Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2025, set 3/1/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A 2025: question 9

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2025, paper 3/1/1, section ग, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedजयशंकर प्रसाद – आत्मकथ्य

निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों का सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5

मधुप गुन-गुना कर कह जाता कौन कहानी यह अपनी,
मुरझाकर गिर रहीं पत्तियाँ देखो कितनी आज घनी।
इस गंभीर अनंत-नीलिमा में असंख्य जीवन-इतिहास
यह लो, करते ही रहते हैं अपना व्यंग्य-मलिन उपहास
तब भी कहते हो – कह डालूँ दुर्बलता अपनी बीती।
तुम सुनकर सुख पाओगे, देखोगे – यह गागर रीती।
किंतु कहीं ऐसा न हो कि तुम ही खाली करने वाले –
अपने को समझो, मेरा रस ले अपनी भरने वाले।
यह विडंबना ! अरी सरलते तेरी हँसी उड़ाऊँ मैं।
भूलें अपनी या प्रवंचना औरों की दिखलाऊँ मैं।

  1. (i)

    कवि ने इन पंक्तियों में 'मधुप' का प्रयोग किस अर्थ में किया है ?

    1. (A)संसार रूपी भ्रमर
    2. (B)मन रूपी भ्रमर
    3. (C)लोलुप मित्रगण
    4. (D)कविता के पाठक
    1 mark
  2. (ii)

    'मुरझाकर गिर रहीं हैं पत्तियाँ देखो' – के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
    I. कवि के जीवन से सुख रूपी पत्तियाँ गिर रही हैं।
    II. संसार में जीवन नश्वर है और एक न एक दिन सबको नष्ट होना है।
    III. कवि के मित्र एक-एक कर साथ छोड़ते हुए जा रहे हैं।

    1. (A)केवल II सही है।
    2. (B)I, II और III तीनों सही हैं।
    3. (C)I और II सही हैं।
    4. (D)I और III सही हैं।
    1 mark
  3. (iii)

    कथन और कारण को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए :
    कथन : कवि अपनी आत्मकथा नहीं लिखना चाहता है।
    कारण : महान लोगों की असंख्य आत्मकथाएँ इस साहित्य संसार में पहले से ही मौजूद हैं।

    1. (A)कथन सही है, परंतु कारण ग़लत है।
    2. (B)कथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
    3. (C)कथन सही है और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    4. (D)कथन और कारण दोनों सही हैं, परंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
    1 mark
  4. (iv)

    कवि ने अपने मित्रों/पाठकों से क्या-क्या सवाल किए हैं ?
    I. क्या तुम मेरे जीवन का खालीपन देख सुखी हो पाओगे ?
    II. आत्मकथाओं का व्यंग्य और उपहास उड़ाया जाता है, ऐसे में तुम क्यों चाहते हो कि मैं अपनी दुर्बलता लिखूँ ?
    III. क्या मेरे जीवन का सुख लेकर तुमने अपने जीवन को भर लिया है ?

    1. (A)I, II और III तीनों
    2. (B)केवल I और III
    3. (C)केवल I और II
    4. (D)केवल II और III
    1 mark
  5. (v)

    कवि विडंबना किसे कह रहा है ?

    1. (A)इस संसार में सीधेपन का मज़ाक उड़ाया जाता है।
    2. (B)दोस्त-मित्र ही अकसर छल करते हैं।
    3. (C)सच्ची आत्मकथाओं का भी उपहास उड़ाया जाता है।
    4. (D)जीवन अपनी भूलों और दूसरों की प्रवंचनाओं का मिश्रण मात्र होता है।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2025 board paper, set 3/1/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

'मधुप' कविता में किसके गुनगुनाने का प्रतीक है?

Hint 2

(iii) में जाँचिए कि कथन के पीछे कवि का दिया हुआ असली कारण यही है या नहीं।

Hint 3

'यह विडंबना! अरी सरलते...' पंक्ति से अर्थ निकालिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) 'मधुप' कवि के मन रूपी भ्रमर का प्रतीक है, जो गुनगुनाकर अपनी कहानी कहता है। उत्तर (B)।

    1 mark
  2. (ii) पत्तियों का मुरझाकर गिरना कवि के जीवन से सुख के जाने और जीवन की नश्वरता को दर्शाता है। मित्रों के साथ छोड़ने की बात वहाँ नहीं है। उत्तर (C) I और II।

    1 mark
  3. (iii) कवि आत्मकथा नहीं लिखना चाहता, इसलिए कथन सही है। कारण भी सही है, पर कवि के मना करने के कारण दूसरे हैं: उसकी जीवन-गाथा दुर्बलताओं से भरी है और उपहास का डर है। अतः कारण सही व्याख्या नहीं करता। उत्तर (D)।

    1 mark
  4. (iv) कवि ने तीनों बातें पूछी हैं: खाली गागर देखकर सुख मिलेगा या नहीं, व्यंग्य-उपहास के बीच दुर्बलता क्यों लिखवाना चाहते हो, और कहीं तुम मेरा रस लेकर अपनी गागर तो नहीं भर चुके। उत्तर (A)।

    1 mark
  5. (v) कवि इस संसार में सरलता या सीधेपन की हँसी उड़ाए जाने को विडंबना कहता है। उत्तर (A)।

    1 mark

Answer: (i) B; (ii) C; (iii) D; (iv) A; (v) A

Where the marks are

  • (i) B (1 अंक)
  • (ii) C (1 अंक)
  • (iii) D (1 अंक)
  • (iv) A (1 अंक)
  • (v) A (1 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.