Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2023, set 3/1/1 · 5 marks · Case-based

CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 9

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/1/1, section A, question 9, for 5 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q9 · 5 marks · Case-basedCompetency-basedजयशंकर प्रसाद – आत्मकथ्य

निम्नलिखित पठित काव्यांश पर आधारित दिए गए बहुविकल्पी प्रश्नों से सबसे उचित विकल्प चुनकर लिखिए :

तब भी कहते हो – कह डालूँ दुर्बलता अपनी बीती ।
तुम सुनकर सुख पाओगे, देखोगे – यह गागर रीती ।
किंतु कहीं ऐसा न हो कि तुम ही खाली करने वाले –
अपने को समझो, मेरा रस ले अपनी भरने वाले ।
यह विडंबना ! अरी सरलते तेरी हँसी उड़ाऊँ मैं ।
भूले अपनी या प्रवंचना औरों की दिखलाऊँ मैं ।
उज्ज्वल गाथा कैसे गाऊँ; मधुर चाँदनी रातों की ।
अरे खिल-खिलाकर हँसते होने वाली उन बातों की ।
मिला कहाँ वह सुख जिसका मैं स्वप्न देखकर जाग गया ।
आलिंगन में आते-आते मुसक्या कर जो भाग गया ।

  1. (i)

    अपने बीते हुए जीवन को कवि किस रूप में देख रहा है ?

    1. (a)विशद और विस्तृत
    2. (b)सरल और सामान्य
    3. (c)समृद्ध और सबल
    4. (d)दुखद और करुण
    1 mark
  2. (ii)

    जीवन-गाथा नहीं सुनाने के पीछे कौन-सा कारण मुख्य है ?

    1. (a)उनको भय है कि लोग उनकी कमज़ोरियों पर हँसेंगे ।
    2. (b)विनम्र स्वभाववश अपनी जीवन-कथा को आम आदमी की कथा मानना ।
    3. (c)उनके जीवन के खालीपन से दूसरे सुख पाएँगे ।
    4. (d)उनके जीवन की व्यथा सबको भावुक बना देगी ।
    1 mark
  3. (iii)

    'उज्ज्वल गाथा कैसे गाऊँ' – पंक्ति के संदर्भ में लिखिए कि किस गाथा को उज्ज्वल कहा गया है ?

    1. (a)विगत जीवन की स्मृतियों को
    2. (b)मित्रों के साथ व्यतीत समय-गाथा को
    3. (c)प्रेयसी / पत्नी के साथ व्यतीत मधुर स्मृतियों को
    4. (d)साहित्यिक गोष्ठियों में की जाने वाली चर्चा को
    1 mark
  4. (iv)

    'देखोगे – यह गागर रीती' – पंक्ति में प्रयुक्त 'गागर रीती' से क्या अभिप्राय है ?

    1. (a)गागर का रिक्त होना
    2. (b)विशिष्ट उपलब्धियों का न होना
    3. (c)साहित्यिक रचनाओं का न होना
    4. (d)विगत जीवन में सुख का न होना
    1 mark
  5. (v)

    उपर्युक्त काव्यांश का मुख्य भाव है –

    1. (a)जीवन के यथार्थ एवं अभाव पक्ष की मार्मिक अभिव्यक्ति
    2. (b)आत्मकथा न लिखने के कारणों का उल्लेख
    3. (c)मित्रों के मधुर – कटु व्यवहार का उल्लेख
    4. (d)प्रेयसी / पत्नी के साथ व्यतीत मधुर पलों की अभिव्यक्ति
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/1/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

कवि ने अपनी 'दुर्बलता' और 'सरलता' शब्द किसलिए प्रयोग किए हैं, सोचिए।

Hint 2

'गागर रीती' का अर्थ खाली घड़ा है – जीवन में क्या खाली है?

Hint 3

मुख्य भाव ऐसा चुनिए जो पूरे काव्यांश को समेटे।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) कवि अपने बीते जीवन को सरल और सामान्य मानता है। उत्तर (b)।

    1 mark
  2. (ii) कवि विनम्रता के कारण अपनी जीवन-कथा को आम आदमी की कथा मानकर सुनाना नहीं चाहता। उत्तर (b)।

    1 mark
  3. (iii) 'मधुर चाँदनी रातों' और 'खिल-खिलाकर हँसने वाली बातों' से प्रेयसी/पत्नी के साथ बिताई मधुर स्मृतियों को उज्ज्वल गाथा कहा गया है। उत्तर (c)।

    1 mark
  4. (iv) 'गागर रीती' का अभिप्राय विशिष्ट उपलब्धियों का न होना है। उत्तर (b)।

    1 mark
  5. (v) काव्यांश का मुख्य भाव जीवन के यथार्थ एवं अभाव पक्ष की मार्मिक अभिव्यक्ति है। उत्तर (a)।

    1 mark

Answer: (i) b; (ii) b; (iii) c; (iv) b; (v) a

Where the marks are

  • (i) विकल्प (b) (1 अंक)
  • (ii) विकल्प (b) (1 अंक)
  • (iii) विकल्प (c) (1 अंक)
  • (iv) विकल्प (b) (1 अंक)
  • (v) विकल्प (a) (1 अंक)

Revise the chapter

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.