CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 9
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/2/1, section अ, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q9 · 5 marks · Reading comprehensionCompetency-basedनागार्जुन – यह दंतुरित मुसकान, फसल
निम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए :
तुम्हारी यह दंतुरित मुस्कान
मृतक में भी डाल देगी जान
धूलि-धूसर तुम्हारे ये गात...
छोड़कर तालाब मेरी झोंपड़ी में खिल रहे जलजात
परस पाकर तुम्हारा ही प्राण,
पिघलकर जल बन गया होगा कठिन पाषाण
छू गया तुमसे कि झरने लग पड़े शेफालिका के फूल
बाँस था कि बबूल ?
तुम मुझे पाए नहीं पहचान ?
देखते ही रहोगे अनिमेष !
थक गए हो ?
आँख लूँ मैं फेर ?
क्या हुआ यदि हो सके परिचित न पहली बार ?
यदि तुम्हारी माँ न माध्यम बनी होती आज
मैं न सकता देख
मैं न पाता जान
तुम्हारी यह दंतुरित मुस्कान ।
- (i)1 mark
काव्यांश में बच्चे की मुस्कान कैसी बताई गई है ?
(क) मासूम और दूधिया दाँतों को दिखाती
(ख) कठोर से कठोर व्यक्ति में भी कोमलता के भाव उत्पन्न कर देने वाली
(ग) निराश व्यक्ति के मन में भी उत्साह जगाने वाली
उपर्युक्त में सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाला विकल्प है :- (a)केवल (क)
- (b)केवल (क) और (ग)
- (c)केवल (ख) और (ग)
- (d)(क), (ख) और (ग) सभी
- (ii)1 mark
कवि ने नवजात शिशु की तुलना किससे की है ?
- (a)कमल के पुष्पों से
- (b)शेफालिका के पुष्पों से
- (c)बाँस के पुष्पों से
- (d)बबूल के पुष्पों से
- (iii)1 mark
"कवि को बच्चा अपरिचय की दृष्टि से एकटक देख रहा है ।" — यह भाव काव्यांश की किन पंक्तियों में व्यक्त हुआ है ?
- (a)क्या हुआ यदि हो सके परिचित न पहली बार ?
- (b)तुम मुझे पाए नहीं पहचान ? देखते ही रहोगे अनिमेष !
- (c)थक गए हो ? आँख लूँ मैं फेर ?
- (d)परस पाकर तुम्हारा ही प्राण, पिघलकर जल बन गया होगा कठिन पाषाण
- (iv)1 mark
प्रस्तुत काव्यांश का मूल भाव है :
- (a)मातृत्व
- (b)वात्सल्य
- (c)प्रेम
- (d)उम्मीद
- (v)1 mark
'शेफालिका' के फूलों की क्या विशेषता होती है ?
- (a)बच्चे उनके प्रति आकर्षित रहते हैं।
- (b)मज़बूती से डालियों में लगे रहते हैं।
- (c)उनको कोई भी तोड़ नहीं पाता है।
- (d)हल्की हवा से भी झरने लगते हैं।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/2/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
काव्यांश में बच्चे की मुस्कान के प्रभाव की पंक्तियाँ देखिए।
Hint 2
'अनिमेष' का अर्थ बिना पलक झपकाए है।
Hint 3
शिशु के प्रति माता-पिता का भाव कौन-सा रस है?
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) मुस्कान मासूम है, कठोर को कोमल बनाती है और निराश में जान डालती है: (क), (ख), (ग) सभी। उत्तर (d)।
- 1 mark
(ii) 'तालाब छोड़कर झोंपड़ी में खिल रहे जलजात' में शिशु की तुलना कमल के पुष्पों से है। उत्तर (a)।
- 1 mark
(iii) अपरिचय से एकटक देखने का भाव 'तुम मुझे पाए नहीं पहचान? देखते ही रहोगे अनिमेष!' में है। उत्तर (b)।
- 1 mark
(iv) काव्यांश का मूल भाव पिता का शिशु के प्रति वात्सल्य है। उत्तर (b)।
- 1 mark
(v) शेफालिका के फूल हल्की हवा से भी झरने लगते हैं। उत्तर (d)।
Answer: (i) d; (ii) a; (iii) b; (iv) b; (v) d
Where the marks are
- (i) विकल्प (d) (1 अंक)
- (ii) विकल्प (a) (1 अंक)
- (iii) विकल्प (b) (1 अंक)
- (iv) विकल्प (a)... सही (b) (1 अंक)
- (v) विकल्प (d) (1 अंक)
Revise the chapter
- Chapter: नागार्जुन – यह दंतुरित मुसकान, फसल (notes, formulas, where marks are lost and every past question)
More questions from नागार्जुन – यह दंतुरित मुसकान, फसल
- 2023 board paper, set 3/5/1 (Course A), Q9 · 5 marksनिम्नलिखित पठित पद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : फ़सल क्या है ? और…
- 2025 board paper, set 3/6/1 (Course A), Q10 · 6 marksनिर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों मे…
- 2024 board paper, set 3/2/1 (Course A), Q10 · 2 marksपाठ्यपुस्तक में निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित दो प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए : (…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.