CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 6
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/2/1, section A, question 6, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q6 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'पद-परिचय' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प छाँटकर लिखिए : (4 × 1 = 4)
- (i)1 mark
'लेखिका के व्यक्तित्व पर उनकी बहनों का बड़ा असर पड़ा ।' वाक्य में रेखांकित पद का परिचय है –
- (A)जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, संबंध कारक
- (B)व्यक्तिवाचक संज्ञा, बहुवचन, पुल्लिंग, संबंध कारक
- (C)जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, संबंध कारक
- (D)व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, संबंध कारक
- (ii)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में से किस वाक्य में परिमाणवाचक क्रियाविशेषण का प्रयोग हुआ है ?
- (A)हम यहाँ पहरा देंगे ताकि आप चैन की नींद सो सकें।
- (B)कम बोलना चाहिए और ध्यान से सुनना चाहिए।
- (C)ये पहाड़ी कुत्ते हैं, सिर्फ़ चाँदनी रात में ही भौंकते हैं।
- (D)इन बर्फ़ीले इलाकों में बैसाख के महीने में भी हम ठिठुरने लगे।
- (iii)1 mark
'माताजी ने अपनी बीमारी का अहसास हमें नहीं होने दिया ।' में रेखांकित पद का परिचय है –
- (A)सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'बीमारी' विशेष्य
- (B)सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, पुल्लिंग, 'बीमारी' विशेष्य
- (C)पुरुषवाचक सर्वनाम, एकवचन, स्त्रीलिंग, कर्ता कारक
- (D)पुरुषवाचक सर्वनाम, बहुवचन, स्त्रीलिंग, कर्ता कारक
- (iv)1 mark
'हालदार साहब अपने काम के सिलसिले में कस्बे से गुजरते थे ।' में रेखांकित पद का परिचय होगा –
- (A)रीतिवाचक क्रियाविशेषण, 'गुजरना' क्रिया की विशेषता
- (B)कालवाचक क्रियाविशेषण, 'गुजरना' क्रिया की विशेषता
- (C)स्थानवाचक क्रियाविशेषण, 'गुजरना' क्रिया की विशेषता
- (D)परिमाणवाचक क्रियाविशेषण, 'गुजरना' क्रिया की विशेषता
- (v)1 mark
'आगे की पढ़ाई के लिए मैं भी बाहर जाना चाहती थी ।' में रेखांकित पद का परिचय है –
- (A)सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, स्त्रीलिंग, 'कर्ता' कारक
- (B)उत्तमपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, 'कर्ता' कारक
- (C)अन्यपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, 'कर्ता' कारक
- (D)मध्यमपुरुष सर्वनाम, स्त्रीलिंग, एकवचन, 'कर्ता' कारक
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/2/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
रेखांकित शब्द किस शब्द-भेद का है, यह पहले तय कीजिए।
Hint 2
फिर उसका लिंग, वचन और कारक (वाक्य में उसकी भूमिका) देखिए।
Hint 3
क्रियाविशेषण के प्रश्न में देखिए कि वह क्रिया की मात्रा, स्थान, समय या रीति में किसे बताता है।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) 'लेखिका' एक वर्ग का नाम है, इसलिए जातिवाचक संज्ञा है। यह एकवचन, स्त्रीलिंग है और 'के व्यक्तित्व' से संबंध जताने के कारण संबंध कारक है। उत्तर (C) है।
- 1 mark
(ii) 'कम बोलना चाहिए' में 'कम' बोलने की मात्रा बताता है, इसलिए यह परिमाणवाचक क्रियाविशेषण है। उत्तर (B) है।
- 1 mark
(iii) 'अपनी' 'बीमारी' की विशेषता बताता है, इसलिए सार्वनामिक विशेषण है। यह एकवचन, स्त्रीलिंग है और 'बीमारी' इसका विशेष्य है। उत्तर (A) है।
- 1 mark
(iv) 'कस्बे से' संज्ञा-पद है जो पूर्वपद के साथ अपादान/स्थान दर्शाता है; यह विकल्पों में दिए चारों क्रियाविशेषणों से पूरी तरह मेल नहीं खाता। मार्किंग स्कीम के अनुसार चारों विकल्प अनुपयुक्त हैं और किसी भी विकल्प पर पूरे अंक मिलेंगे, जैसे (C)।
(v) 'मैं' बोलने वाले के लिए है, इसलिए उत्तमपुरुष सर्वनाम है। 'चाहती थी' से स्त्रीलिंग, एकवचन है और क्रिया का कर्ता होने से कर्ता कारक है। उत्तर (B) है। (किन्हीं चार उपभागों के ही अंक हैं।)
Answer: (i) C; (ii) B; (iii) A; (iv) कोई भी विकल्प (पूरे अंक); (v) B
Where the marks are
- (i) सही विकल्प C (1 अंक)
- (ii) सही विकल्प B (1 अंक)
- (iii) सही विकल्प A (1 अंक)
- (iv) चारों विकल्प अनुपयुक्त, किसी भी चयन पर पूरे अंक (1 अंक)
- (v) सही विकल्प B (1 अंक); किन्हीं चार पर कुल 4 अंक
Revise the chapter
- Chapter: Grammar
More questions from Grammar
- 2024 board paper, set 3/3/1 (Course A), Q5 · 4 marksनिर्देशानुसार 'पद-परिचय' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल…
- 2024 board paper, set 3/4/1 (Course A), Q5 · 4 marksमें रेखांकित पदों में से किन्हीं चार पदों के पद-परिचय के लिए सही विकल्प चुनकर लिखिए : 4×1=4 मैथिलीशरण गुप्त को…
- Sample paper 2023-24 (Course A), Q5 · 4 marksनिर्देशानुसार 'पद परिचय' पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए। (1×4 =4)
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.