Skip to content
HindiCBSE Class 10 · Course A · Board exam 2023, set 3/1/1 · 4 marks · MCQ

CBSE Class 10 Hindi Course A 2023: question 4

Set in the CBSE Class 10 board exam of 2023, paper 3/1/1, section A, question 4, for 4 marks. Try it first; the hints and our step-by-step solution are below.

Q4 · 4 marks · MCQGrammar

'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के सही उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए –

  1. (i)

    'हम सभी सैलानी आगे चलने में असमर्थ थे ।' प्रस्तुत वाक्य का वाच्य पहचानिए –

    1. (a)कर्मवाच्य
    2. (b)कर्तृवाच्य
    3. (c)भाववाच्य
    4. (d)अकर्तृवाच्य
    1 mark
  2. (ii)

    'उसने नेपाली बोली सीखी' – वाक्य का कर्मवाच्य होगा –

    1. (a)उसके द्वारा नेपाली बोली सीखी गई ।
    2. (b)उसने नेपाली बोली सीख ली ।
    3. (c)उससे नेपाली बोली सीख ली जाएगी ।
    4. (d)उससे नेपाली नहीं सीखी जाती है ।
    1 mark
  3. (iii)

    निम्नलिखित वाक्यों में से भाववाच्य का उदाहरण नहीं है –

    1. (a)उससे तो दौड़ा भी नहीं जाता ।
    2. (b)बूढ़ी काकी से उठा भी नहीं जाता ।
    3. (c)बूढ़े दादू से रोटी भी नहीं खाई जाती ।
    4. (d)रमेश से सोया भी नहीं जाता ।
    1 mark
  4. (iv)

    निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य कर्तृवाच्य का उदाहरण है ?

    1. (a)मूर्तिकार द्वारा सबको सूचना दी गई ।
    2. (b)अफसरों से कुछ-का-कुछ बहाना बनाया गया ।
    3. (c)चेयरमैन द्वारा आदेश पारित किया गया ।
    4. (d)मूर्तिकार पहाड़ों के दौरे पर निकल पड़ा ।
    1 mark
  5. (v)

    स्तंभ-I और स्तंभ-II को सुमेलित कर उचित विकल्प चुनकर लिखिए –

    स्तंभ – Iस्तंभ - II
    (अ) गेंदबाज द्वारा फुलटॉस गेंद फेंकी गई ।(I)कर्तृवाच्य
    (ब) भारतीय महिला क्रिकेटरों का प्रदर्शन सराहनीय था ।(II)कर्मवाच्य
    (स) चोटिल बल्लेबाज से दौड़ा नहीं जा सका ।(III)भाववाच्य
    1. (a)(अ) – (I); (ब) – (III); (स) – (II)
    2. (b)(अ) – (I); (ब) – (II); (स) – (III)
    3. (c)(अ) – (II); (ब) – (I); (स) – (III)
    4. (d)(अ) – (III); (ब) – (II); (स) – (I)
    1 mark

Source: official question paper from cbse.gov.in (PDF). See it in the full 2023 board paper, set 3/1/1.

Hints

Open one hint at a time and try again before the next.

Hint 1

देखिए क्रिया का लिंग-वचन कर्ता, कर्म या भाव में से किसके अनुसार है।

Hint 2

कर्मवाच्य में 'द्वारा' और 'गया/गई/गए' जैसे रूप आते हैं।

Hint 3

भाववाच्य में अकर्मक क्रिया और 'से' के साथ असमर्थता का भाव होता है।

Step-by-step solution

Each step shows the marks it earns, as an examiner would award them. Checked by an independent re-solve from the question paper.

  1. (i) कर्ता (हम सैलानी) प्रधान है और क्रिया उसके अनुसार है, अतः कर्तृवाच्य। उत्तर (b)।

    1 mark
  2. (ii) कर्मवाच्य में कर्ता 'द्वारा' से और क्रिया कर्म के अनुसार होती है: 'उसके द्वारा नेपाली बोली सीखी गई'। उत्तर (a)।

    1 mark
  3. (iii) 'बूढ़े दादू से रोटी भी नहीं खाई जाती' में क्रिया कर्म 'रोटी' के अनुसार है, इसलिए कर्मवाच्य है, भाववाच्य नहीं। उत्तर (c)।

    1 mark
  4. (iv) 'मूर्तिकार पहाड़ों के दौरे पर निकल पड़ा' में कर्ता प्रधान है, अतः कर्तृवाच्य। उत्तर (d)।

    1 mark
  5. (v) (अ) कर्मवाच्य (II); (ब) कर्तृवाच्य (I); (स) भाववाच्य (III)। उत्तर (c)। (किन्हीं चार पर अंक)

Answer: (i) b; (ii) a; (iii) c; (iv) d; (v) c

Where the marks are

  • किन्हीं चार उपभागों का सही विकल्प, प्रत्येक (1 अंक) – कुल 4 अंक

Revise the chapter

  • Chapter: Grammar

The question is transcribed from the official paper; figures are described in words. The solution, hints and chapter tag are ours. Spotted an error? Write tosupport@questionbuddy.in.