Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2024, set 3/2/1 · 5 marks · Reading comprehension

CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 7

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/2/1, section A, question 7, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q7 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedस्वयं प्रकाश – नेताजी का चश्मा

निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के उत्तर सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए :

अब हालदार साहब को बात कुछ-कुछ समझ में आई। एक चश्मेवाला है जिसका नाम कैप्टन है। उसे नेताजी की बगैर चश्मेवाली मूर्ति बुरी लगती है। बल्कि आहत करती है, मानो चश्मे के बगैर नेताजी को असुविधा हो रही हो। इसलिए वह अपनी छोटी-सी दुकान में उपलब्ध गिने-चुने फ्रेमों में से एक नेताजी की मूर्ति पर फिट कर देता है। लेकिन जब कोई ग्राहक आता है और उसे वैसे ही फ्रेम की दरकार होती है जैसा मूर्ति पर लगा है तो कैप्टन चश्मेवाला मूर्ति पर लगा फ्रेम-संभवतः नेताजी से क्षमा माँगते हुए-लाकर ग्राहक को दे देता है और बाद में नेताजी को दूसरा फ्रेम लौटा देता है। वाह! भई खूब! क्या आइडिया है।

लेकिन भाई ! एक बात अभी भी समझ में नहीं आई। हालदार साहब ने पानवाले से फिर पूछा, नेताजी का ऑरिजिनल चश्मा कहाँ गया ?

पानवाला दूसरा पान मुँह में ठूँस चुका था। दोपहर का समय था, 'दुकान' पर भीड़-भाड़ अधिक नहीं थी। वह फिर आँखों ही आँखों हँसा। उसकी तोंद थिरकी। कत्थे की डंडी फेंक, पीछे मुड़कर उसने नीचे पीक थूकी और मुसकराता हुआ बोला, मास्टर बनाना भूल गया।

  1. (i)

    पानवाला आँखों ही आँखों क्यों हँसा ?

    1. (A)ऑरिजिनल चश्मे की बात पर, यह उसकी व्यंग्यात्मक हँसी थी।
    2. (B)वह हालदार साहब पर अपनी हँसी ज़ाहिर नहीं होने देना चाहता था।
    3. (C)हालदार साहब उसको हँसते देखकर बुरा भी मान सकते थे।
    4. (D)आँखों ही आँखों हँसना पानवाले की बहुत पुरानी आदत थी।
    1 mark
  2. (ii)

    'मास्टर बनाना भूल गया ।' – यहाँ मास्टर के संदर्भ में अनुपयुक्त विकल्प है –

    1. (A)मूर्तिकार
    2. (B)मोतीलाल
    3. (C)ड्रॉइंग टीचर
    4. (D)कैप्टन
    1 mark
  3. (iii)

    ग्राहक नेताजी की मूर्ति पर लगा चश्मे का फ्रेम क्यों ले लेते थे ?

    1. (A)नेताजी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करने के लिए।
    2. (B)ग्राहक नेताजी के समान दिखना चाहते थे।
    3. (C)नेताजी पर लगे होने के कारण वह उन्हें पसंद आ जाता था।
    4. (D)कैप्टन अपने फ्रेमों को उसी मूर्ति पर लगा देता था।
    1 mark
  4. (iv)

    'अब हालदार साहब को बात कुछ-कुछ समझ में आई ।' इस पंक्ति के संदर्भ में लिखिए कि हालदार साहब क्या समझ गए ?

    1. (A)मूर्ति के चश्मे के बार-बार बदले जाने का कारण।
    2. (B)मूर्ति की आँखों पर चश्मा न होने का कारण।
    3. (C)ग्राहकों द्वारा चश्मा न खरीदे जाने का कारण।
    4. (D)पानवाले और कैप्टन की परस्पर दोस्ती का कारण।
    1 mark
  5. (v)

    'कैप्टन मूर्ति से चश्मे का फ्रेम उतारते हुए उनसे क्षमा भी माँगता होगा' लेखक के इस अनुमान का क्या कारण रहा होगा ?

    1. (A)नेताजी के प्रति कैप्टन का अति विश्वास से भरा व्यवहार।
    2. (B)नेताजी के प्रति कैप्टन का दिखावे से भरा आचरण।
    3. (C)कैप्टन को यह लगना कि चश्मे के बिना नेताजी तकलीफ़ में हैं।
    4. (D)कैप्टन की सोच के बारे में लेखक का अनुमान सर्वथा गलत होना।
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/2/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

गद्यांश में पानवाले और कैप्टन के बारे में दिए वर्णन को फिर पढ़िए।

Hint 2

'मास्टर' के प्रश्न में उस पात्र को हटाइए जो मूर्ति बनाने वाला नहीं है।

Hint 3

चश्मा बदले जाने की प्रक्रिया पर ध्यान दीजिए।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) गद्यांश के अनुसार पानवाला फिर से आँखों ही आँखों हँसा, यानी यह उसकी पुरानी आदत थी। इसलिए सही विकल्प (D) है।

    1 mark
  2. (ii) 'मास्टर' से आशय मूर्तिकार मोतीलाल (ड्रॉइंग टीचर) से है, कैप्टन चश्मेवाले से नहीं। इसलिए कैप्टन (D) अनुपयुक्त है।

    1 mark
  3. (iii) कैप्टन अपने फ्रेम मूर्ति पर लगा देता था और ग्राहक की माँग पर वही फ्रेम उतारकर दे देता था। इसलिए ग्राहक मूर्ति से फ्रेम ले लेते थे। उत्तर (D) है।

    1 mark
  4. (iv) हालदार साहब को यह समझ आया कि मूर्ति पर चश्मा बार-बार क्यों बदल जाता है। उत्तर (A) है।

    1 mark
  5. (v) कैप्टन को लगता था कि चश्मे के बिना नेताजी को असुविधा हो रही है, इसलिए फ्रेम उतारते समय लेखक ने क्षमा माँगने का अनुमान लगाया। उत्तर (C) है।

    1 mark

Answer: (i) D; (ii) D; (iii) D; (iv) A; (v) C

Where the marks are

  • (i) सही विकल्प D (1 अंक)
  • (ii) सही विकल्प D (1 अंक)
  • (iii) सही विकल्प D (1 अंक)
  • (iv) सही विकल्प A (1 अंक)
  • (v) सही विकल्प C (1 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.