CBSE Class 10 Hindi Course A 2024: question 4
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2024, paper 3/2/1, section A, question 4, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q4 · 4 marks · MCQGrammar
निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प छाँटकर लिखिए : (4 × 1 = 4)
- (i)1 mark
'लेखक ने सरकारी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया ।' इस वाक्य का वाच्य पहचानकर लिखिए :
- (A)कर्तावाच्य
- (B)कर्मवाच्य
- (C)भाववाच्य
- (D)कर्तृवाच्य
- (ii)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में भाववाच्य का उदाहरण वाक्य नहीं है :
- (A)इस मोर से उड़ा नहीं जाता।
- (B)मोहित बहुत सुरीला गा पाता है।
- (C)दादाजी से पैदल चला नहीं जाता।
- (D)चलो, अब यहाँ से चला जाए।
- (iii)1 mark
'द्विवेदी जी द्वारा स्त्रियों को शिक्षा देने की वकालत की गई ।' – यह वाक्य किस वाच्य का उदाहरण है ?
- (A)कर्मवाच्य
- (B)क्रियावाच्य
- (C)भाववाच्य
- (D)कर्तृवाच्य
- (iv)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में 'कर्मवाच्य' पहचानकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प चुनकर लिखिए :
1. कमलेश्वर ने आत्मकथा, यात्रा-वृत्तांत और संस्मरण भी लिखे हैं।
2. मधु कांकरिया ने कोलकाता विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एम.ए. किया।
3. उनके द्वारा युवावर्ग की समस्याओं को केंद्र में रखा गया।
4. रुद्र जी द्वारा अध्यापन और संपादन दोनों कार्य किया गया।- (A)1 और 2
- (B)2 और 3
- (C)3 और 4
- (D)1, 3 और 4
- (v)1 mark
स्तंभ-1 को स्तंभ-2 से सुमेलित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
स्तंभ-1: 1. माताजी से खाली बैठा नहीं जाता। 2. वह खट्टे फल खाना पसंद नहीं करता। 3. उससे लंबी कविता नहीं लिखी जाती।
स्तंभ-2: I. कर्मवाच्य II. भाववाच्य III. कर्तृवाच्य- (A)(1) – (II); (2) – (III); (3) – (I)
- (B)(1) – (III); (2) – (II); (3) – (I)
- (C)(1) – (II); (2) – (I); (3) – (III)
- (D)(1) – (I); (2) – (II); (3) – (III)
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2024 board paper, set 3/2/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
देखिए कि वाक्य में कर्ता, कर्म या भाव में से कौन प्रधान है।
Hint 2
कर्मवाच्य में प्रायः 'द्वारा' और 'गया/जाता' मिलता है; भाववाच्य में 'से' के साथ अक्षमता का भाव होता है।
Hint 3
क्रिया किस के लिंग-वचन के अनुसार बदलती है, यह जाँचिए।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) 'लेखक ने त्यागपत्र दे दिया' में क्रिया का लिंग-वचन कर्ता के अनुसार नहीं बल्कि कर्म के अनुसार है, पर कर्ता प्रधान है और क्रिया कर्ता के कार्य को बताती है, इसलिए यह कर्तृवाच्य है। विकल्प (D) सही है।
- 1 mark
(ii) 'मोहित बहुत सुरीला गा पाता है' में कर्ता प्रधान है और क्रिया कर्ता के अनुसार चलती है, इसलिए यह कर्तृवाच्य है, भाववाच्य नहीं। अन्य तीन वाक्य भाववाच्य हैं (अक्षमता या प्रस्ताव, क्रिया भाव प्रधान)। उत्तर (B) है।
- 1 mark
(iii) 'द्विवेदी जी द्वारा…वकालत की गई' में कर्म 'वकालत' प्रधान है और क्रिया उसी के अनुसार है, इसलिए यह कर्मवाच्य है। उत्तर (A) है।
- 1 mark
(iv) 'उनके द्वारा…समस्याओं को केंद्र में रखा गया' और 'रुद्र जी द्वारा…कार्य किया गया' में 'द्वारा' के साथ कर्म प्रधान है, इसलिए वाक्य 3 और 4 कर्मवाच्य हैं। उत्तर (C) है।
(v) 1 'माताजी से खाली बैठा नहीं जाता' भाववाच्य (II) है। 2 'वह खट्टे फल खाना पसंद नहीं करता' कर्तृवाच्य (III) है। 3 'उससे लंबी कविता नहीं लिखी जाती' कर्मवाच्य (I) है। उत्तर (A) है। (किन्हीं चार उपभागों के ही अंक हैं।)
Answer: (i) D; (ii) B; (iii) A; (iv) C; (v) A
Where the marks are
- (i) कर्तृवाच्य, विकल्प D (1 अंक)
- (ii) विकल्प B (1 अंक)
- (iii) कर्मवाच्य, विकल्प A (1 अंक)
- (iv) विकल्प C, वाक्य 3 और 4 (1 अंक)
- (v) सही मिलान A (1 अंक); किन्हीं चार उपभाग पर कुल 4 अंक
Revise the chapter
- Chapter: Grammar
More questions from Grammar
- 2024 board paper, set 3/3/1 (Course A), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प …
- 2024 board paper, set 3/4/1 (Course A), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प …
- 2024 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q4 · 4 marksनिर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प …
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.