)
  • (II) A (1 अंक)
  • (III) D (1 अंक)
  • (IV) D (1 अंक)
  • (V) D (1 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.