CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 3
Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/1/1, section A, question 3, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.
Q3 · 4 marks · MCQGrammar
'रचना के आधार पर वाक्य-भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार चुनकर लिखिए –
- (i)1 mark
'न तो तुमने फिल्म ही देखी, न ही नाटक देख सके ।' – इस वाक्य का सरल वाक्य होगा –
- (a)तुमने फिल्म भी नहीं देखी, नाटक भी नहीं देख सके ।
- (b)तुमने फिल्म देखना और नाटक देखना दोनों ही काम नहीं किया ।
- (c)तुम फिल्म और नाटक दोनों ही नहीं देख सके ।
- (d)यद्यपि तुम फिल्म और नाटक दोनों देख सकते फिर भी तुमने नहीं देखे ।
- (ii)1 mark
सड़क पर धक्का लगने से वह गिर पड़ा । प्रस्तुत वाक्य का मिश्र वाक्य होगा –
- (a)वह सड़क पर जा रहा था इसलिए धक्का लगने से गिर पड़ा ।
- (b)वह गिर पड़ा क्योंकि उसे धक्का लगा ।
- (c)जैसे ही उसे सड़क पर धक्का लगा वैसे ही वह गिर पड़ा ।
- (d)उसने सड़क पर धक्का खाया और गिर पड़ा ।
- (iii)1 mark
'जब सोहम सोकर उठा तब सुबह हो गई थी ।' प्रस्तुत वाक्य का संयुक्त वाक्य होगा –
- (a)सोहम के सोकर उठने पर सुबह हो चुकी थी ।
- (b)सुबह होने पर सोहम सोकर उठा ।
- (c)सुबह हो गई थी इसलिए सोहम सोकर उठा ।
- (d)सुबह होने की देर थी, सोहम उठ गया ।
- (iv)1 mark
स्तंभ I और स्तंभ II को सुमेलित करके सही विकल्प चुनकर लिखिए –
स्तंभ – I स्तंभ - II (I) सरल वाक्य (अ) जो कमाएगा वही खाएगा । (II) मिश्र वाक्य (ब) वह कमाएगा और खाएगा । (III) संयुक्त वाक्य (स) कमाने वाला ही खाएगा । - (a)(I) – अ; (II) – ब; (III) – स
- (b)(I) – ब; (II) – अ; (III) – स
- (c)(I) – ब; (II) – स; (III) – अ
- (d)(I) – स; (II) – अ; (III) – ब
- (v)1 mark
निम्नलिखित वाक्यों में सरल वाक्य पहचानकर नीचे दिए सबसे सही विकल्प को चुनकर लिखिए –
(क) पक्का महल से मलाई बरफ़ बेचने वाले जा चुके हैं ।
(ख) मालिक से यही दुआ है कि फटा सुर न बख्शे ।
(ग) बिस्मिल्ला खाँ का संसार सुरीला होना शुरू हुआ ।
(घ) रमूलन और बतूलन के गाने पर अमीरुद्दीन को खुशी मिलती थी ।- (a)केवल कथन (ख) सरल वाक्य है ।
- (b)कथन (क) और (घ) सरल वाक्य हैं ।
- (c)कथन (क) और (ग) सरल वाक्य हैं ।
- (d)कथन (क), (ग) और (घ) सरल वाक्य हैं ।
Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/1/1.
Hints
Open one hint at a time and try again before the next.
Hint 1
सरल वाक्य में केवल एक उपवाक्य और एक मुख्य क्रिया होती है।
Hint 2
मिश्र वाक्य में 'कि, जो, जैसे ही, क्योंकि' से आश्रित उपवाक्य जुड़ता है।
Hint 3
संयुक्त वाक्य में 'और, इसलिए, अतः' से दो स्वतंत्र वाक्य जुड़ते हैं।
Step-by-step solution
Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.
- 1 mark
(i) सरल वाक्य में एक ही उपवाक्य होता है; 'तुम फिल्म और नाटक दोनों ही नहीं देख सके' एक ही क्रिया वाला सरल वाक्य है। उत्तर (c)।
- 1 mark
(ii) 'जैसे ही... वैसे ही' समयवाचक आश्रित उपवाक्य जोड़ता है, इसलिए यह मिश्र वाक्य है। उत्तर (c)।
- 1 mark
(iii) संयुक्त वाक्य में 'इसलिए' जैसे समानाधिकरण योजक से स्वतंत्र वाक्य जुड़ते हैं। उत्तर (c)।
- 1 mark
(iv) कमाने वाला ही खाएगा – सरल; जो कमाएगा वही खाएगा – मिश्र; वह कमाएगा और खाएगा – संयुक्त। अतः (I)-स, (II)-अ, (III)-ब। उत्तर (d)।
(v) (क), (ग), (घ) में एक-एक मुख्य क्रिया है, इसलिए सरल हैं; (ख) में 'कि' से जुड़ा आश्रित उपवाक्य है, इसलिए मिश्र। उत्तर (d)। (किन्हीं चार पर अंक)
Answer: (i) c; (ii) c; (iii) c; (iv) d; (v) d
Where the marks are
- किन्हीं चार उपभागों का सही विकल्प, प्रत्येक (1 अंक) – कुल 4 अंक
Revise the chapter
- Chapter: Grammar
More questions from Grammar
- 2023 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q4 · 4 marks'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए –
- 2023 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q5 · 4 marks'पद-परिचय' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए…
- 2023 board paper, set 3/1/1 (Course A), Q6 · 4 marks'अलंकार' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार उचित विकल्प चुन…
The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.